img

1.ICC द्वारा एक मई 2020 जारी टेस्‍ट रैकिंग में विभिन्न टीम और उनके स्‍थान हैं - 1. ऑस्ट्रेलिया-पहले, 2. न्यूजीलैंड -दूसरे, 3.भारत-तीसरे

  • भारतीय टीम ने अक्टूबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान गंवाया है।
  • ICC ने एक मई 2020 को टी-20 रैकिंग जारी की, इसमें टीमों का स्थान - ऑस्ट्रेलिया > इंग्लैंड > भारत।
  • यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंची है।
  • ICC की स्थापना - 15 जून 1909, मुख्यालय - दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।
  • चेयरमैन - शशांक मनोहर।
  • अध्यक्ष- मनु साहनी।


2.भारत में पहली बार श्रमिक दिवस कब मनाया गया -  1923

  • प्रत्येक वर्ष दुनिया भर के कई हिस्सों में 1 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • यह दिवस जनसाधारण को नए समाज के निर्माण में श्रमिकों के योगदान और ऐतिहासिक श्रम आंदोलन का स्मरण कराता है।
  • हे मार्केट घटना -
  • 1 मई, 1886 को शिकागो में हड़ताल का रूप सबसे आक्रामक था।
  • शिकागो उस समय जुझारू वामपंथी मज़दूर आंदोलनों का केंद्र बन गया था। 
  • 1 मई को शिकागो में मज़दूरों का एक विशाल सैलाब उमड़ा और संगठित मज़दूर आंदोलन के आह्वान पर शहर के सारे औज़ार बंद कर दिये गए और मशीनें रुक गईं। 
  • मज़दूर आंदोलन को कभी भी वर्ग-एकता के इतने शानदार और प्रभावी प्रदर्शन का एहसास नहीं हुआ था।
  • इस आंदोलन ने अमेरिकी मज़दूर वर्ग की लड़ाई के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
  • भारत में मज़दूर दिवस पहली बार चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) में 1 मई, 1923 को आयोजित गया था।
  • यह पहल सर्वप्रथम लेबर किसान पार्टी के प्रमुख सिंगारवेलर द्वारा की गई थी।
  • मज़दूर दिवस या मई दिवस को भारत में 'कामगार दिन’ के रूप में भी जाना जाता है, मराठी में इसे ‘कामगार दिवस' और तमिल में 'उझिपालार नाल' कहा जाता है। 
  • भारत में वर्ष 1986 का बाल श्रम अधिनियम, जिसके तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नियोजित करना प्रबंधित कर दिया, बेहतर श्रम मानकों को प्राप्त करने और बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को समाप्त करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम था।
  • 1886 में 1 मई को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों ने काम की अवधि को अधिकतम 8 घंटे प्रति दिन निर्धारित करने के लिए हड़ताल शुरू की थी।


3.हाल ही में किस राज्य ने डीजल, पेट्रोल और मोटर स्पिरिट के लिए कोविड-19 उपकर (Cess) लगाने की योजना शुरू की है - नागालैंड

  • नागालैंड ने डीज़ल, पेट्रोल और मोटर स्पिरिट के लिये COVID-19 उपकर लगाने की योजना शुरू की है।
  • राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियाँ काफी कम हो गई हैं, जिससे राज्यों को राजस्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है, राजस्व में आई इस कमी की पूर्ति के लिये राज्य सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर उपकर लगाने का फैसला किया है।
  • नागालैंड सरकार द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार, 29 अप्रैल से डीजल के लिये 5 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल तथा मोटर स्प्रिट के लिये 6 रुपए का उपकर लगाया जाएगा।
  • नागालैंड (मोटर स्पिरिट और लुब्रीकेंट्स समेत पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री) कराधान अधिनियम, 1967 (संशोधित) के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर लिया गया है।
  • नागालैंड के अतिरिक्त मेघालय ने भी पेट्रोल और डीज़ल सहित मोटर स्पिरिट पर 2 प्रतिशत की दर से बिक्री कर अधिभार लगाया है।


4.केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन को तीसरी बार कब तक के लिए बढ़ा दिया - 17 मई

  • भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन अभी खत्म नहीं होने वाला।
  • 3 मई को इसका दूसरा दौर खत्म होना था, लेकिन शुक्रवार को सरकार ने इसे दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया।
  • यानी अब 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन का तीसरा दौर चलेगा
  • हालांकि देशभर के जिलों को तीन जोन में बांटा गया है, रेड, ऑरेंज और ग्रीन में।
  • रेड जोन में सख्‍ती रहेगी।
  • ऑरेंज जोन में कुछ राहत रहेगी।
  • जबकि ग्रीन जोन में बहुत सारी छूटें मिलेंगी।


