img

हाल ही में 27 वां एकलव्य पुरस्कार किसे मिला – झिल्ली दलबहेरा

अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर झिल्ली दलबहेरा ने वर्ष 2019 के लिये सत्ताइसवां एकलव्य पुरस्कार प्राप्त किया।

दलबहेरा ने वेट लिफ्टिंग प्रतिस्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य पदक भी जीता है।

झिल्ली दलबहेरा उड़ीसा के रहने वाले है। 


उत्तर प्रदेश सरकार राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण किस जिले में स्थापित करेगी – महराजगंज

लुप्त प्राय गिद्धों की जनसंख्या के संरक्षण के लिये उत्तर प्रदेश सरकार महाराजगंज जिले में राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केन्द्र स्थापित करेगी।

यह गिद्धों वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगा और यह पता लगायेगा कि किस प्रजाति को सबसे अधिक खतरा है।

ध्यान दीजिए - देश में गिद्धों की आबादी में तीव्र गिरावट आयी है जो 30 सालों में 4 करोड़ से घटकर 19000 हो गयी है। 


भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस किस दिन मनाया जाता है – 26 नवंबर

हर साल 26 नवम्बर को श्वेत क्रांति के पिता कहे जाने वाले डॉ वर्गीस कुरियन के जन्म दिवस पर देश भर में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत 2014 में भारतीय डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) ने की थी।

डॉ वर्गीस कुरियन को मिल्कमैन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

उनके द्वारा की गई दुग्ध क्रान्ति की बदौलत भारत 1998 में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए विश्व का सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश बना। 


हाल ही में किस शहर में भारत के पहले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन ग्लोबल बायो इंडिया समिट 2019 का आयोजन किया गया – नई दिल्ली

इसका आयोजन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत जैव-प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने सार्वजनिक उपक्रम जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद के साथ मिलकर किया।

इस शिखर सम्मेलन ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भारत के जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

जैव-प्रौद्योगिकी तेज़ी से उभरने वाला क्षेत्र है जो वर्ष 2025 तक भारत की अर्थव्य वस्थाो को 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुँचाने में उल्लेरखनीय योगदान कर सकता है। 


हाल ही में छत्तीसगढ़ के किस राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की घोषणा की गयी – गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान

छत्तीसगढ़ में स्थित गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व बनाने की घोषणा की गयी।

अब छत्तीसगढ़ में चार टाइगर रिजर्व हो जायेंगे।

(1) आचानकमार टाइगर रिजर्व (2) उदन्ति - सीता नदी टाइगर रिजर्व (3) इन्द्रावती टाइगर रिजर्व (4) गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व (नया)।

ध्यान रहे लेमरु हाथी रिजर्व गठन की अधिसूचना भी जारी की गयी है। 


दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस टेक कंपनी द्वारा किया गया – फेसबुक

फेसबुक तथा केन्द्रीय महिला व बालविकास मंत्रालय ने दक्षिण एशिया शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया।

इस शिखर सम्मेलन में डिजिटल प्लेटफार्म पर जुड़े हुए लोगो तथा समुदायों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गयी।

इसी दौरान केन्द्रीय महिला व बालविकास मंत्री स्मृति ईरानी ने वी-थिंग डिजिटल नामक वेबसाइट भी लॉन्च किया। 


साल 2020 में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक की मेजबानी कौन सा देश करेगा – भारत

स्थापना - 26 अप्रैल 1996, मुख्यालय - बीजिंग (चीन), सदस्य 8, महासचिव - ब्लादिमीर नोरोव।

भारत और पाकिस्तान साल 2017 में SCO के स्थाई सदस्य बने थे। 


हाल ही में दुनिया में पहली बार किस प्रजाति के मेंढ़क का जन्म आईवीएफ (IVF) तकनीकी के जरिए करवाया गया है – ओलफ मेंढक

यह प्रजाति साल 1987 से विलुप्त होने के कगार पर है, जिसे बचाने के लिए अमेरिका के टेक्साल में स्थित फोर्ट वर्थ चिड़ियाघर और मिसीसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस काम को अंजाम दिया है।

IVF का अर्थ है - In Vitro Fertilization

जिसे बहुत से लोग टेस्ट ट्यूब बेबी के नाम से भी जानते हैं।

1978 में इंग्लैंड में पैदा हुए लुईस ब्राउन, इस तरह के पहले बच्चे थे जो अपनी मां के गर्भ के बाहर किसी अन्य गर्भ से पैदा हुए थे। 


स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को स्वास्थ्यप्रद भोजन विकल्पों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से किस नाम से अभियान आरंभ किया है – ईट राइट अभियान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में पौष्टिक और सही खान-पान को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय प्रयासों के तहत ‘ईट राइट अभियान’ आरंभ किया है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक और सेहतमंद भोजन के प्रति जागरूक करना है।

ईट राइट इंडिया अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक भारत के लोगों के लिये स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराये जाने के संकल्प को समाहित करता है।

ईट राइट इंडिया अभियान के तहत सरकार द्वारा पोषक और स्वस्थ खाने की आदतों को प्राथमिकता दी गई है। 


निम्नलिखित में से किस महिला खिलाड़ी को वर्ल्ड एथलीट ऑफ द इयर 2019 खिताब से सम्मानित किया गया है – दलिला मुहम्मद

अमेरिका की दलिला मुहम्मद ने वर्ल्ड एथलीट ऑफ़ द ईयर का अवार्ड 2019 खिताब जीता है।

उनके अतिरिक्त केन्या के एथलीट एलिउद किपचो (Eliud Kipchoge) ने पुरुष श्रेणी में यह खिताब हासिल किया है।

दलिला मुहम्मद एक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक्स में 400 मीटर बाधा दौड़ पर स्वर्ण पदक जीता था।

इसके अलावा उन्होंने 2019 में आयोजित दोहा विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता है। 




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book