img

1.डेनिस गोल्डबर्ग का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया, वह कार्य के लिए चर्चित थे - रंगभेद नस्लवाद विरोधी अभियान

  • दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ता डेनिस का 30 अप्रैल को निधन हो गया वो दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सहयोगी थे।
  • 1964 में चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
  • इसकी वजह से वह 22 साल तक जेल में रहे और बाद में रिहा हुए।
  • वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे।
  • वह अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के सैन्य विंग, उमाखंतो वी सिज़वे (Umkhonto we Sizwe) (MK) के एकमात्र श्वेत सदस्य थे।
  • दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नस्लवाद का एक वैध रूप था जिसमें गोरे लोगों को अन्य सभी से ऊपर विशेषाधिकार प्राप्त थे।


2.सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) ने देश के दूरदराज के इलाकों में आपूर्ति श्रृंखला एवं माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से किसानों को जोड़ने किस एप को लांच किया - किसान सभा एप

  • यह उन लोगों के लिये भी एक मंच प्रदान करता है जो सीधे किसानों से उनकी उपज खरीदना चाहते हैं।
  • इसका लक्ष्य किसानों को सबसे किफायती एवं समय पर लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करना तथा बिचौलियों के हस्तक्षेप को कम करके उनको सीधे संस्थागत खरीदारों के साथ जोड़कर उनके लाभ को बढ़ाना है।
  • यह नजदीक की मंडियों में उपज मूल्यों की तुलना करके बताएगा और सस्ती कीमत पर मालवाहक वाहन की बुकिंग करके फसलों की उचित मूल्य दर प्रदान करने में मदद करेगा, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सकेगा।
  • यह एप व पोर्टल किसानों, ट्रांसपोर्टरों और सेवा प्रदाताओं (जैसे- कीटनाशकों/उर्वरक/डीलरों, कोल्ड स्टोरेज़ और गोदाम मालिक), ग्राहकों को आपस में जोड़गा।
  • CSIR- Council of Scientific and Industrial Research.
  • CRRI – सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्‍टीट्यूट


3.वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day) कब मनाया जाता है - 2 मई

  • यह दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा ट्यूना मछली के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
  • इसे पहली बार साल 2017 में मनाया गया था।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व में कई देशो खाद्य सुरक्षा और पोषण दोनों ही के लिए ट्यूना फिश पर निर्भर है।
  • वर्तमान में 96 से अधिक देशों में ट्यूना मछली पालन किया जाता है।


4.वाडा (विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी) ने डिस्कस थ्रोअर संदीप कुमारी पर डोप टेस्‍ट में फेल होने के कारण कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है - चार साल

  • यह नमूना गुवाहाटी में जून 2018 में राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय चैम्पियनशिप के दौरान नाडा अधिकारियों ने लिया था।
  • संदीप कुमारी ने 58.41 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था।
  • इस दौरान डोप टेस्‍ट में नाडा ने सैंपल लिया था, लेकिन नमूना सही पाया गया था।
  • बाद में वाडा ने कनाडा में मांट्रियल प्रयोगशाला में इसकी जांच करवाई और अब उनके ब्‍लड में एनाबोलिक स्टेरॉइड मेटेनोलोन पाया गया।
  • इससे पहले मध्यम दूरी की धाविका झुमा खातून को डोप टेस्ट में फेल होने पर भी चार साल बैन लगा था।


5.World press freedom day कब मनाया जाता है - 3 मई

  • इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा तय कराना है।
  • प्रेस स्वतंत्रता के मामले में भारत का स्थान बहुत नीचे है।
  • वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में 180 देशों की सूची में भारत 142वें नंबर पर आता है।
  • पिछले चार सालों से भारत का स्थान लगातार गिर रहा है।
  • पड़ोसी देशों का प्रेस फ्रीडम इंडेक्‍स -
  • नेपाल (112), भूटान(67), श्री लंका (127) और म्यांमार (139), पाकिस्तान (145), बांग्लादेश (151) और चीन (177)।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में इस दिवस को मनाने का फैसला किया था।


6.किन भारतीयों को अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज में अंतर्राष्ट्रीय मानद सदस्य के रूप में चयनित किया गया - शोभना नरसिम्हन, बिमन बागची और कविता सिंह

  • अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज -
  • यह इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है।
  • इसके मानद सदस्यता अल्बर्ट आइंस्टीन, अकीरा कुरोसावा, नेल्सन मंडेला और चार्ल्स डार्विन को भी चुना जा चुका है।
  • वर्ष 2020 में तीन भारतीयों को मानद सदस्‍यता के लिएचुना है, उनमें से दो विज्ञान में हैं।
  • शोभना नरसिम्हन : जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR), बेंगलुरु से हैं।
  • बिमन बागची : भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के सॉलिड स्टेट और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री यूनिट से हैं।
  • कविता सिंह जेएनयू में स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स (सौंदर्यशास्त्र) से हैं।
  • वह ह्यूमैनिटीज (मानविकी) और आर्ट्स (कला) स्ट्रीम के लिए चुनी हैं।


7.कोविलपट्टी कदलाई मितई का उत्‍पादन किस राज्‍य में होता है, जिसे जीआई टैग दिया गया है - तमिलनाडु

  • कदलाई मितई एक मूंगफली की कैंडी है जो तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में बनाई जाती है।
  • भौगोलिक संकेत के डिप्टी रजिस्ट्रार, चिनाराजा जी नायडू ने पुष्टि की 1 मई को ये टैग मिला है।
  • इस मूंगफली को गुड़ से तैयार किया जाता है।
  • इसके लिए विशेष रूप से थामीबरानी नदी का पानी उपयोग किया जाता है।
  • इस विशेष नदी का पानी कैंडी के स्वाद को बढ़ाता है।
  • थामीररानी नदी पश्चिमी घाट में निकलती है और मुन्नार की खाड़ी में बहती है।
  • यह तमिलनाडु की एक बारहमासी नदी है।
  • तमिलनाडु -
  • राज्यपाल : बनवारीलाल पुरोहित
  • मुख्यमंत्री: के पलानीस्वामी
  • राजधानी: चेन्नई


8.किस देश ने मणिपुर के डॉक्‍टर थंगजाम धबाली सिंह को ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ से सम्मानित किया है - जापान

  • यह पुरस्कार उन्हें भारत में जापान की बेहतर समझ को बढ़ावा देने और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दिया गया है।
  • थंगजाम धबाली सिंह, पेशे से एक एलोपैथिक डॉक्टर और मणिपुर टूरिज्म फोरम (MTF) के संस्थापक हैं।
  • उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के इम्फाल युद्ध की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
  • इस कार्यक्रम में भारत में जापान के दूतावास के अधिकारियों सहित कई जापानी नागरिकों ने भी हिस्सा लिया था।
  • क्या है “ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन” ?
  • ‘ऑर्डर ऑफ राइजिंग सन’ सम्मान, जापान की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रचार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति को दिया जाता है।
  • इस सम्मान की शुरूआत जापान के बादशाह मेइजी ने 1875 में की थी।
  • जापान -
  • राजधानी: टोक्यो
  • मुद्रा: येन
  • प्रधानमंत्री: शिंजो आबे


9.किस प्रदेश की सरकार ने इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ‘जीवन अमृत योजना’ शुरू की - मध्‍य प्रदेश

  • COVID-19 से मुकाबला के लिए जरुरी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ये शुरू की है।
  • इसके तहत, राज्य सरकार लघु वनोपज संघ के सहयोग से काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट्स तैयार किए गए हैं।
  • इसमें ‘त्रिकूट चूर्ण’ (पीपल, अदरक और काली मिर्च) शामिल होगा।
  • एक करोड़ लोगों को यह काढ़ा नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।
  • साथ ही, राज्य के 1 करोड़ लोगों को 50 ग्राम के इन पैकेटो को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • मध्य प्रदेश - 
  • मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान
  • राज्यपाल: लालजी टंडन


10.कोविड-19 से जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी का निधन 2 मई को हुआ, वह किस संवैधानिक संगठन के सदस्‍य थे - लोकपाल

  • जस्टिस त्रिपाठी मार्च 2019 को वह लोकपाल सदस्य के रूप में चुने गए।
  • लोकपाल सदस्य बनने से पहले वे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे।
  • उम्र 62 साल थी, दिल्‍ली एम्‍स में उनका निधन हुआ।
  • पिछले तीन दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
  • उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
  • इससे पहले उनकी बेटी और कुक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जो अब ठीक हो चुके हैं।
  • कोरोना पर सरकार ने क्‍या कहा ?
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं मिलता, तब तक वायरस के साथ जीना पड़ेगा
  • हालांकि उन्‍होंने कहा कि सबसे बुरा दौर गुजर चुका है, लेकिन जब तक बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पा लेते, तब तक हमें सतर्क रहते हुए गाइडलाइन माननी चाहिए।
  • मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना, ये ‘न्यू नॉर्मल’ हैं।
  • लोकपाल अध्यक्ष : जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष (पीसी घोष)


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book