img

Current Affairs Quiz in Hindi 02 & 03 February 2022

 

  • 1. हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार अनुसूचित जाति के उद्यमियों की सबसे अधिक संख्या किस राज्य में है - महाराष्ट्र

  • अनुसूचित जातियों के उद्यमियों के स्वामित्व वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (micro, small and medium enterprises - MSME) की संख्या में 96,805 उद्यमों के साथ महाराष्ट्र भारत की सूची में सबसे ऊपर है। 

  • केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय में विकास आयुक्त के कार्यालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 42,997 उद्यमों के साथ तमिलनाडु और 38,517 इकाइयों के साथ राजस्थान दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

  • चौथा, पांचवां और छठा स्थान क्रमशः उत्तर प्रदेश (36,913 इकाइयां), कर्नाटक (28,803 उद्यम) और पंजाब (24,503 इकाइयां) का है। 

  • आम तौर पर, एमएसएमई की समग्र राष्ट्रीय संख्या में अनुसूचित जाति के उद्यमियों के स्वामित्व वाले उद्यमों का अनुपात 6% है।

2. चर्चित पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस किसके द्वारा लिखी गयी है - डॉ किरण बेदी

  • किरण बेदी (Dr Kiran Bedi) द्वारा लिखित 'फियरलेस गवर्नेंस (Fearless Governance)' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया है। 

  • वह पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और आईपीएस (सेवानिवृत्त) हैं। 

  • यह पुस्तक पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में डॉ बेदी की लगभग पांच वर्षों की सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में उनके 40 वर्षों के विशाल अनुभव की जमीनी हकीकत पर आधारित है।

  • लेखिका जिम्मेदार शासन की सही प्रथाओं का प्रदर्शन करती है। 

  • उन्होंने निडर नेतृत्व के माध्यम से टीम भावना, सहयोग, वित्तीय विवेक, प्रभावी पुलिसिंग, सेवाओं में बंधन और निर्णय लेने के बारे में बताया। 

  • 'फियरलेस गवर्नेंस' सुशासन और नेतृत्व के लिए पढ़ने, देखने, सुनने और महसूस करने वाली किताब है।

3. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता - राफेल नडाल

  • राफेल नडाल (Rafael Nadal) (स्पेन) ने डेनियल मेदवेदेव (Daniill Medvedev) (रूस) को 2-6,6-7,6-4,6-4,7-5 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में पुरुष एकल का खिताब जीता। 

  • यह उनका 21वां मेजर खिताब है, ऐसा करने वाले वे पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 

  • महिला टेनिस में, मार्गरेट कोर्ट (Margaret Court) (ऑस्ट्रेलियाई) के पास 24 एकल मेजर हैं, जो एक सर्वकालिक रिकॉर्ड है। 

  • महिलाओं में, वर्ल्ड नंबर 1 ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी (Ashleigh Barty) ने यूएस की डेनियल कोलिन्स (Danielle Collins) को 6-3 7-6 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में महिला एकल का फाइनल खिताब जीता।

4. FY 2022-23 में जीडीपी की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है - 8 - 8.5 

आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय का एक वार्षिक दस्तावेज है।

  • इसमें पिछले 12 महीनों में देश की आर्थिक प्रगति और मुद्दों की समीक्षा की जाती है।

  • सर्वेक्षण में सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी जाती है।

  • यह दस्तावेज़ प्रमुख सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव के बारे में भी जानकरी देता है।

  • आर्थिक समीक्षा में प्रमुख राजकोषीय विकास, व्यापक आर्थिक कारकों, मुद्रास्फीति, और अन्य आर्थिक कारकों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

  • यह दस्तावेज़ देश की अर्थव्यवस्था पर कृषि, जलवायु परिवर्तन और रोजगार के प्रभाव पर भी प्रकाश डालता है।

  • पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में पेश किया गया था. हालांकि, 1964 तक, इसे बजट के साथ प्रस्तुत किया जाता था।

  • अर्थव्‍यवस्‍था की स्थिति (Status of the Economy) →

  • वित्त वर्ष 2020-21 में 7.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2021-22 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के 9.3 प्रतिशत (पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार) बढ़ने का अनुमान है।

