img

1.हाल ही में लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) का चेयरमैन किसे बनाया गया है – आदित्य मिश्रा

- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को हाल ही में लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

- वे 1989 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

- LPAI भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित चेक पोस्ट्स पर यात्रियों एवं सरकारी अधिकारियों के लिए सुविधाओं का विकास करता है।

- इसकी स्थापना लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एक्ट, 2010 के तहत की गई है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲

2.किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर कंटेनर कार्गो अबतक की पहली आवाजाही शुरु की गई – राष्ट्रीय जलमार्ग 2

- शिपिंग मंत्रालय ने हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (राष्ट्रीय जलमार्ग - 1) से पांडु, गुवाहाटी (राष्ट्रीय जलमार्ग - 2) तक जलमार्ग पर जाने के लिए पहली बार एक लैंडमार्क कंटेनर कांगो खेप को हरी झंडी दिखाई।

- राष्ट्रीय जलमार्ग - 2 असम के सदिया-धुबरी क्षेत्रों के बीच स्थित है। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने गीले कपड़ो से बिजली पैदा की हैं – आईआईटी खड़गपुर

- आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने भारत के बिजली संकट का एक कुशल समाधान खोजा है, उन्होंने धोबी घाट में सूखने वाले गीले कपड़ों से बिजली पैदा की है।

- इस शक्ति का उपयोग बड़े पैमाने पर अनुप्रयोग के लिए नहीं किया जा सकता है, लेकिन ग्रामीण समुदाय के जीवन को बदलने के लिए पर्याप्त है। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.हाल ही में देवधर ट्रॉफी (क्रिकेट) 2019-20 का खिताब किसने जीता है – इंडिया बी ने

- इंडिया बी ने फाइनल मैच में इंडिया सी को 51 रनों से हराया है।

- देवधर ट्रॉफी के फाइनल मैच में कप्तानी करने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने हैं - शुभमन गिल।

- शुभमन गिल ने 20 साल 57 दिन की उम्र में देवधर ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल मैच में इंडिया सी की कप्तानी की है और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली (21 साल 124 दिन) को पीछे छोड़ दिया है।

- भारत में क्रिकेट खेल की सर्वोच्च संस्था कौन सी है – BCCI

- जबकि विश्व में क्रिकेट खेल की सर्वोच्च संस्था ICC है।

- BCCI का अर्थ है - Board of control for Cricket in India

- स्थापना - 1928, मुख्यालय - मुम्बई।

- अध्यक्ष - सौरभ गांगुली (35 वें) सी के खन्ना का स्थान लिया है,

- CEO - राहुल जौहरी, सचिव - जय शाह (गृहमंत्री अमित शाह के बेटे), 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.हाल ही में किस देश ने आरसेप ग्रुप में शामिल होने से इंकार कर दिया है – भारत

- आरसेप (RCEP) का अर्थ है Regional Comprehensive Economic Partnership

- आरसेप आसियान के सदस्य देशों और छह अतिरिक्त देशों (भारत, चीन, जापान दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड) का एक मुक्त व्यापार समझौता है।

लेकिन भारत अब इस समझौते से अलग हो गया है।

- वर्ष 2012 में भारत ने इसमें शामिल होने की रजामंदी जताई थी।

- लेकिन पिछले कुछ वर्षो से देश में चीन से बढ़ते सस्ते आयात की वजह से भारत का रुख अब बदल गया।

- सूत्रों के मुताबिक अब आरसेप के बाकी 15 सदस्य देश समझौते को अंतिम रुप देने के लिए आगे बढ़ेंगे। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में 15 वर्ष से पुराने सरकारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है – बिहार

- बिहार सरकार ने राज्य में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहनों पर प्रतिबंध की घोषणा कर दी।

- बिहार की राजधानी पटना में सभी कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया जबकि पूरे राज्य में वाहनों के लिए प्रदूषण की जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।

- हाल ही में जारी भारत के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में पटना भी शामिल थी जिसके चलते राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.हाल ही में JCB पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया – माधुरी विजय

- US मूल की भारतीय लेखिका माधुरी विजय ने उनके पहले उपन्यास " द फॉर फील्ड " के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

- इसमें 25 लाख भारतीय रुपये दिए गए।

- इसकी स्थापना साल2018 में हुयी।

- पहला JCB पुरस्कार बेन्यामिन द्वारा लिखित "जैसमिन डेज" को दिया गया।

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार साल 2020 तक कौन सा देश, दुनिया का सबसे तेजी वृद्धि करने वाला देश बन जायेगा – गुयाना

- IMF के अनुसार गुयाना की जीडीपी चीन की जीडीपी से 14 गुना तेजी से बढ़ेगी।

- गुयाना एक दक्षिण अमेरिकी देश है जिसकी आबादी 7,80,000 है और ब्राजील और वेनेजुएला इसके पड़ोसी देश हैं।

- गुयाना की राजधानी - जॉर्ज टाउन, राष्ट्रपति - डेविड ए. ग्रेंजर, IMF की स्थपना - 27 दिसम्बर 1945,

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में दुनिया के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति कौन बने – दशरथ सिंह

- दशरथ सिंह की पढ़ने में इतनी रूचि है कि उन्होंने 51 डिग्रियां, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट हासिल किए।

- जबकि इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उनका नाम 36 डिग्रियों के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्तियों में दर्ज है।

- दशरथ सिंह अब तक मुख्य रूप से भूमि सुधार में PHD, 15 विषयों में मास्टर्स और 8 विषयों में मास्टर्स स्नातक कर चुके है।

- ये राजस्थान के रहने वाले हैं। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.निम्नलिखित में से किस दिन विश्व सूनामी जागरुकता दिवस मनाया जाता है – 5 नवंबर

- संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2015 में प्रत्येक वर्ष 5 नवंबर को विश्व सूनामी जागरुकता दिवस मनाया जाता है।

- इसका उद्देश्य लोगों में सूनामी के प्रति जागरुकता फैलाना है।

- पहला विश्व सूनामी जागरुकता दिवस 5 नवंबर 2016 को मनाया गया था।

- वर्ष 2019 के सूनामी जागरुकता दिवस द्वारा ‘Sendai Seven Campaign’ के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

- इसके तहत यह बताया जाता है कि सूनामी के समय किस प्रकार अधिकतम बचाव और कम से कम नुकसान हो।

 📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book