img

1. चीन ने इस साल दुबारा नापने के लिए माउंट एवरेस्ट पर अपनी सर्वे टीम भेजी है, सर्वे टीम के मुताबिक माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी बताई जा रही है - 8844.43 मीटर

  • यह नेपाल की गणना से चार मीटर कम है।
  • चीन एक बार फिर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई को नापने का सर्वे किया।
  • चीन की सर्वे टीम एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से नापने के लिए तिब्बत के रास्ते 27 मई को वहां पहुंचा।
  • लेकिन नेपाल इस (माप) मेजरमेंट से संतुष्‍ट नहीं है।
  • सर्वे टीम ने बताया कि एवरेस्‍ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर है।
  • नेपाल की गणना के अनुसार इस पर्वत की ऊंचाई 8848.13 मीटर है।
  • चीन और नेपाल की सीमा माउंट एवरेस्‍ट के शिखर तक है।
  • इसलिए दोनों देशों के बीच माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई को लेकर मतभेद गहरा रहा है।


2. स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेस व्‍हीकल का नाम बताएं, जिसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाना है - द क्रू ड्रैगन

  • स्पेसएक्स इसे स्‍पेस व्‍हीकल को 28 मई को लांचिंग करना चाह रहा था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे टालना पड़ा था।
  • अब 30 मई को इसकी उड़ान होनी है।
  • स्पेसएक्स क्या है?
  • स्पेसएक्स एक अमरीकी कंपनी है।
  • इसे एलन मस्क ने 2002 में स्‍थापित किया था।
  • इसका मक़सद अंतरिक्ष में ट्रांसपोर्टेशन की लागत को कम करना है।
  • यह कंपनी फाल्कन 9 और फाल्कन हैवी रॉकेट्स पर कमर्शियल और सरकारी लॉन्च सेवाएं देती है।
  • दुनिया की अकेली ऐसी निजी कंपनी है जो कि नियमित तौर पर धरती पर रॉकेट के स्टेज वापस लौटाती है।


3. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘बेव क्यू’ एप लांच किया गया - केरल

  • ‘बेव क्यू’ मोबाइल एप के माध्यम से केरल राज्य में शराब की बिक्री के लिये आभासी कतार प्रणाली शुरू की जा सकेगी।
  • इससे शराब की दुकानों पर भीड़ कम हो जाएगी और साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन भी न हो सकेगा।  
  • इस एप को कोच्चि स्थित एक स्टार्टअप ‘फेयरकोड टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा विकसित किया गया है।
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम


4. केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे नाइजर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है - पीके नायर

  • केंद्र सरकार ने पीके नायर को नाइजर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है।
  • वह वर्तमान में हंबनटोटा में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में तैनात हैं।
  • उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है।
  • उनकी नियुक्ति राजेश अग्रवाल के स्थान पर की गई है।
  • नाइजर अफ़्रीका का एक देश है।
  • इसका नाम नाइजर नदी से पड़ा है।


5. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट कौन बनीं - नाओमी ओसाका

  • जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका अब दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट बन गई है।
  • दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 29वें स्थान पर हैं, जबकि विलियम्स को इसमें 33वां स्थान मिला है।
  • फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार नाओमी ने पिछले 12 महीनों में 37.4 मिलियन डॉलर कमाए हैं।
  • ऐसे में सेरेना विलियम्स से ये रकम 1.4 मिलियन डॉलर है।
  • ओसाका ने साल 2018 में अमेरिका ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।


6. भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार प्राप्त किस पूर्व विश्व चैम्पियन का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है - मीराबाई चानू

  • भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने खेलरत्न पुरस्कार प्राप्त पूर्व विश्व चैम्पियन मीराबाई चानू का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है।
  • महासंघ ने चानू, रागाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भेजे हैं।
  • मीराबाई चानू को साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ खेलरत्न मिला था।
  • उन्हें उसी साल पद्मश्री सम्मान भी दिया गया।
  • जन्म - 8 अगस्त,1994 (इम्फाल,मणिपुर)
  • राष्ट्रमंडल खेल 2018,गोल्ड कोस्ट – स्वर्ण पदक
  • राष्ट्रमंडल खेल 2014, ग्लासगो – रजत