  • FY 2022-23 में जीडीपी की विकास दर 8 - 8.5 प्रतिशत रह सकती है।

  • 2021-22 में कृषि और संबंधित क्षेत्रों के 3.9 प्रतिशत; उद्योग के 11.8 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र के 8.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

5. 2022 को मिलिना साल्विनी का निधन हो गया, वह संबंधित थी - कथकली नृत्यांगना

  • चरणजीत सिंह -  1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे।

  • बाबा इक़बाल सिंह - सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 

  • उन्होंने 2008 में इटरनल यूनिवर्सिटी और 2015 में अकाल यूनिवर्सिटी, गुरु की काशी की स्थापना की।

  • मिलिना साल्विनि - भारत सरकार ने प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2019 में साल्विनी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • सुभाष भौमिक - 1970 एशियाई खेलों (बैंकाक में आयोजित) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा थे।

6. भारत का पहला जियोलॉजिकल पार्क कहाँ बनाया जा रहा है -  मध्य प्रदेश

  • भारत का पहला भूवैज्ञानिक उद्यान (geological park) मध्य प्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा (Lamheta) में बनेगा।

  • खनन मंत्रालय के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) द्वारा इस पार्क के लिए मंजूरी दी गई थी।

  • पांच एकड़ जमीन पर 35 करोड़ रुपये के निवेश से इस पार्क का निर्माण किया जाएगा।

  • लम्हेटा में क्यों बनाया जा रहा है यह पार्क ?

  • लम्हेटा में यह जियोलॉजिकल पार्क इसलिए बनाया जायेगा, क्योंकि यह स्थान भूगर्भीय दृष्टि से विश्व के महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। 

  • 1928 में, विलियम हेनरी स्लीमैन ने इस क्षेत्र से डायनासोर के जीवाश्म की खोज की थी। 

  • यूनेस्को ने लम्हेटा को भू विरासत स्थल (geo heritage site) के रूप में भी मान्यता दी है।

  • जियोपार्क क्या है ?

  • जियोपार्क एक एकीकृत क्षेत्र है, जो सतत तरीके से भूवैज्ञानिक विरासत के संरक्षण और उपयोग को आगे बढ़ाता है। 

  • यह वहां रहने वाले लोगों की आर्थिक भलाई को भी बढ़ावा देता है।

  • Lameta Formation →

  • लैमेटा फॉर्मेशन को इन्फ्राट्रैपियन बेड (Infratrappean Beds) भी कहा जाता है। 

  • यह मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में पाई जाने वाली तलछटी भूगर्भीय संरचना है। 

  • यह डेक्कन ट्रैप से जुड़ा हुआ है। 

  • यह मास्ट्रिच्टियन युग (Maastrichtian age) का है और डायनासोर के जीवाश्मों के लिए जाना जाता है।

  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India – GSI) →

  • GSI की स्थापना 1851 में हुई थी। 

  • यह भारत की एक वैज्ञानिक एजेंसी है, जो खनन मंत्रालय के अधीन काम करती है। 

  • यह दुनिया भर में सबसे पुराने संगठनों में से एक है और भारतीय सर्वेक्षण (Survey of India) के बाद भारत में दूसरा सबसे पुराना सर्वेक्षण संगठन है।

  • 7. शियोमारा कास्त्रो किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली - होंडुरास 

  • शियोमारा कास्त्रो (Xiomara Castro) ने होंडुरास की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 

  • होंडुरास एक मध्य अमेरिकी देश है। इसकी राजधानी टेगुसिगाल्पा (Tegucigalpa) है। 

  • यह कैरेबियन सागर के तट पर स्थित है।

  • शियोमारा कास्त्रो (Xiomara Castro) →

  • वह समाजवादी नेता हैं। 

  • उन्होंने देश में मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने का वादा किया है। साथ ही, वह सख्त गर्भपात कानूनों को उदार बनाना चाहती है।

  • मैनुअल ज़ेलया (Manuel Zelaya) शियोमारा के पति हैं। 

  • उन्होंने 2006 और 2009 के बीच होंडुरास पर शासन किया था। 

  • 2009 में, उन्होंने सैन्य तख्तापलट के बाद पद छोड़ दिया। उनके निष्कासन के बाद, शियोमारा ने चुनाव में हिस्सा लिया और उन्हें जनता का समर्थन मिला।

