img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

हिन्दी की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

राजव्यवस्था की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हाल ही में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत किसने की है – नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त, 2019 को यानी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ दिल्ली के इंन्दिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से किया।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में लोगो को स्वास्थ्य के प्रति लोगो को जागरुक करना।
  • यह अभियान लगभग चार साल तक चलेगा। 
  • इस अभियान के तहत प्रत्येक साल फिटनेस को लेकर अलग – अलग विषयों पर अभियान चलाया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत पहले साल शारीरिक फिटनेस, दूसरे साल खाने की आदतें, तीसरे साल पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली तथा चौथे साल रोगों से दूर रहने के तरीकों के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। 

हाल ही में डिंडीगुल लॉक एवं कंडांगी साड़ी को GI TAG मिला यह कहाँ का उत्पाद है – तमिलनाडु

  • कंडांगी साड़ी को इसके बड़े कॉन्ट्रास्ट बॉर्डर की विशेषता तथा डिंडिगुल लॉक को इसकी बेहतर गुणवत्ता और स्थायित्व के लिये दुनिया भर में जाना जाता है।
  • डिंडिगुल और उसके आस-पास की 3,125 से अधिक ताला निर्माण इकाइयाँ लगभग 5 किमी क्षेत्र तक सीमित हैं जो नागेलनगर, नल्लमपट्टी, कोडईपरैलपट्टी, कमलापट्टी और यज्ञप्पनपट्टी में केंद्रित हैं।
  • कंडांगी साड़ियों का निर्माण शिवगंगा जिले में पूरे कराईकुडी तालुक में किया जाता है।

GS टेस्ट की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

हिंदी टेस्ट की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा – अरुणांचल प्रदेश

  • सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार अरुणांचल प्रदेश में 10 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2019 के बीच किया जायेगा।
  • इस चैंपियनशिप का आयोजन ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट नामक कस्बे में किया जाएगा।
  • इस चैंपियनशिप में देश भर की 30 टीमें हिस्सा लेंगी। 

12 वें इंडिया सिक्योरिटी समिट का आयोजन किस शहर में किया गया – नई दिल्ली

  • 12 वें इंडिया सिक्योरिटी समिट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, इसकी थीम नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति की ओर थी।
  • इस शिखर सम्मेलन में उभरती हुई साइबर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों तथा राष्ट्रीय अधोसंरचना की सुरक्षा इत्यादि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। 

हाल ही में शगुन नामक ऑनलाइन पोर्टल को किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है – मानव संसाधन विकास मंत्रालय

  • यह पोर्टल सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों व शिक्षा से जुड़े संस्थानों से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जारी किया गया है।
  • इस पोर्टल से देशभर के सभी 15 लाख स्कूलों, 90 लाख से अधिक शिक्षकों और लगभग 25 करोड़ छात्रों को जोड़ा गया है।
  • वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हैं।
  • रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर एक किताब लिखी है जिसका नाम है युग पुरुष, भारत रत्न, अटलजी जो जून 2017 में प्रकाशित हुई थी। 

हाल ही में कोल इंडिया के अगले अध्यक्ष के रुप में किसे चुना है – प्रमोद अग्रवाल

  • प्रमोद अग्रवाल इस पद पर एके झा का स्थान लेंगे।
  • स्थापना – 1975, मुख्यालय – कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  • विश्व की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कौन सी है – कोल इंडिया 

किस देश ने नाविकों के लिए फेशियल बायोमेट्रिक डाटा बेस्ड आइडेंटिटि डॉक्यूमेंट जारी किया है – भारत

  • भारत विश्व का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने नाविकों के लिए फेशियल बायोमेट्रिक डाटा बेस्ड आइडेंटिटि डॉक्यूमेंट जारी किया है।
  • इससे भारतीय नाविकों को आवाजाही में आसानी होगी तथा उन्हें नौकरी प्राप्त करने में भी सरलता होगी।
  • यह बायोमेट्रिक डाटा बेस्ड आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट (BSID) स्मार्ट कार्ड के आकार का है, इसमें बायोमेट्रिक चिप लगी हुई है, इसमें माइक्रो प्रिंट्स/टेक्स जैसे आधुनिक फीचर हैं। 

हिन्दी की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

राजव्यवस्था की क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -

शाहीन VIII संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन पाकिस्तान द्वारा किस देश के साथ किया गया – चीन

  • चीन और पाकिस्तान के बीच शाहीन-VIII हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन चीन के होतान शहर में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का आयोजन लद्दाख के निकट भारतीय सीमा के करीब किया जा रहा है।
  • यह इस अभ्यास का आठवां संस्करण है, इस अभ्यास का आयोजन वर्ष 2011 से किया जा रहा है। 

इंडिया चाइल्ड वेल-बींग इंडेक्स में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है – केरल

  • NGO वर्ल्ड विज़न इंडिया तथा अनुसंधान संस्थान IFMR LEAD द्वारा जारी इंडिया चाइल्ड वेल-बींग सूचकांक में केरल पहले स्थान पर है, जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में हिमाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
  • इस सूचकांक को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता तथा बच्चों की सुरक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है। 

किस राज्य सरकार ने 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार नामक पहल शुरु करने का निर्णय लिया है – दिल्ली

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1 सितंबर से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार नामक पहल शुरु करने का निर्णय लिया है।
  • इस पहल का उद्देश्य डेंगू तथा चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्य करना है।
  • इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार ने सभी लोगो को प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे 10 मिनट तक अपने घर में तथा आस पास रुके हुए पानी के स्त्रोत ढूँढ़ने का आग्रह किया है, क्योंकि डेंगू के मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं। 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book