img

1.हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया वह किस खेल से सम्बन्धित थी – हॉकी

- सुनीता चंद्रा का 27 जनवरी 2020 को निधन हो गया।

- वे 76 साल की थीं।

- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निधन पर दुख जताते हुए उन्हें 'देश का गौरव' बताया।

- सुनीता चंद्रा साल 1956 से साल 1966 तक भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए खेली।

- वे इस दौरान साल 1963 से साल 1966 तक टीम की कप्तान भी रहीं।

- उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को नई ऊँचाई प्रदान की।

- उनके पति यतीश चंद्रा हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं।

 

2.महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि कब मनाया गया – 30 जनवरी 2020

- भारत में प्रत्येक साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- आज ही के दिन अर्थात 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी।

- 23 मार्च को भी शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उस दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।


 भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


3.मध्य प्रदेश के बाएं हाथ के किस तेज गेंदबाज फर्स्ट-क्लास में डेब्यू पर पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए हैं – रवि यादव

- रवि यादव ने उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयल, अंकित राजपूत और समीर रिजवी के विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

- भारत में दो गेंदबाजों जवागल श्रीनाथ (कर्नाटक) और जोगदर राव ने हैट्रिक ली हैं, लेकिन वे भी पहले ही ओवर में ऐसा कमाल नहीं कर सके हैं।

 

4.नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य निम्न में से कौन बना – पश्चिम बंगाल

- यह प्रस्ताव पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने सदन में पेश किया था।

- इससे पहले केरल, पंजाब और राजस्थान में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा चुका है।

- पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 06 सितंबर 2019 को एनआरसी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था।

- नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए गैर-मुस्लिम समुदायों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी तथा ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।


 भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


5.सुप्रीम कोर्ट ने कौन से चीता भारत लाने की अनुमति दे दी है – अफ्रीकी चीता

- मई 2012 में सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश में कूनों पालपुर वन्यजीव अभयारण्य में विदेशी चीतों को लाने की योजना पर रोक लगा दी थी।

- किसी प्रजाति के पुनर्स्थापन का मतलब है कि इसे उस क्षेत्र में रखना जहाँ यह जीवित रहने में सक्षम है।

- अफ्रीकी चीता को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की लाल सूची में सुभेद्य’ (Vulnerable) श्रेणी में रखा गया है।

- भारत सरकार ने अफ्रीकी प्रजाति के चीतों को भारत में लाने के लिये प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah) परियोजना की शुरुआत की है।

- प्रोजेक्ट चीता के तहत मध्य प्रदेश के कूनों पालपुर वन्यजीव अभयारण्य और नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य के अलावा राजस्थान के जैसलमेर जिले में शाहगढ़ का चयन किया गया है।

- इन अभयारण्यों में नामीबिया से अफ्रीकी प्रजाति के चीते लाए जाएंगे।

 

6.हाल ही में किस संगठन ने भुवन पंचायत पोर्टल लांच किया – इसरो

- 29 जनवरी, 2020 को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लांच किया।

- इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

- यह पोर्टल इसरो की उपग्रह टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य कर रहा है।

- यह प्रोजेक्ट दो वर्ष तक चलेगा।

- इस प्रोजेक्ट की सहायता से ग्रामीण विकास नियोजन में काफी सहायता मिलेगी।


 अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे


7.रेलवे ने कहां पहला कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाला संयंत्र शुरू किया है – भुवनेश्वर

- भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भुवनेश्वर के मानचेस्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है।

- इसे 1.79 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया गया है और इसमें प्लास्टिक और ई-कचरे सहित 500 किलोग्राम कचरा प्रतिदिन निपटान की क्षमता है।

- कचरे से ऊर्जा उत्पादन का यह संयत्र पेटेंटकृत प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता जिसे पॉलीक्रैक कहा जाता है।

 

8.ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस हिंदी शब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ 2019’ चुना है – संविधान

- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने संविधानशब्द को ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ 2019’ चुना है।

- संविधान उन नियमों का समूह है जिसके तहत किसी देश का संचालन किया जाता है।

- ‘ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ द ईयरउस शब्द को चुना जाता है जो काफी अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।

- इस शब्द का चयन भारत में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज द्वारा किया जाता है।


 सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -


9.देश के कितने और नम भूमि क्षेत्रों (रामसर स्थल) को अंतर्राष्ट्रीय महत्व का क्षेत्र घोषित किया गया हैं – 10

- भारत के 10 नए स्थलों को आर्द्रभूमि (wetland) के रूप में मान्यता दी गई है।

- इन 10 स्थलों को रामसर कन्वेंशन के तहत मान्यता दी गई है जो कि आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है।

- भारत में कुल आर्द्रभूमियों की संख्या अब 37 हो गई है जो 1,067,939 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हैं।

- घोषित नए 10 आर्द्रभूमि स्थलों में महाराष्ट्र का 1, पंजाब के 3 तथा उत्तर प्रदेश के 6 स्थल शामिल हैं।

 

10.किस देश में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्दुल अजीज अल सानी को नया प्रधानमंत्री बनाया गया है – कतर

- 2019 OPEC की सदस्यता छोड़ने वाला देश - कतर,

- 2022 में फीका विश्व कप - कतर,

- कतर की राजधानी - दोहा



राष्ट्रीय आय क्या है इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे.


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-  


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये 


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book