img


असम के किस जिले ने प्लांट्स फॉर प्लास्टिक अभियान शुरु किया है – बंगाईगांव
असम के बोंगईगांव जिला प्रशासन ने ‘प्लांट्स फॉर प्लास्टिक’ अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत प्लास्टिक का संग्रहण किया जायेगा, लोगों को अपने घरों, दफ्तरों तथा शिक्षण संस्थानों से प्लास्टिक को हटाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
इस अभियान के तहत यदि कोई व्यक्ति मुनिसिपलिटी में एक किलोग्राम प्लास्टिक जमा करता है तो इसके बदले में उस व्यक्ति को रोपाई के लिए पौधा मुफ्त में दिया जायेगा। 

हाल ही में विजय खोटे का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे – मराठी
फिल्म अभिनेता विजू सिनेमा का निधन हुआ, उन्होंने अपने करियर में 440 से अधिक हिंदी तथा मराठी फिल्मों में कार्य किया।
शोले फिल्म में उनका कालिया का किरदार तथा अंदाज अपना अपना फिल्म में उनका रॉबर्ट का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था।
30 सितंबर, 2019 को उनका निधन मुंबई में हुआ। 

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस कब मनाया जाता है – 01 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था।
भारत विश्व का 6 वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है।
भारत विश्व की कुल 4 प्रतिशत कॉफी का उत्पादन करता है।
ब्राजील, वियतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया तथा इथियोपिया द्वारा किया जाता है।
भारत में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (71%), केरल (21 %) तथा तमिलनाडू (5 %) हैं।
भारत में उत्पादित की जाने वाली कॉफी का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात किया जाता है।
भारत के कॉफी उत्पादन के शीर्ष खरीदार इटली, रुस और जर्मनी हैं।
भारत में रोबस्टा कॉफी तथा अरेबिका कॉफी का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है। 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने अधिकारिक रुप से कितने पर्यावरण चेंजमेकर्स को UN चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड 2019 और यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया है – 12
यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।
यह पुरस्कार हर साल सरकार, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के उत्कृष्ट नेताओं को दिया जाता है जिनके कार्यो का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
यंग चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार पहली बार वर्ष 2017 में दिये गए थे।
इस बार कोस्टा रिका गणराज्य को नीति नेतृत्व की श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया गया।
वर्ष 2018 में नरेंद्र मोदी को भी इस श्रेणी के तहत चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड दिया गया था। 

किस मंत्रालय ने शोध शुद्धि सॉफ्टवेयर लॉन्च किया – केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय
21 सितंबर, 2019 को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने शोध शुद्धि सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।
शोध शुद्धि साहित्यिक चोरी निरोधी सॉफ्टवेयर है।
साहित्यिक चोरी – किसी लेखक या शोधकर्त्ता के मूल विचारों, भावों तथा भाषा का अवैध प्रकाशन एवं उस पर किसी अन्य लेखक द्वारा दावे से है।
साहित्यिक चोरी को अकादमिक बेईमानी और पत्रकारिता की नैतिकता के विरुद्ध माना जाता है।

विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है – 1 अक्टूबर
वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को समाज द्वारा सम्मान देने हेतु इस आयोजन का फैसला संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसंबर, 1990 में लिया था।
इस दिन वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों का सम्मान तथा उनके हितों पर चिंतन किया जाता है।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस की थीम The Journey to Age Equality रखी गई है।
भारत में वर्ष 2011 की जनगणना में बताया गया कि देश में वृद्धों की संख्या जल्द ही 10 करोड़ को पार कर जाएगी। 

हाल ही में किस राज्य में पुष्प उत्सव बथुकम्मा शुरु हुआ है – तेलंगाना
तेलंगाना में 28 सितंबर, 2019 को पुष्प उत्सव बथुकम्मा शुरु हुआ यह उत्सव 9 दिन तक चलेगा।
इस उत्सव को मानसून ऋतु के अंत तथा शीत ऋतु के ठीक पहले मनाया जाता है।
यह फूलों का त्यौहार है।
जिसे पारंपरिक रुप से राज्य की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। 

हाल ही में DRDO द्वारा किस स्वदेशी मिसाइल के थलीय संस्करण का सफल परीक्षण किया गया – ब्रह्मोस
DRDO द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल के थलीय संस्करण का सफल परीक्षण किया गया।
यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया।
इस मिसाइल को 290 किलोमीटर की फुल स्ट्राइक रेंज तक दागा गया।
ब्रह्मोस एक माध्यम रेंज की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, इसे पनडुब्बी, समुद्री जहाज, लड़ाकू विमान व जमीन से लॉन्च किया जा सकता है। 

भारत सहित कितने देशों ने ऑनलाइन फेक न्यूज के प्रसार को रोकने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं – 20
फेक न्यूज़ के खिलाफ इन देशों ने कार्रवाई कर विश्वसनीय खबरों के प्रसार को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्धता जताई है।
फेक न्यूज़ का प्रसार विश्वभर के लिये चुनौती बनता जा रहा है।
चुनावों के समय इसका बड़े पैमाने पर दुरुपयोग होता है।
मलेशिया में फेक न्यूज़ पर 85 लाख रुपए तक जुर्माना तथा 6 साल तक जेल हो सकती है।

स्पेन और किस देश की सरकारों के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वच्छ वायु गठबंधन कार्यक्रम शुरु कर रहा है – पेरु
लोक-हितैषी संगठनों के समूह द्वारा एक नया ‘स्वच्छ वायु कोष’ बनाया जा रहा है।
दोनों कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले वायु प्रदूषण के स्रोतों को कम करने के लिए निवेश करना है।
WHO का अनुमान है कि विश्व भर में 90 प्रतिशत से अधिक लोग प्रदूषित हवा में साँस लेते हैं।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book