5.भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र में विधान परिषद की कितनी सीटों के लिए 21 मई को चुनाव करवाने का नोटिफिकेशन जारी किया - 9 सीटों पर चुनाव

  • राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए।
  • राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में मौजूदा संकट को खत्म को देखते हुए विधान परिषद की सीटों पर चुनाव का ऐलान हो, जो 24 अप्रैल से खाली हैं।
  • क्यों जरूरी है चुनाव ?
  • उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, वह अभी विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
  • संविधान के तहत उन्हें सीएम बनने के 6 महीने के अंदर यानी 27 मई 2020 तक किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है।
  • कोविड-19 महामारी की वजह से यहां पर विधान परिषद चुनाव स्‍थागित कर दिया गया था।
  • ऐसे में अगर खाली सीटों पर चुनाव नहीं होता तो उद्धव ठाकरे को इस्‍तीफा देना पड़ता।
  • विधान परिषद -
  • संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार विधानमंडल में दो सदन होते हैं, एक का नाम ‘विधान परिषद’ और दूसरे का नाम ‘विधान सभा’।
  • विधान परिषद चुनाव 6 राज्यों में आयोजित किए जाते हैं - Andhra Pradesh, Bihar, Karnataka, Maharashtra, Telangana and Uttar Pradesh लेकिन आंध्र प्रदेश में विधान परिषद समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है।
  • इस पर संसद की मुहर लगने के बाद राज्य का विधान परिषद समाप्त कर दिया जाएगा।
  • इन सभी राज्यों में विधान मंडल के दो सदन होते हैं, जिसमें उच्च सदन को विधान परिषद और निम्न सदन को विधान सभा कहते हैं।
  • भारत के शेष राज्यों में केवल एक सदन होते हैं, जिसका नाम विधान सभा।


6.भारत में लॉकडाउन के परिणामस्वरूप ऊर्जा मांग में कितने प्रतिशत की कमी देखी गई - 30% से अधिक की कमी

  • भारत की ऊर्जा मांग में 30% से अधिक की कमी देखी है तथा लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर, प्रति सप्ताह के साथ ऊर्जा मांग में 0.6% की गिरावट हो सकती है।वैश्विक CO2 उत्सर्जन में, वैश्विक ऊर्जा मांग की तुलना में अधिक गिरावट हुई।
  • वर्ष 2020 की पहली तिमाही में कार्बन उत्सर्जन वर्ष 2019 की तुलना में पाँच प्रतिशत कम रहा।
  • वैश्विक ईंधन मांग पर प्रभाव :
  • वर्ष 2020 में तेल की कीमतों में औसतन 9% या इससे अधिक की गिरावट हुई है तथा तेल की खपत वर्ष 2012 के स्तर पर पहुँच सकती है।
  • कोयले की मांग में 8% तक की कमी हो सकती है, क्योंकि बिजली की मांग में लगभग 5% कमी देखी जा सकती है।
  • बिजली और औद्योगिक कार्यों में गैस की मांग कम होने से वर्ष 2020 की पहली तिमाही की तुलना में आने वाली तिमाही में और अधिक गिरावट देखी जा सकती है।
  • परिचालन लागत कम होने तथा बिजली की आसान पहुँच को लॉकडाउन के दौरान तरजीह देने के कारण नवीकरणीय ऊर्जा मांग बढ़ने की उम्मीद है।
  • अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) एक स्वायत्त संगठन है जिसके वर्तमान में 30 सदस्य देश तथा 8 सहयोगी देश है।
  • इसकी स्थापना (वर्ष 1974 में) वर्ष 1973 के तेल संकट के बाद हुई थी।


7.हाल ही में चाक-हाओ तथा टेराकोटा को 'भौगोलिक संकेतक' का टैग दिया गया ये सम्बंधित हैं - मेघालय एवं गोरखपुर

  • हाल ही में मणिपुर के चाक-हाओ अर्थात काले चावल तथा गोरखपुर टेराकोटा को 'भौगोलिक संकेतक' का टैग दिया गया।
  • चाक-हाओ एक सुगंधित चिपचिपा चावल है जिसकी मणिपुर में सदियों से खेती की जा रही है।
  • इसका उपयोग सामान्यत: सामुदायिक दावतों में किया जाता है तथा इन दावतों में चाक-हाओ  की खीर बनाई जाती है।
  • चाक-हाओ का पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में भी उपयोग किया जाता है।
    चावल की इस किस्म में रेशेदार फाइबर की अधिकता होने के कारण इसे पकाने में चावल की सभी किस्मों से अधिक, लगभग 40-45 मिनट का समय लगता है।
  • गोरखपुर का टेराकोटा कार्य सदियों पुरानी कला है जिसमें जहाँ स्थानीय कारीगरों द्वारा विभिन्न जानवरों जैसे कि घोड़े, हाथी, ऊँट, बकरी, बैल आदि की मिट्टी की आकृतियाँ बनाई जाती हैं।
  • पूरा काम नग्न हाथों से किया जाता है तथा रंगने के लिये प्राकृतिक रंग का उपयोग करते हैं, जिसकी चमक लंबे समय तक रहती है।
  • 1,000 से अधिक प्रकार के टेराकोटा के प्रकार यहाँ बनाए जाते हैं।


