img

1.‘रेड एटलस एक्शन प्लान मैप’ किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा लांच किया गया है – केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

- उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ‘रेड एटलस एक्शन प्लान मैप’ लांच किया।

- ‘रेड एटलस एक्शन प्लान मैप’ को केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है, इसका उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम में तमिलनाडु सरकार की सहायता करना है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲

2.किस देश की सारा दमनजनोविक ने मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019 जीता है – सर्बिया

- केरल के कोच्चि में मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019 के 59 वें संस्करण में सर्बिया की सारा दमनजनोविक को 2019 का मिस एशिया ग्लोबल टाइटल का ताज पहनाया गया है।

- वियतनाम की गुयेन थी येन ट्रांग को शेष विश्व मिस एशिया खिताब दिया गया था।

-  इसमें भारत की समिक्षा सिंह ने फेस मिस ब्यूटीफुल का उप - खिताब जीता। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.हाल ही में डीआरडीओ ने न्यूक्लियर मिसाइल के - 4 का परीक्षण कहां पर करने का ऐलान किया है – विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश)

- इस मिसाइल का टेस्ट पानी के अंदर बने प्लेटफार्म से 8 नवंबर को किया जाएगा और यह देश की दूसरी अंडरवाटर मिसाइल है।

- देश की पहली अंडरवाटर मिसाइल का नाम बीओ - 5 है, जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर है।

- डिफेन्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन)

- स्थापना - 1958, मुख्यालय - नई दिल्ली, अध्यक्ष - जी सतीश रेड्डी। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.हाल ही में CARAT - 2019 नौसैनिक युद्धाभ्यास किन दो देशों के बीच आरंभ हुआ है – बांग्लादेश – अमेरिका

- CARAT का अर्थ है कारपोरेशन अफलोट रेडीनेस एंड ट्रेनिंग।

- इस अभ्यास का ये दूसरा चरण है, जो बांग्लादेश के चटगांव में आरंभ हुआ है।

- जब कि भारतीय थलसेना बांग्लादेश के साथ सम्प्रीति नाम से युद्धाभ्यास करती है और भारत नौसेना बांग्लादेश के साथ CORPAT नाम से युद्धाभ्यास करती है, जिसका पहला संस्करण अक्टूबर 2019 में विशाखापट्टनम में सम्पन्न हुआ था।

- राजधानी - ढाका, मुद्रा - टका, राष्ट्रीय गान - आमार सोनार बांग्ला, संसद - जातिय संसद, राष्ट्रीय मछली - हिल्सा मछली, प्रधानमंत्री - शेख हसीना, राष्ट्रपिता - अब्दुल हमीद। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.हाल ही में 115 साल पुराने प्रदूषण के आंकड़े और इतिहास की जानकारी पाने के लिए किस वेबसाइट को लॉन्च किया गया है – इंड एयर

- इस वेबसाइट के जरिए आप साल 1905 से लेकर साल 2019 तक के प्रदूषण आंकड़ो एक क्लिक में जान पाएंगे।

- इस वेबसाइट को अमेरिकी संस्था एनवायरनमेंट डिफेंस फंड की सहायता से तैयार किया गया है। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.हाल ही में व्यास सम्मान - 2019 के लिए किसे चुना गया है – नासिरा शर्मा को

- नासिरा शर्मा को ये पुरस्कार साल 2014 में प्रकाशित उनके उपन्यास कागज की नाव के लिए दिया जाएगा।

- सरस्वती सम्मान, व्यास सम्मान और बिहारी पुरस्कार के. के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिए जाते है।

- सरस्वती सम्मान - 2018 दिया गया था - के शिवा रेड्डी को (तेलुगु कवि) उनको ये पुरस्कार उनकी रचना पक्की ओत्तिगिलिते के लिए दिया गया था।

- व्यास सम्मान - 2018 दिया गया था - लीलाधर जगूड़ी को उनकी रचना "जितने लोग उतने प्रेम" के लिये। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.जलवायु परिवर्तन को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य करने वाला दुनिया का पहला देश कौन सा बनेगा – इटली

- इटली अगले साल जलवायु परिवर्तन अध्ययन को अनिवार्य करने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा।

- राजधानी - रोम, मुद्रा - यूरो,

- किस नदी को इटली की गंगा कहा जाता है - पो नदी

- जलवायु आपातकाल लागू करने वाला पहला देश - ब्राजील (दूसरा - आयरलैंड) 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.किस भारतीय निशानेबाज ने हाल ही में दोहा में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल गेम में स्वर्ण पदक जीता है – मनु भाकर

- मनु भाकर ने 14वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

- मनु भाकर पहले ही टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटा हासिल कर चुकी हैं।

- मनु भाकर का जन्म झझर हरियाणा में हुआ है। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.नासा के किस यान ने 42 वर्षों की यात्रा के बाद नवंबर 2019 में सूर्य की परिधि तक पहुँचने का रिकॉर्ड कायम किया है – Voyager – 2

- वॉयजर-2 को 20 अगस्त, 1977 को लान्च किया गया था तथा इसके 16 दिन बाद 5 सितंबर, 1977 को वॉयजर-1 लांच किया गया था।

- अंतरिक्षयान पर लगे प्लाज़्मा तरंग यंत्र पर प्लाज़्मा घनत्व की रीडिंग के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि वॉयजर-2 ने 5 नवंबर, 2018 को इंटरस्टेलर क्षेत्र में प्रवेश किया था।

- सूर्य से बाहर की ओर बहने वाली हवाओं से सौरमंडल के चारों ओर एक बुलबुले जैसा घेरा बना हुआ है।

- इस घेरे को हेलियोस्फेयर और इसकी सीमा से बाहर के क्षेत्र को इंटरस्टेलर कहा जाता है। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.निम्नलिखित में से किस शिक्षण संस्थान ने भारत की पहली ‘स्टैंडिंग व्हीलचेयर’ बनाई है – आईआईटी मद्रास

- आईआईटी मद्रास द्वारा भारत की पहली स्वदेश निर्मित ‘स्टैंडिंग व्हीलचेयर’ बनाई गई है।

- इस व्हीलचेयर का नाम ‘अराइज़’ रखा गया है जो किसी विकलांग व्यक्ति को खड़े होने में समर्थ करती है।

- इसे उपयोगकर्ता द्वारा हाथ के सहारे से उठा जा सकता है।

- चार पहियों वाली इस व्हीलचेयर को सरकारी संस्थानों द्वारा जरूरतमंद लोगों को दिया जायेगा।

- The National Institutional Ranking Framework (NIRF) rankings - IIT Madras Topped IIT Madras have designed India’s first indigenous microprocessor called ‘Shakti’. 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book