प्रिय पाठकों,
सामान्य जागरूकता अनुभाग
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक
जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता
है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए
डेली जीके अपडेट दी गयी है !!
आधुनिक इतिहास
की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -
विश्व भूगोल की
क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -
हाल ही में प्लास्टिक कचरे से डीजल तैयार करने के संयंत्र का उद्घाटन कहां पर किया गया है – उत्तराखंड
- वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के देहरादून में स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने इस संयंत्र का निर्माण किया है, जहां पर 1 हजार क्विंटल प्लास्टिक कचरे से 850 लीटर डीजल तैयार किया जाएगा।
- इस संयंत्र का उद्धाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया है।
- इसी संस्थान यानी के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने पिछले वर्ष जेट्रोफा से बायो फ्यूल तैयार किया था, जिस फ्यूल (ईधन) का उपयोग करते हुए एक विमान ने देहरादून से दिल्ली तक उड़ान भरी थी।
- उत्तराखंड की राजधानी – देहरादून, मुख्यमंत्री – त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।
हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप सिंगर्स की सूची जारी की गई है,इस सूची में पहले स्थान पर कौन है – टेलर स्विफ्ट
- फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार अमेरिकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट की सालाना कमाई 1,322 करोड़ रुपये है।
- फोर्ब्स द्वारा पिछले महीने जारी की गई ग्लोबल सेलेब्स की सूची में भी टेलर स्विफ्ट पहले स्थान पर थी।
- हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में पहले स्थान पर कौन है – स्कारलेट जोहानसन।
- हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलेब्रिटिज की सूची में पहले स्थान पर कौन हैं – डवेन जॉनसन।
- डवेन जॉनसन द रॉक के नाम से प्रसिद्ध है।
- इस सूची मे अक्षय कुमार को चौथा स्थान दिया गया है और ये ऑकड़े 1 जून 2018 से 1 जून 2019 तक के हैं।
- जबकि कुछ समय पहले फोर्ब्स द्वारा जारी हाइएस्ट पेड सेलिब्रेटी की सूची में अक्षय कुमार को 33 वां स्थान दिया गया है।
जीव विज्ञान की
क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -
अर्थशास्त्र की
क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -
भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है – 29 अगस्त
- 29 अगस्त के दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती है।
- दूसरे विश्व युद्ध से पहले ध्यानचंद ने 1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉसएंजिल्स और 1936 बर्लिन में लगातार 3 ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार गोल्ड मेडल दिलाया।
- 1956 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
हाल ही में देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर कौन बनी हैं – शालिजा धामी (पंजाब)
- भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर शालिजा धामी फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइट कमांडर बनने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
- स्थापना 8 अक्टूबर 1932, मुख्यालय – नई दिल्ली, वायुसेना प्रमुख – बीएस धनोआ, उप वायुसेना प्रमुख – राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए Kalvi TV नाम से टीवी चैनल लॉन्च किया है –तमिलनाडु
- इस टीवी चैनल से कक्षा एक से बारहवीं तक के बच्चों को फायदा होगा, क्योंकि इस टीवी चैनल के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ नौकरियों व अन्य मुद्दों पर भी कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
- राजधानी – चैन्नई, मुख्यमंत्री – के, प्लानीस्वामी, राज्यपाल – बनवारी लाल पुरोहित, प्रसिद्ध लोकनृत्य – भरतनाट्यम, लोकसभा सीट – 39, राज्यसभा – 18,
जीव विज्ञान की
क्लास यहाँ फ्री में पढ़े -
अर्थशास्त्र की
क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है – पवन कपूर
- इस पद पर पवन कुमार नवदीप सिंह पुरी का स्थान लेंगे।
- जुलाई 2019 में भारत ने इजराइल में अपना राजदूत किसे नियुक्त किया था – संजीव कुमार सिंघला।
- जुलाई 2019 में भारत ने पनामा में अपना राजदूत किसे नियुक्त किया था – उपेन्द्र सिंह रावत।
मिशन चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम कब चंद्रमा की सतह पर पहुँचेगा – 06 सितंबर
- 4 अगस्त को भारत के मिशन चंद्रयान-2 ने पहली बार अपने एलआई4 कैमरे द्वारा ली गई पृथ्वी की तस्वीरें भेजी थीं।
- 21 अगस्त को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में प्रवेश करने के बाद 23 अगस्त को चंद्रयान – 2 ने चंद्रमा की सतह से 4375 किलोमीटर की ऊँचाई से तस्वीरें ली हैं।
- इन तस्वीरों में कई क्रेटर्स को भी चिन्हित किया गया है, जिनमें प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्र के नाम पर मित्र क्रेटर भी शामिल है।
- पद्म भूषण से सम्मानित प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्र भारत के प्रख्यात भौतिकशास्त्री थे।
हाल ही में जन औषधि सुगम एप्प को किसके द्वारा लॉन्च किया गया है – डी.वी. सदानन्द गौड़ा
- ये केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री है।
- इस एप्प के माध्यम से लोगों को जनऔषधि जेनेरिक दवाओं और दुकानों को खोजने में मदद मिलेगी।
- यह घोषणा भी की गई है - जन औषधि सुविधा सेनेटरी नैपकीन अब 1 रुपए प्रति पैड की दर से बेचा जाएगा।
हाल ही में हिम्मत प्लस एप पर QR कोड योजना किसने शुरु की है – अनिल बैज़ल
- दिल्ली पुलिस परिवहन रेंज की इस परियोजना के तहत हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनो और मेट्रो के आस-पास चल रही करीब 3000 टैक्सीयों और ऑटो रिक्शों का पंजीकरण किया गया है।
- इसमें महिलाएं चालक की सीट के पीछे लगे QR कोड को स्केन करके चालक की जानकारी ले सकती है।
हाल ही में पैरा ओलंपिक 2020 की मदद के लिए एप कहां लांच किया गया है – टोक्यो
- इस एप्प का नाम – Ind Tokyo – जो कि भारत के पैराओलंपिक समिति के जागरुकता और प्रभाव राजदूत, अरहान बागती द्वारा लॉन्च किया गया था।