img


भारत सरकार ने किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर प्रथम राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण का आयोजन किया है – यूनिसेफ
केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार क्ल्याण मंत्रालय ने प्रथम राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण का आयोजन किया, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूनिसेफ की सहायता ली।
यह सर्वेक्षण में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, हाइपरटेंशन, मधुमेह, कोलेस्ट्रोल, किडनी इत्यादि की जानकारी प्राप्त की गयी।
5 से 9 वर्ष आयु के बच्चे तथा 10 से 19 वर्ष की आयु के लगभग 10% किशोर प्री-डायबिटिक हैं। 

ब्रिटिश संसद में भारतीय मीडिया की सबसे शक्तिशाली महिला का पुरस्कार किसे दिया गया – कैली पुरी
इंडिया टुडे ग्रुप की वाईस-चेयरपर्सन कैली पुरी को ब्रिटिश संसद में कांफ्लुएंस एक्सीलेंस अवार्ड्स में भारतीय मीडिया में सबसे शक्तिशाली महिला का पुरस्कार दिया गया है।
इससे पहले उन्हें लंदन में 21st सेंचुरी आइकॉन अवार्ड्स 2019 में आउटस्टैंडिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

हाल ही में रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की सूची में पहले स्थान पर कौन सा रेलवे स्टेशन है – जयपुर रेलवे स्टेशन
यह सूची महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी कि गई है।
यह सर्वे देश के 720 रेलवे स्टेशनों पर करवाया गया था।
इस सूची में दूसरे स्थान पर राजस्थान का ही जोधपुर रेलवे स्टेशन है।
राजधानी – जयपुर (पिंक सिटी), मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री – सचिन पायलट, राज्यपाल – कलराज मिश्र (कल्याण सिंह का स्थान लिया है)। 

हाल ही में भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक (ED) के रुप में किसे नियुक्त किया गया है – सुरजीत भल्ला को
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की स्थापना का विचार सबसे पहले 1994 में हुए ब्रेटन वुडस सम्मेलन में आया था।
जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का उद्घाटन 27 दिसंबर 1945 को हुआ था।
कार्य करना आरम्भ किया – 1 मार्च 1947
मुख्यालय – वाशिंगटन डी सी, अध्यक्ष – क्रिस्टालीना जार्जीवा (बुल्गारिया) सदस्य देश – 189, 

विश्व आर्थिक मंच का 33 वां भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन कहां पर होगा – नई दिल्ली को
3 से 4 अक्टूबर 2019 तक होने वाले इस सम्मेलन में 40 देशों के 800 से ज्यादा नीति निर्माता, कंपनी जगत की शीर्ष हस्तियां और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
विश्व आर्थिक मंच की स्थापना – 1971 यूरोपियन प्रबंधन के नाम से जेनेवा विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रो. क्लॉस एम श्र्वाब ने की थी।
मुख्यालय – जेनेवा (स्विटजरलैंड), सीईओ – क्लॉस एम श्र्वाब 

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े चरखे का उद्घाटन कहां पर किया गया है – नोएडा (उत्तर प्रदेश)
इस चरखे का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया है और यह चरखा प्लास्टिक कचरे से बनाया गया है, जो 14 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा है। 

देश में पहली बार कहां पर धातु शिल्प आर्ट बनाया गया है – नासिक (महाराष्ट्र)
महात्मा गांधी का यह धातु शिल्प आर्ट महाराष्ट्र के नासिक में बनाया गया है, जो हमारे देश का शिल्प धातु से बना पहला स्कल्पचर है।
राजधानी – मुंबई, मुख्यमंत्री – देवेंद्र फडनवीश, राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी (सी विद्यासागर राव का स्थान लिया है) प्रसिद्ध त्यौहार – गणेश चतुर्थी 

हाल ही में जारी हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2019 में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का बताया गया है – जापान और सिंगापुर
इस सूचकांक में भारत का स्थान 82 वां स्थान है।
सितंबर 2019 में जारी किए गए वैश्विक यात्रा एवं प्रतिस्पर्धा सूचकांक – 2019 में भारत का स्थान कौन सा है – 34 वां।
सितंबर 2019 में जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक – 2019 में पहले स्थान पर कौन सा देश है – स्विटजरलैंड।
जबकि इस सूचकांक में भारत का स्थान 52 वां है।
2018 में भारत का स्थान 57 वां था।
सितंबर 2019 में इप्सोस द्वारा जारी ग्लोबल हैप्पीनेस सर्वे में पहले स्थान पर कौनसा देश है – ऑस्ट्रेलिया और कनाडा।
इस सूचकांक में भारत को 9 वें स्थान पर रखा गया है।

गांधी जी की 150वीं जयंती पर किस भारतीय राज्य में तम्बाकू को प्रतिबंधित कर दिया गया – राजस्थान
महाराष्ट्र और बिहार के बाद राजस्थान यह प्रतिबंध लगाने वाला तीसरा राज्य है।
राजस्थान के चिकित्सा विभाग के अनुसार युवाओं में नशे की लत को रोकने हेतु यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
राजस्थान में इससे पहले ही तंबाकू मिश्रित गुटखा और ई-सिगरेट को प्रतिबंधित किया जा चुका है।
लेकिन, पान मसाला कंपनी उस प्रतिबंध के बाद अलग से तंबाकू और पान मसाला बेच रही थी।
राज्य सरकार के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय का प्रतिषेध और निर्वधन) विनियम, 2011 के अंतर्गत यह प्रतिबंध लगाया गया है।
इस योजना के तहत घटिया सामग्री की बिक्री को नियंत्रिक, चोरी के माल की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए पूरी तरह रोक लगाने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कब भारत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया – 02 अक्टूबर 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत को खुले में शौच मुक्त घोषित किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रामीण भारत ने खुद को खुले में शौच मुक्त घोषित किया।
अहमदाबाद के साबरमती में आयोजित 'स्वच्छ भारत दिवस' कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत ने बड़े पैमाने पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 60 महीने में 60 करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय मुहैया कराने और 11 करोड़ से अधिक शौचालय बनाकर पूरी दुनिया को चकित कर दिया है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book