img

1.हाल ही में किस राज्य में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (राइजिंग हिमाचल) का उद्घाटन किया गया है – हिमाचल प्रदेश

- इस दो दिवसीय मीट का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में किया गया है, जिसमें कई देशों के राजदूत और उद्योगपति पहुंचे है।

- इस मीट का मुख्य उद्देश्य निवेशकों का ध्यान आकर्षित करना है।

- इस मीट की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री यामी गौतम है।

- मुख्यमंत्री - जयराम ठाकुर, राज्यपाल - बंडारु दत्तात्रेय (कलराज मिश्र का स्थान लिया है), मुख्य न्यायाधीश - लिंगप्पा नारायण स्वामी। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲

2.राष्ट्रीय उत्कृष्टता पत्रकारिता पुरस्कार 2019 से किसे सम्मानित किया जाएगा – दैनिक जागरण

- दैनिक जागरण अखबार को ये पुरस्कार प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (भारतीय प्रेस परिषद) द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पत्रकारिता करने के आधार पर 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।

- मई 2019 में दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार किस अखबार को चुना गया था - दैनिक जागरण।

- इस अखबार को दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार अंतर्राष्ट्रीय न्यूज मीडिया एसोसिएशन द्वारा चुना गया था। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला - 2020 में कौन सा देश भागीदार देश होगा – उज्बेकिस्तान

- जबकि 39 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2019 में साझेदार देश अफगानिस्तान होगा और फोकस देश दक्षिण कोरिया होगा।

- इस मेले का आयोजन 14 नवंबर से प्रगति मैदान (दिल्ली) में होगा।

- थीम - इज ऑफ डूइंग बिजनेस।

- उज्बेकिस्तान की राजधानी – ताशकंद, उज्बेकिस्तान की मुद्रा - सोम।

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने जर्मनी की तर्ज पर गंगा बॉक्स मॉड्यूल को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का ऐलान किया है – उत्तराखंड

- गंगा बॉक्स मॉड्यूल है क्याकुछ सालों पहले जर्मनी की डेन्यूब नदी प्रदूषण का शिकार थी, इसको साफ सुथरा बनाने के लिए जर्मनी की सरकार ने एक मॉड्यूल अपनाया, जिसका नाम रखा गया डेन्यूब बॉक्स, इस अभियान के अंतर्गत जर्मनी में स्कूली बच्चों को दुसरे लोगों को जागरुक करने के लिए जोड़ा गया था।

- उसी गंगा नदी को साफ सुथरा बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने गंगा बॉक्स अभियान की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

- गंगा नदी की भारत व बांग्लादेश समेत कुल लंबाई कितनी है - 2525 किलोमीटर।जबकि हमारे देश में गंगा नदी की लंबाई 2510 किलोमीटर है। 

- गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया है – विशाखापत्तनम

- बिम्सटेक दक्षिण एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के 7 देशों का समूह है।

- प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को किया गया है।

- बिम्सटेक का मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद है।

- बिम्सटेक के सदस्य देश भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, थाईलैंड और म्यांमार हैं। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.किस देश ने हाल ही में सूडान के पहले उपग्रह का प्रक्षेपण किया है – चीन

- इस उपग्रह का मुख्य लक्ष्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अनुसंधान करना, देश की सैन्य जरूरतों के लिए आंकड़े इकठ्ठा करने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों की खोज करना है।

- सूडान की राजकीय परिषद के प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल बुरहान ने खारतूम में अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में उपग्रह के प्रक्षेपण की घोषणा की। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.हाल ही में कितने वैज्ञानिकों ने एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके वैश्विक जलवायु आपातकाल की घोषणा की है – 11258

- विश्व भर के 153 देशों के 11258 वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है।

- आपातकाल की घोषणा करते हुए है वैज्ञानिकों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से जो हालात उपजे हैं उसने बचना आसान नहीं है।

- ‘बायोसाइंस’  नाम की पत्रिका में छपे एक लेख में इस बारे में बताया गया है।

- इस घोषणापत्र में 69 भारतीय वैज्ञानिकों के भी हस्ताक्षर हैं।

- इन वैज्ञानिकों ने छह सूत्रीय कार्यक्रम पेश किया है जिनके चलते जलवायु परिवर्तन पर लगाम लगाई जा सकती है।

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में किया जायेगा – भारत

- भारत में 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन किया जायेगा।

- हाल ही में इसके आधिकारिक प्रतीक चिह्न का अनावरण किया गया है।

- भारत इससे पहले 2017 में अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का सफल आयोजन का चुका है।

- अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप की शुरुआत 2008 से हुई थी।

- इसे हर दो साल बाद आयोजित किया जाता है।

- पिछला अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप स्पेन ने जीता था जिसका आयोजन उरुग्वे में किया गया था। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में किस राज्य के आतंकवाद विरोधी क़ानून को राष्ट्रपति की स्वीकृति हासिल हुई है – गुजरात

- राष्ट्रपति ने हाल ही में आतंकवादरोधी क़ानून से संबंधित ‘गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक (Gujarat Control Of Terrorism And Organised Crime Bill) को स्वीकृति प्रदान की।

- इसके अनुसार ऐसा कोई भी काम जो कानून व्यवस्था या सार्वजनिक व्यवस्था में विघ्न डालने या राज्य की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हो, आतंकवाद की श्रेणी में आएगा। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.केंद्र सरकार ने हाल ही में किस संस्थान के लिए HS Code जारी किया है – खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC)

- केंद्र सरकार ने खादी उत्पादों के लिये निर्यात सुविधा को बेहतर करने हेतु अलग से एचएस (हार्मोनाइज्ड सिस्टम) कोड जारी किया है।

- इससे पहले, भारत के खादी उद्योग के पास अपना HS Code नहीं था।

- HS Code छह अंकों का एक नंबर होता है जो किसी वस्तु को एक देश से दूसरे देश में निर्यात किये जाने की पहचान देता है।

- इसे World Customs Organization द्वारा विकसित किया गया है।

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book