7. न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - मार्कोस ट्रायजो

  • ब्राजील के पूर्व उप अर्थव्यवस्था मंत्री, मार्कोस प्राडो ट्रायजो को शंघाई स्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • ये के.वी. कामथ के स्थान पर नियुक्त हुए।
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वीडियो-सम्मेलन के माध्यम से विशेष बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में शामिल हुईं।
  • भारत के अनिल किशोर को सम्मेलन के दौरान NDB के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • न्यू डेवलपमेंट बैंक -
  • NDB के संचालन के प्रमुख क्षेत्र हैं - स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन, अवसंरचना, सिंचाई, स्थायी शहरी विकास और सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग।
  • NDB सभी सदस्य देशों के समान अधिकारों के साथ ब्रिक्स सदस्यों के बीच एक परामर्श तंत्र पर काम करता है।
  • NDB का मुख्यालय शंघाई (चीन) में है।


8. हाल ही में WHO द्वारा वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिये किस नाम से एक स्वतंत्र संस्था के निर्माण की घोषणा की है - WHO फाउन्डेशन

  • हाल ही में WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने महामारी के दौर में वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिये WHO फाउंडेशन नाम से एक स्वतंत्र संस्था के निर्माण की घोषणा की है।
  • इस स्वतंत्र संस्था के निर्माण का प्रमुख उद्देश्य आम जनता समेत वित्त के गैर-परंपरागत स्रोतों से वित्त एकत्रित करना है।
  • यह संस्था कानूनी तौर पर WHO से अलग है। 
  • इस संस्था का लक्ष्य WHO के योगदानकर्त्ताओं के आधार को और अधिक व्यापक बनाना है और वित्तपोषण कार्यक्रम को अधिक स्थाई बनाना है। 
  • इस संस्था का मुख्यालय जिनेवा में स्थित है |
  • WHO की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को की गई थी।


9. डुगोंग को किस देश में ‘वन्य (जीवन) संरक्षण अधिनियम’ 1972 की अनुसूची (I) के तहत संरक्षित किया गया है - भारत

  • डुगोंग; जिसे समुद्री गाय के रूप में जाना जाता है, भारत में ‘वन्य (जीवन) संरक्षण अधिनियम’ 1972 की अनुसूची (I) के तहत संरक्षित किया गया है।
  • वर्ष 2013 में 'भारतीय प्राणी सर्वेक्षण' द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय तटीय क्षेत्र में केवल  250 डुगोंग बचे थे।
  • भारत में ये केवल मन्नार की खाड़ी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा कच्छ की खाड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं।
  • डुगोंग एकमात्र शाकाहारी स्तनधारी है जो अपने जीवन के लिये पूरी तरह समुद्र पर निर्भर रहता है।
  • डुगोंग अपने भोजन के लिये मुख्यत: समुद्री घास पर पर निर्भर रहता है तथा एक दिन में 40 किलोग्राम तक समुद्री घास खा लेता है।
  • समुद्री वाहनों के कारण समुद्री घास में लगातार कमी हो रही है, जो डुगोंग की घटती संख्या के पीछे सबसे प्रमुख कारण है।


10. 46वें G-7 शिखर सम्मेलन की वार्षिक बैठक 10-12 जून, 2020 को कहां आयोजित होने वाली थी - संयुक्त राज्य अमेरिका के कैंप डेविड

  • 46वें G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन वीडियो कांफ्रेंस – कैंप डेविड, USA (10-12 जून)
  • वैश्विक आर्थिक शासन, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा नीति जैसे सामान्य हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिये यह समूह वार्षिक बैठक करता है।
  • G-7 में शामिल देश:
  • फ्राँस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा 
  • गठन - वर्ष 1975
  • वर्ष 1997 में रूस के इस समूह में शामिल होने के बाद कई वर्षों तक G-7 को 'G- 8' के रूप में जाना जाता था।
  • वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र के सैन्य अधिग्रहण के बाद रूस को सदस्य के रूप में इस समूह से निष्कासित किये जाने के बाद समूह को फिर से G-7 कहा जाने लगा।

📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book