img

Current Affairs Quiz in Hindi 1 August 2022

1. निम्न में से किस देश ने हाल ही में हान कुआंग सैन्य अभ्यास 2022 का आयोजन किया है - ताइवान

  • हान कुआंग सैन्य अभ्यास का पहला चरण हाल ही में संपन्न हुआ और इसका दूसरा चरण 25 जुलाई, 2022 को शुरू हुआ। दूसरा चरण 29 जुलाई तक चलेगा। 

  • इस अभ्यास में ताइवान की सेना की सभी शाखाएं शामिल हैं।

  • इस अभ्यास में एक शत्रु ने ताइवान की राजधानी के निकट प्रमुख जलमार्ग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया।

2.बांग्लादेश में भारत के नये राजदूत किसे नियुक्त किया गया है - हर्ष कुमार जैन

  • वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। 

  • दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के मद्देनजर इसे एक महत्वपूर्ण नियुक्ति माना जा रहा है। 

  • वह वर्तमान में वियतनाम में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की। वह विक्रम दोरईस्वामी की जगह लेंगे।

  • वाशिंगटन डीसी के अलावा, राजदूत प्रणय कुमार वर्मा ने काठमांडू, हांगकांग, सैन फ्रांसिस्को और बीजिंग में राजनयिक पदों पर कार्य किया है।

  • उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया डिवीजन के संयुक्त सचिव के रूप में काम किया।

  • वर्मा, भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। 

  • भारत सरकार के विदेश मंत्री - सुब्रह्मण्यम जयशंकर

3. किस देश के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया है - यूक्रेन

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को हाल ही में विंस्टन चर्चिल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

  • संकट के समय में विंस्टन चर्चिल और ज़ेलेंस्की की तुलना करने के बाद, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 26 जुलाई, 2022 को यह पुरस्कार प्रदान किया है।

  • 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ खड़े होने और वापस लड़ने के लिए वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

4.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में भारत का पहला इंटरनेशनल गोल्ड एक्सचेंज कहां स्थापित किया गया - गांधीनगर

  • 29 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (International Bullion Exchange) को लॉन्च किया है।

  • गांधीनगर के पास इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में इस एक्सचेंज को लॉन्च किया है। 

  • यह एक्सचेंज फिजिकल गोल्ड और सिल्वर की बिक्री करेगा। इसको शंघाई गोल्ड एक्सचेंज और बोरसा इस्तांबुल की तर्ज पर स्थापित करने का लक्ष्य है, ताकि भारत को बुलियन फ्लो के लिए एक प्रमुख क्षेत्रीय केंद्र बनाया जा सके। 

5. किस राज्य सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना की शुरुआत की गई - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने 2022-23 के दौरान राज्य भर में कक्षा I-V में 1.14 लाख से अधिक बच्चों को लाभान्वित करने के लिए 1,545 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के पहले चरण को लागू करने का आदेश जारी किया है। 

  • मुख्यमंत्री स्टालिन ने छात्रों से कहा कि चूंकि वे सुबह नाश्ता छोड़कर स्कूल आ रहे हैं, इसलिए सरकार ने सरकारी स्कूलों में नाश्ता उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

  • इसके तहत, जहां तक संभव हो, क्षेत्र में उपलब्ध बाजरे से बना नाश्ता छात्रों को सप्ताह में कम से कम दो दिन उपलब्ध कराया जा सकता है।

  • प्रत्येक छात्र को सब्जियों के सांबर के साथ 150-500 ग्राम नाश्ते का पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • आदेश के अनुसार, योजना के प्रथम चरण में शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 में 33.56 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अलग-अलग क्षेत्रों के गांवों के 1,545 प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 1,14,095 छात्रों के लिए नाश्ता दिया जाएगा। 

  • नाश्ते में 50 ग्राम चावल या सूजी (प्रति बच्चा प्रति दिन) या स्थानीय रूप से उगाए गए अनाज, 15 ग्राम दाल सांभर और स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जी प्रदान की जाएगी। 

6. एसीसी के अनुसार, श्रीलंका की जगह अब किस देश में एशिया कप 2022 खेला जायेगा - यूएई

  • एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अनुसार, एशिया कप 2022 अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा। 

  • पहले यह इवेंट श्रीलंका में होने वाला था। हालांकि, द्वीप राष्ट्र में आर्थिक संकट के कारण, टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

  • लेकिन खेल की मेजबानी के अधिकार अभी भी श्रीलंका के पास ही रहेंगे। 

  • यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में 27 अगस्त से 11 सितंबर 2022 तक खेला जाएगा। यह लगातार दूसरी बार है जब यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा।

7. इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम किस भारतीय क्रिकेटर के नाम पर रखा गया है - सुनील गावस्कर

  • इंग्लैंड के लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड का नाम भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के नाम पर रखा गया है। 

  • लीसेस्टर क्रिकेट ग्राउंड, जिसका स्वामित्व भारत स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट क्लब के पास है, भारतीय क्रिकेट को एक निश्चित ऊंचाई तक ले जाने में उनके अपार योगदान को देखते हुए इस मैदान का नाम गावस्कर दिया गया है। 

  • सुनील गावस्कर ने अपने 16 साल के शानदार करियर में 13214 रन बनाए हैं, जिसमें 1971 से 1987 तक 35 शतक शामिल हैं।

  • वे टेस्ट क्रिकेट में 10000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। 

  • उन्होंने भारत के लिए 100 से ज्यादा वनडे मैच भी खेले।

8. हाल ही में किसने “Internet in India” रिपोर्ट 2022 जारी की है - इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया

  • इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने हाल ही में “Internet in India” शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की। 

  • इस रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 346 मिलियन भारतीय डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स सहित ऑनलाइन लेनदेन करते हैं। 

  • भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है, जहां डिजिटल लेनदेन करने वाली जनसंख्या 331 मिलियन है।

9. हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू किया - छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा को लेकर बड़ा घोषणा हुआ है। 

  • अब राज्य महिला आयोग के माध्यम से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा संचालित की जाएगी। 

  • छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। 

  • मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से हुई।

10. उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और किस पुरस्कार से सम्मानित डेविड ट्रिंबल का हाल ही में निधन हो गया है- नोबेल शांति पुरस्कार

  • उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेविड ट्रिंबल का सोमवार को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

  • ट्रिंबल को उत्तरी आयरलैंड में खूनी हिंसा को शांत करने और 1998 की गुड फ्राइडे डील का भी वास्तुकार माना जाता है। 

  • उन्होंने उत्तरी आयरलैंड में यूके से अलग होने के लिए चल रही हिंसा को शांत किया था जिसके लिए ट्रिंबल को नोबेल शांति पुरस्कार भी दिया गया।​​​​​​​

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book