img

1.1 फरवरी को बजट किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया -  निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री)

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने 1 फरवरी 2020 को अपना दूसरा बजट पेश किया। 

- बजट से एक दिन पहले प्रत्येक वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाता है। 

- आर्थिक सर्वेक्षण द्वारा देश में आर्थिक स्थिति की जानकारी देता है। 

- कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के भाषण के बाद संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण 2020 प्रस्तुत किया है। 

- सीईए कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन (मुख्य आर्थिक सलाहकार) ने कहा कि इस साल आर्थिक सर्वेक्षण का थीम धन सृजन है। 


2.भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति–2020’ का संचालन कहाँ किया जाएगा –  मेघालय

- 03 से 16 फरवरी, 2020 तक भारत के उमरोई (मेघालय) में भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति–2020’ का संचालन किया जाएगा। 

- उद्देश्य: इसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच व्यापक स्तर पर अंतर-संचालन और सहयोग को बढ़ाना है। 

- यह दोनों देशों के बीच नौवाँ अभ्यास होगा। 

- गौरतलब है कि पहला अभ्यास वर्ष 2009 में किया गया था। 

- यह अभ्यास दोनों देशों की आपसी साझेदारी, मज़बूत सैन्य विश्वास और रणनीतिक सहयोग को सुनिश्चित करता है। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


3.आर्थिक सर्वेक्षण में 2020-21 विकास दर कितना रहने का अनु्मान लगाया गया है – 6 से 6.5% 

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के दोनों सदनों में वर्ष 2019-20 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। 

- 2020-21 वित्त वर्ष में विकास दर के 6 से 6.5% का अनुमान जताया, वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर 5 फीसदी रहने की उम्मीद जताई। 

- बजट से एक दिन पहले प्रत्येक वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाता है।

- आर्थिक सर्वेक्षण में पिछले वर्ष का आर्थिक ब्यौरा दिया गया होता है। 

- इस साल आर्थिक सर्वेक्षण का थीम धन सृजन है। 


4.विनय मोहन क्वात्रा को किस देश में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है – नेपाल

- राजनयिक विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 

- श्री क्वात्रा वर्तमान में फ्रांस में भारत के राजदूत हैं। 

- उन्हें मंजीव सिंह पुरी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। 

- नेपाल - राजधानी - काठमांडू, प्रधानमंत्री - के. पी. शर्मा ओली, राष्ट्रपति - विद्या देवी भंडारी, मुद्रा - नेपाली रूपया (1 INR - 1.6 NPR) 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.विश्व का दूसरा बड़ा हथियार उत्पादक देश कौन बन गया है – चीन

- स्वीडिश अनुसन्धान संस्थान Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार चीन विश्व का दूसरा बड़ा हथियार उत्पादक है। 

- इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर है। 

- 2017 में चीन 6वें स्थान पर था और हथियार उत्पादक के लिये रक्षा उपकरण आयात करता था। 

- चीन - राजधानी - बीजिंग, राष्ट्रपति - शी जिंग पिंग, मुद्रा - रेनमिम्बी/युआन (1 CNY - 10 INR) 


6.विदेशी फुटबॉल क्लब के साथ जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर कौन बनी है – बाला देवी

- भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी बाला देवी स्कॉटलैंड के फुटबॉल क्लब रेंजर्स के साथ करार किया।

- वह किसी विदेशी फुटबॉल क्लब के साथ जुड़ने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गयी है।

- साथ ही वह रेंजर्स के लिए खेलने वाली पहली एशियाई इंटरनेशनल फुटबॉलर होंगी। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.भारत की पहली फ्रूट ट्रेन को कहां से कहां तक के लिए रवाना किया गया – आंध्र प्रदेश – मुंबई

- इस ट्रेन में वातानुकूलित कंटेनर का उपयोग किया गया है फलों से लदी इस ट्रेन को आंध्र प्रदेश के ताड़िपत्री रेलवे स्टेशन से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के लिये रवाना किया गया   जहाँ से फलों की खेप को ईरान भेजा जाएगा। 

- इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी क्योंकि अब तक 150 ट्रकों द्वारा कंटेनरों को सड़क के माध्यम से 900 किमी. से अधिक दूर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट भेजा जाता था, जहाँ इन   तापमान-नियंत्रित कंटेनरों को जहाज़ों पर लादा जाता था। 

- सरकार ने आंध्र प्रदेश से 30,000 मीट्रिक टन फलों के निर्यात का लक्ष्य तय कर रखा है। 

- आंध्र प्रदेश में अनंतपुर के पुटलूर क्षेत्र और कडप्पा ज़िले के पुलिवेंदुला क्षेत्र के किसान कई अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में ‘ग्रीन कैवेंडिश’ केले का निर्यात कर रहे हैं। 


8.भारतीय मूल गीता सभरवाल को संयुक्त राष्ट्र ने किस देश में अपनी ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ नियुक्त किया है – थाईलैंड

- संयुक्त राष्ट्र का ‘रेजिडेंट कॉर्डिनेटर’ किसी भी देश में उसके मिशन का प्रमुख दूत होता है। 

- वे साल 2030 का एजेंडा लागू करने में देशों को दिए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र के समर्थन का समन्वय करने के साथ साथ ‘यूएन कंट्री टीम’ का नेतृत्व करता है। 

- सभरवाल के पास मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति, शासन और सामाजिक नीति निर्माण का 25 साल का अनुभव है। 

द्वितीय विश्वयुद्ध का बीजारोपण इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


9.नागोबा जात्रा एक आदिवासी त्योहार है यह किस राज्य के आदिलाबाद जिले में मनाया जाता है – तेलंगाना

- 10 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार गोंड जनजाति के मेश्राम कुल के लोगों द्वारा मनाया जाता है। 

- यह मेश्राम कुल के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा जनजातीय कार्निवल है। 

- इस त्योहार पर मेश्राम कुल से संबंधित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के आदिवासी लोग पूजा करते हैं। 

- इस अवसर पर गोंड जनजाति के लोगों द्वारा गुसाड़ी नृत्य का आयोजन किया जाता है। 


10.हाल ही में मैथ्यू सातु बाबू का निधन हो गया वो किस खेल से संबंधित है – बास्केटबॉल

- भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व कप्तान मैथ्यू सत्य बाबू का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

- मैथ्यू सत्य बाबू ने वर्ष 1967 में दक्षिण कोरिया के सियोल, 1969 में बैंकाक और 1970 में मनीला में एशियाई बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


हिंदीभाषा की बोलियाँ देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book