img

1.ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को संयुक्त रुप से किस वर्ष प्रोजेक्ट टाइगर के तहत टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया - वर्ष 1995 में।

- ताडोबा वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1955 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। 

- इसका क्षेत्रफल 116.54 वर्ग किमी. है और अंधारी वन्यजीव अभयारण्य को वर्ष 1986 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। 

- यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। 

- यहाँ उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाए जाते हैं। 

- इनमें मुख्य रुप से सागौन, ऐन, बीजा, धौड़ा, हल्दू, सलाई, सेमल और तेंदू आदि शामिल हैं। 

- यहाँ उगने वाली एनोगेयसुस लैटीफोलिया अग्नि प्रतिरोधी पौधे की प्रजाति है। 

- यहाँ पलाश (वैज्ञानिक नाम - ब्यूटा मोनोसपर्माहै) के वृक्ष भी पाए जाते हैं। 

- इसे ‘जंगल की आग’ भी कहते हैं। 


2.हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया गया – कोणार्क

- ओड़िशा के कोणार्क में हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन 2020 का आयोजन किया गया। 

- इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन ओड़िशा सरकार तथा फिक्की (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) द्वारा किया गया। 

- केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल इस सम्मेलन में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जो पर्यटक एक वर्ष में देश के 15 स्थानों की यात्रा करते है उनकी यात्रा का व्यय   केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा वहन किया जाएगा। 

- इस प्रकार के पर्यटकों को अपने गृह राज्य के अलावा अन्य राज्यों में यात्रा करनी होगी तथा पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट पर फोटो सबमिट करने होंगे। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे 


3.विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से अब तक कितने देश प्रभावित हो चुके हैं – 10

- विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार 26 जनवरी 2020 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक चीन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, नेपाल, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, थाईलैंड,     अमेरिका और वियतनाम में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

- WHO के अनुसार, इससे बचने के लिए अपने हाथों को बार - बार साफ करना जरूरी है तथा किसी भी जानवर या पक्षी से सीधे संपर्क में आने से बचें। 


4.किस राज्य की झांकी 2020 के गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ झांकी चुनी गई है – असम

- गणतंत्र दिवस परेड 2020 में असम की झांकी को पहला स्थान मिला, जिसमें राज्य की अनूठी शिल्पकला और संस्कृति को दर्शाया गया था। 

- दूसरे स्थान पर ओड़िशा और उत्तर प्रदेश की झांकियाँ रहीं। 

- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जल शक्ति मिशन की झांकियों को मंत्रालयों और विभागों की झांकियों में श्रेष्ठ माना गया। 

- गठन - 26 जनवरी 1960, राजधानी - दिसपुर, मुख्यमंत्री - सर्वानंद सोनोवाल, राज्यपाल - प्रो. जगदीश मुखी 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.अमेरिका में भारत के नये राजदूत कौन होंगे – तरनजीत सिंह संधू

- श्रीलंका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। 

- वे हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे। 

- श्रृंगला नये विदेश सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। 

- सं. रा. अमेरिका - राजधानी - वाशिंगटन DC, राष्ट्रपति - डोनाल्ड ट्रम्प, मुद्रा - अमेरिकी डॉलर (1 USD - 70 INR) 


6.देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल कहां खोला जाएगा – मेरठ

- भारत सरकार उत्तर प्रदेश के मेरठ में जानवरों के लिये युध्द स्मारक (War Memorial for Animals) स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है। 

- यह देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल होगा। 

- इस स्मारक का निर्माण मेरठ के रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में किया जाएगा, जहां कुत्तो, खच्चरों और घोड़ों की जांबाज कैटल (नस्ल) को प्रशिक्षण दिया     जाएगा। 

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


7.भारत की पहली जलमग्न मेट्रो कहां शुरू होगी – कोलकाता

- भारत की पहली जलमग्न (Underwater) मेट्रो का निर्माण हूगली नदी में किया जा रहा है। 

- यह परियोजना मार्च 2020 तक पूरी हो जायेगी। 

- हूगली मेट्रो देश की सबसे पुरानी मेट्रो में से एक है, इसकी शुरूआत 1984 में हुई थी।

- हूगली नदी को नाव की सहायता से पार करने में 20 मिनट का समय लगता है जबकि जलमग्न मेट्रो की सहायता से इसे केवल एक मिनट में पार किया जा सकता है। 

- इस परियोजना को जापान की एक कंपनी जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी की सहायता से पूरा किया जा रहा है। 


8.भारत पर्व 2020 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है – नई दिल्ली

- भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जा रहा है। 

- इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा देश की समृध्द सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।  

- इस वर्ष भारत पर्व 2020 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच किया जाएगा। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -


9.28 जनवरी 2020 को निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी का जन्मदिवस मनाया गया – लाला लाजपत राय

- वर्ष 2020 में लाला लाजपत राय का 155वां जन्मदिवस मनाया गया। 

- उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोंगा जिले में हुआ था। 

- किशोरावस्था में वे स्वामी दयानंद सरस्वती से मिले और आर्य समाजी विचारों से काफी ज्यादा प्रेरित हुए। 

- लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संघर्ष में कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व भी किया। 

- जब साइमन कमीशन भारत आया तो लाला जी ने इसके विरोध में लाहौर में आयोजित बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया। 

- इस आंदोलन में अंग्रेजों ने जनता पर लाठियाँ बरसाई जिनकी चपेट में आने से 17 नवंबर, 1928 को लाला लाजपत राय जी की मृत्यु हो गई। 

- पंजाब में उनके कामों की वजह से उन्हें पंजाब केसरी की उपाधि दी गई थी। 


10.भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस से सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर बताएं – 011-23978046

- भारत सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों की सहायता हेतु चौबीस घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरु की है। 

- बिहार में चार कोरोना वायरस संदिग्ध रोगियों की पहचान की गई है। 

- दिल्ली में भी कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध रोगी अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं। 

- भारत सरकार ने चीन स्थित वुहान से भारतीय छात्रों को निकालने के लिए एयर इंडिया के विमान को स्टैंडबाय पर रखा है। 

- इस हेल्पलाइन का नंबर है - 011-23978046 इस नंबर पर बात करके कोरोना वायरस के बारे में जानकारी या संक्रमण की चपेट में आने से बचने के तरीके आदि की जानकारी ली जा   सकती है। 

- भारत सरकार ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि कोरोनो वायरस लक्षणों की शंका होने पर तुरंत जांच करायें। 

राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.

रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.





ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book