img

1.विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है - 04 फरवरी

- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस की तरह मनाने का निर्णय लिया ताकि लोगों को इस भयानक बीमारी कैंसर से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा  और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सकें।

- इस दिवस का आयोजन लोगों और हमारे ग्रह के लिये आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने हेतु किया जाता है। 

- विश्व आर्द्रभूमि दिवस की थीम ‘आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन’ (Wetlands and Climate Change) थी। 

- इस वर्ष कि थीम ‘आर्द्रभूमि और जैव-विविधता’ (Wetlands and Biodiversity) है। 

- दुनिया में भाषाई और सांस्कृतिक विविधता व बहुभाषिता को बढ़ावा देने के लिए, साथ ही साथ, मातृभाषाओं से जुड़ी जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। 


2.हाल ही में किस देश ने टिड्डियों की वजह से देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है – पाकिस्तान

- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में बड़े पैमाने पर टिड्डियों के हमले के कारण देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। 

- इन टिड्डियों ने पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत में पूरी फसलों को बर्बाद कर दिया है। 

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संकट से उबरने के लिए देश को 730 करोड़ रुपये की जरूरत है। 

- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, सोमालिया और इथियोपिया 25 वर्षों में सबसे बड़े टिड्डियों के हमले के गवाह बने। 

- टिड्डों ने इस देश में पिछले 25 सालों में सबसे बुरी स्थिति पैदा कर दी है। 

- हालांकि, पड़ोसी देश केन्या ने 70 सालों में एक टिड्डी खतरे को नहीं देखा है। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -

3.यूनाइटेड किंगडम के अलग होने के बाद अब यूरोपीय संघ में कितने देश हैं – 27

- 31 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ से अलग हो गया, इसके बाद अब यूरोपीय संघ के देशों की संख्या 27 रह गयी है। 

- 31 दिसम्बर, 2020 तक यूनाइटेड किंगडम परिवर्तन अवधि (transition period) में रहेगा, इस दौरान यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करेगा। 

- यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम ने 50 पेंस का सिक्का जारी किया है। 


4.अबिदाली नीमचवाला किस भारतीय आईटी कम्पनी के सीईओ थे – विप्रो

- अबिदाली नीमचवाला विप्रो के सीईओ थे, हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 

- वे पिछले चार वर्षों से कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट और सीईओ के रूप में कार्यरत्त हैं। 

- जुलाई, 2019 से वे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। 

- हाल ही में रिषद प्रेमजी अपने पिता अज़ीम प्रेमजी के स्थान पर विप्रो के कार्यकारी चेयरमैन बने थे। 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


5.किस राज्य सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन (Virtual Police Station) की शुरूआत की है – ओड़िशा

- ओड़िशा सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन (Virtual Police Station) की शुरुआत की, जहाँ लोग बिना ज़िले के पुलिस स्टेशनों में गए वाहन चोरी से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

- ओड़िशा सरकार ने सड़क दुर्घटना मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल और ओड़िशा पुलिस की मेडिको लीगल ओपिनियन सिस्टम परियोजनाओं के साथ वर्चुअल पुलिस स्टेशन की सुविधा शुरू की। 

- इस सुविधा से मोटर वाहन चोरी मामलों में बीमा का दावा करने वाले लोगों को लाभ होगा। 


6.हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था को किस इंडेक्स के आधार पर मापने की मांग की गई है – मिजरी इंडेक्स

- मिज़री इंडेक्स को अर्थशास्त्री आर्थर ओकुन द्वारा विकसित किया गया था। 

- यह इंडेक्स 1970 के शुरुआती दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक स्थिति को मापने के कारण लोकप्रिय हुआ। 

- यह इंडेक्स किसी देश में मुद्रास्फीति और बेरोज़गारी की दर को जोड़कर निकाला जाता है। 

- इस सूचकांक का स्कोर जितना अधिक होगा देश के नागरिकों की स्थिति उतनी ही दयनीय होगी। 

- हाल के दिनों में इस सूचकांक में व्यापक रूप से अन्य आर्थिक संकेतकों जैसे बैंक ऋण दरों को शामिल किया गया है। 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


7.विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlad Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है – 02 फरवरी

- इस दिवस का आयोजन लोगों और हमारे ग्रह के लिये आर्द्रभूमि की महत्त्वपूर्ण भूमिका के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने हेतु किया जाता है। 

- विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 02 फरवरी 1997 को रामसर सम्मलेन के 16 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया था। 

- वर्ष 2019 के लिये विश्व आर्द्रभूमि दिवस की थीम ‘आर्द्रभूमि और जलवायु परिवर्तन’ थी। 

- इस वर्ष कि थीम ‘आर्द्रभूमि और जैव-विविधता’ (Wetlands and Biodiversity) है। 


8.प्रसिध्द लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल का हाल ही में निधन हो गया। वे किस भाषा के लेखक थे – पंजाबी

- वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 

- वे 101 वर्ष के थे। 

- वर्ष 1996 में उनको उनकी पुस्तक 'पाखी' पर साहित्य अकादमी ने फेलोशिप दी और दो साल बाद साल 1998 में उपन्यास ‘तौशाली दी हांसो’ पर उनको साहित्य अकादमी पुरस्कार  दिया गया। 

- साल 2007 में पंजाब सरकार द्वारा साहित्य शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे 


9.हाल ही में किस देश को राष्ट्रमंडल (Commonwealth) में आधिकारिक रूप से फिर से शामिल कर लिया गया – मालदीव

- मालदीव को राष्ट्रमंडल (Commonwealth) में आधिकारिक रूप से पुनः शामिल कर लिया गया है। 

- मालदीव ने लगभग 3 वर्ष पूर्व मानवाधिकार के मुद्दे पर राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था। 

- मालदीव राष्ट्रमंडल में ऐसे समय फिर से शामिल हुआ है जब ब्रिटेन 47 वर्ष सदस्य रहने के बाद यूरोपीय संघ (EU) से अलग हुआ है। 

- राष्ट्रमंडल उन देशों का एक समूह है जो अतीत में कभी-न-कभी ब्रिटेन के उपनिवेश रहे हैं। 

- राष्ट्रमंडल के सभी सदस्यों ने लोकतंत्र, लैंगिक समानता, अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 


10.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2024 तक देश में कितने नए एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है – 100

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय विमानन कंपनियों के पास फिलहाल 600 विमानों का बेड़ा है जो 2024 तक बढ़कर 1,200 हो जाएगा। 

- वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए तेजस जैसी और ट्रेनें शुरू की जाएंगी। 

- इसके साथ ही मॉर्डन रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, लॉजिस्टिक सेंटर्स बनाए जाएंगे। 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book