img

Current Affairs Quiz in Hindi 13 May 2022

1. श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है- रानिल विक्रमसिंघे

  • श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में रानिल विक्रमसिंघे को 12 मई 2022 को नियुक्त किया गया है। बता दें श्रीलंका सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। 

  • रानिल विक्रमसिंघे राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं।  उनके चाचा जूनियस जयवर्धने लगभग दस साल तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे थे।

  • साल 1993 में पहली बार रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का प्रधानमंत्री बनाया गया था। 

  • बता दें उनका प्रधानमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल एक साल से थोड़ा ज्यादा चला था।

2. चुनाव आयोग के अनुसार 15 राज्यों की कुल कितने राज्यसभा सीटों पर 10 जून 2022 को चुनाव होंगे-57

  • चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन) के अनुसार 15 राज्यों की कुल 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून 2022 को चुनाव होंगे। बता दें इन सीटों में उत्तर प्रदेश बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि यूपी की 11 सीटें खाली हो रही हैं।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) एवं कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

  • इसके अतिरिक्त वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी को भी दोबारा चुनकर आना बहुत जरूरी होगा।

  • कपिल सिब्बल, जयराम रमेश एवं अंबिका सोनी जैसे कांग्रेस के कई बड़े नेता का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है.

3. किस केंद्रीय मंत्री ने 13 मई 2022 को पटवाई स्थित देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया- मुख्तार अब्बास नकवी

  • केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 13 मई 2022 को पटवाई स्थित देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन किया।

  • रामपुर, उत्तर प्रदेश में भारत का पहला अमृत सरोवर न केवल पर्यावरण की रक्षा और जल संरक्षण में मदद करेगा बल्कि आसपास के राज्यों के लोगों के लिए भी आकर्षण होगा।

  • रामपुर के गांवों का इस सरोवर के बन जाने से भूजल स्तर भी सुधरेगा। सरोवर के विकास से ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।

 4.  हाल ही में किसने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए संशोधित आवास मानक को मंजूरी दे दी है-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह    

  •  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए संशोधित आवास मानक को मंजूरी दे दी। 

  • इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के जवानों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है.।

  • रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आवास के मानक-2022 को लागू करने से सशस्त्र बलों के जवानों के रहने की सुविधा और अवसरंचना में सुधार होगा।

5. किस राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना की घोषणा की- तमिलनाडु

  •  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना की घोषणा की। 

  • यह योजना इसलिए शुरू की गई क्योंकि यह पाया गया कि आमतौर पर, कई सरकारी स्कूली बच्चे स्कूल जाने से पहले अपना नाश्ता छोड़ देते हैं।

  •  यह उनकी पारिवारिक स्थिति और समय की कमी के कारण है, क्योंकि स्कूल उनके घर से बहुत दूर हैं.।

  • इस योजना की शुरुआत के साथ, तमिलनाडु भारत का पहला राज्य होगा जो सरकारी स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ नाश्ता प्रदान करेगा।

 6. कैटलिन नोवाक किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं- हंगरी

  • कैटलिन नोवाक हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं. वे 44 साल की उम्र में हंगरी की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जेनोस एडर की जगह ली है।

  • नोवाक पांच साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगी। उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में भी काम किया है।

7. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में कितने नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिशें की है- 5

  • सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों में पाँच नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिशें की है।

  • यह न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण की प्रणाली है, जो संसद के किसी अधिनियम या संविधान के प्रावधान द्वारा स्थापित न होकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के माध्यम से विकसित हुई है।

  • इस निर्णय ने अगले 12 वर्षों के लिये न्यायिक नियुक्तियों में न्यायपालिका पर कार्यपालिका की प्रधानता स्थापित कर दी है।

 8. इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का मुख्य कोच निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है- ब्रेंडन मैक्कुलम

  •  न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान व आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मौजूदा मुख्य कोच ब्रेंडन मैक्कुलम को इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

  • हालांकि, वे आईपीएल 2022 तक केकेआर के मुख्य कोच बने रहेंगे।

  • ब्रेंडन मैक्कुलम की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम आक्रामक रवैये के साथ क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती थी।

 9. हाल ही में  किसे “अथक साहित्यिक खोज़” के लिए “बांग्ला अकादमी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है - ममता बनर्जी  

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनकी "अथक साहित्यिक खोज़ (Relentless Literary Pursuit)" के लिए 'बांग्ला अकादमी पुरस्कार' मिला।

  • इस वर्ष साहित्य अकादमी द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार बनर्जी को उनकी पुस्तक "कबीता बिटान (Kabita Bitan)" के लिए प्रदान किया गया, जो पश्चिम बंगाल के सर्वश्रेष्ठ लेखकों को श्रद्धांजलि देती है। 

  • साल 2020 के कोलकाता पुस्तक मेले में ममता बनर्जी की 'कबीता बिटान' किताब को लांच किया गया। पुस्तक में टीएमसी सुप्रीमो द्वारा लिखित 946 कविताओं का संग्रह हैं।

  • बनर्जी को यह पुरस्कार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित "रवि प्रणाम (Ravi Pranam)" समारोह में दिया गया। 

  • बांग्ला अकादमी ने साहित्य के साथ-साथ समाज के अन्य क्षेत्रों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास करने वालों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

 10.  हाल ही में किस शहर में बायो-गैस से चलने वाला भारत के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है -मुंबई

  • बायो-गैस से चलने वाला भारत के पहले ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन मुंबई, महाराष्ट्र में किया गया। 

  • इस स्टेशन से अपने आस-पास के क्षेत्रों से एकत्र किए गए खाद्य अपशिष्ट से 220 यूनिट बिजली उत्पन्न करने की उम्मीद की जाएगी। 

  • अपशिष्ट ज़्यादातर थोक मात्रा में उत्पन्नकर्ता जैसे होटल और कार्यालयों से इकट्ठे किये जायेंगे। 

  • इस ऊर्जा संयंत्र का उपयोग स्ट्रीट लाइटों को बिजली देने और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए भी किया जाएगा। 

  • इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य उद्धव ठाकरे ने किया।

 

✅ Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book