  • शियोमारा ने राष्ट्रपति ऑरलैंडो की जगह ली है।

8. सऊदी अरब का पहला योग महोत्सव कहाँ हो रहा है - जेद्दा

  • सऊदी अरब का पहला योग उत्सव 29 जनवरी 2022 को जेद्दा के वाणिज्यिक केंद्र में आयोजित हुआ।

  • इस उत्सव का आयोजन सऊदी अरब ओलंपिक समिति, खेल मंत्रालय के तहत एक संस्था, सऊदी योग समिति (नया सऊदी योग महासंघ) द्वारा किया गया।

  • सऊदी अरब ने औपचारिक “योग प्रोटोकॉल (मानक)” की स्थापना के लिए 2021 में भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे।

9. 73वें गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी में पाल और दाधवाव के गांवों में हुए नरसंहार को दिखाया गया - गुजरात

73वें गणतंत्र दिवस परेड में गुजरात की झांकी में पाल और दाधवाव के गांवों में हुए नरसंहार को दिखाया गया।

  • यह नरसंहार 1922 में हुआ था। इस नरसंहार के दौरान लगभग 1,200 आदिवासियों को अंग्रेजों ने बेरहमी से मार डाला था।

  • 7 मार्च, 1922 को एक आदिवासी नेता मोतीलाल तेजावत 10,000 भील आदिवासियों को संबोधित कर रहे थे। 

  • ये आदिवासी एकी आंदोलन (Eki movement) का हिस्सा थे और दाधवाव गांव (अब गुजरात में साबरकांठा जिला) से थे। 

  • सभा ने जागीरदार से संबंधित कानूनों, भू-राजस्व व्यवस्था और ब्रिटिश सरकार द्वारा शुरू किए गए रजवाड़ा से संबंधित कानूनों का विरोध किया। 

  • मेजर एच.जी. सुटन ने फायरिंग का आदेश जारी किया। 

  • आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने 1,200 से अधिक निर्दोष लोगों को मार डाला। 

  • इस घटना को पाल दाधवाव शहीद (Pal Dadhvav Martyrs) कहा जाता है। 

  • क्षेत्र के कुएं आदिवासियों के शवों से भरे हुए थे।

  • मोतीलाल तेजावत →

  • वे हत्याकांड में बच निकले, हालाँकि उनकी जांघ में दो बार गोली लगी। गांधीजी के अनुरोध पर तेजावत भूमिगत रहे। 

  • उन्हें सात साल की जेल हुई थी। 

  • आजादी के बाद उन्होंने इस जगह का नाम “विरुभूमि” रखा। 

  • गुजरात के लोक गीतों में आज भी इस नरसंहार को याद किया जाता है।

  • झांकी →

  • झांकी का अग्रभाग आदिवासियों और उनकी लड़ाई की भावना का प्रतिनिधित्व करता है।

  • पिछले हिस्से में नरसंहार को दर्शाया गया है।इसके साथ कलाकारों ने “गेर” नृत्य किया।

  • भील आदिवासी (Bhil Tribals) →

  • भील आदिवासी पश्चिमी भारत में जातीय समूह हैं। 

  • 2013 तक, भील ​​देश के सबसे बड़े आदिवासी समूह थे। 

  • वे राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्यों में फैले हुए हैं।

10. तेलीनीलापुरम अंतर्राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य किस राज्य में स्थित है - आंध्र प्रदेश

  • तेलीनीलापुरम अंतर्राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित है। 

  • हाल ही में, इस पक्षी अभयारण्य में प्रवासी स्पॉट-बिल्ड पेलिकन (spot-billed pelicans) की सामूहिक मौतें हुईं। 

  • सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल साइबेरिया, रूस, मलेशिया, हंगरी, सिंगापुर और जर्मनी से विदेशी पक्षियों की करीब 113 प्रजातियां प्रजनन के लिए इन क्षेत्रों में आती हैं। 

  • इस साल आस-पास के जलाशयों में शिकार करने वाले 100 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई है।

 

✅ Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book