8.हाल ही में चुनी गोस्वामी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, वह किस खेल से सम्बंधित थे - फुटबॉल

  • वर्ष 1962 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जितने वाली टीम के कप्तान और भारत के महान पूर्व फुटबॉलर चुनी गोस्वामी का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • चुनी गोस्वामी का जन्म 15 जनवरी, 1938 को बंगाल प्रेसीडेंसी के किशोरगंज ज़िले (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था।
  • गोस्वामी ने भारत के लिये फुटबॉलर के तौर पर वर्ष 1956 से वर्ष 1964 तक 50 मैच खेले।
  • वहीं क्रिकेटर के तौर पर वर्ष 1962 और वर्ष 1973 के बीच 46 प्रथम श्रेणी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने वर्ष 1962 में एशिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर का पुरस्कार जीता था।
  • इसके अतिरिक्त उन्हें वर्ष 1963 में अर्जुन पुरस्कार और वर्ष 1983 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • भारतीय डाक विभाग ने इसी वर्ष जनवरी माह में चुनी गोस्वामी के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान के लिये विशेष डाक टिकट जारी किया था।


9.मंगल ग्रह के लिए नासा के पहले हेलीकॉप्‍टर का नाम बताएं, जिसका नामाकरण भारतीय मूल की वनीजा रूपाणी ने किया है - इंजीन्यूटी

  • वह 17 साल की हैं।
  • वह अमेरिका के अलबामा में रहती है।
  • इंजीन्‍यूटी का हिंदी में मतलब है किसी व्यक्ति का आविष्कारी चरित्र।
  • दरअसल, नासा ने मंगल ग्रह (Mars) के पहले हेलीकॉप्‍टर के नाम के सेलेक्‍शन के लिए ‘नेम द रोवर’ कॉन्टेस्ट रखा था।
  • स्टूडेंट वनीजा रूपाणी ने कॉन्टेस्ट में इस नाम ‘इंजीन्यूटी’ रखने का सुझाव दिया था।
  • वनीजा ने अपने निबंध में लिखा, ‘‘लोगों की बुद्धिमत्ता और आविष्कारी चरित्र (इंजीन्यूटी) हमें दूसरे ग्रहों में यात्रा करने और अंतरिक्ष के आश्चर्य को समझने में मदद करेगा।’’
  • यह जानकारी खुद नासा ने ट्विटर पर सभी के साथ साझा की।
  • नासा ने लिखा है – Our Mars helicopter has a new name! Ingenuity (इंजीन्यूटी)।
  • नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेंस्टाइन से भी वनीजा की फोटो ट्वीट की है।
  • जुलाई में मिशन होना है लॉन्च -
  • मंगल के लिए मिशन इसी साल जुलाई 2020 में लॉन्च होना है।
  • अगले साल फरवरी 2021 में मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर (गड्ढे) में लैंडर और रोवर ‘पर्सविरन्स’ उतरेगा।
  • यह 3.5 अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई एक झील का स्थल है।
  • रोवर जमीन से सैंपल इकट्‌ठा करेगा और हेलिकॉप्टर इंजीन्यूटी आकाश में उड़कर मंगल की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी देगा।
  • रोवर ‘पर्सविरन्स’ का भी नाम सातवीं के छात्र एलेक्जलेंडर मैथर के निबंध पर आधारित है।


10.निक्केई एशिया पुरस्कार 2020 के लिए किसे चुना गया है - टी. प्रदीप

  • आईआईटी मद्रास के प्रो. टी प्रदीप को यह सम्मान नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित जल शोधन के रिसर्च के लिए दिया गया है।
  • उन्होंने भारत में 2 पैसे प्रति लीटर की लागत से स्वच्छ पानी पहुंचाने में मदद की है।
  • उनके इस कार्य से एक करोड़ से अधिक भारतीयों को लाभ हुआ है।
  • वह हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं।
  • क्‍या होता है निक्केई एशिया पुरस्कार ?
  • उन्हें तीन क्षेत्रों में सालाना सम्मानित किया जाता है।
  • आर्थिक और व्यावसायिक नवाचार (इनोवेशन), विज्ञान और प्रौद्योगिकी और संस्कृति और समुदाय।
  • उन व्यक्तियों पर सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने इस क्षेत्र के सतत विकास और एशिया में बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दिया है।


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book