img

Current Affairs Quiz in Hindi 14 May 2022

1. कौन सा देश हाल ही में नाटो साइबर रक्षा समूह में शामिल होने वाला पहला एशियाई देश बन गया है - दक्षिण कोरिया

  • दक्षिण कोरिया, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization - NATO) के कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Cooperative Cyber Defence Centre of Excellence - CCDCOE) में शामिल होने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।

  • दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (National Intelligence Service - NIS), नाटो के कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक योगदानकर्ता के रूप में शामिल हुई है।

  • साइबर सिक्योरिटी रिसर्च, ट्रेनिंग को ध्यान में रखते हुए इसकी स्थापना मई 2008 में हुई थी।

2. हाल ही में  किस देश में इंटरसोलर यूरोप 2022 इवेंट का आयोजन किया गया है - जर्मनी

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा एवं रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्री भागवंत खुबा, इंटरसोलर यूरोप 2022 के लिए म्यूनिख, जर्मनी पहुचें हैं। 

  • म्यूनिख में, भारतीय केंद्रीय मंत्री निवेश प्रचार कार्यक्रम भारत के सौर ऊर्जा बाज़ार (India's Solar Energy Market) में एक मुख्य वार्ता करेंगे। 

  • इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम (Indo-German Energy Forum - IGEF) इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

3. हाल ही में किस मैडल से बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी को सम्मानित किया गया है - रॉयल गोल्ड मेडल

  • भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी को प्रतिष्ठित रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किया गया।

  • रॉयल गोल्ड मेडल, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स ( Royal Institute of British Architects - RIBA), लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) द्वारा वास्तुकला के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

  • रॉयल गोल्ड मेडलिस्ट का चयन करने वाली 2022 ऑनर्स कमेटी की अध्यक्षता द रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स के अध्यक्ष साइमन ऑलफोर्ड और क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने की थी।

  • रॉयल गोल्ड मेडल को व्यक्तिगत रूप से महारानी एलिजाबेथ द्वारा अनुमोदित किया जाता है। यह उन लोगों को दिया जाता है जिनका वास्तुकला की उन्नति पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

4. तुर्की के इस्तांबुल में हाल ही में कौन से आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की शुरुआत हुई है - 12वें संस्करण

  • आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 12वें संस्करण की शुरुआत इस्तांबुल, तुर्की में हो गयी है। इस आयोजन में, रिकॉर्ड 93 देशों के 400 से अधिक मुक्केबाज इस वर्ष के आयोजन में भाग लेने के लिए तैयार हैं, जो इस प्रतिष्ठित आयोजन की 20 वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है।

  • ओलंपिक खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन भारतीय देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस खेल के अन्य प्रतिनिधि पूजा रानी (81 किग्रा), नंदिनी (+81 किग्रा) और निकहत जरीन (52 किग्रा), नीतू (48 किग्रा), अनामिका (50 किग्रा), शिक्षा (54 किग्रा), मनीषा (57 किग्रा), परवीन ( 63 किग्रा) और स्वीटी (75 किग्रा)।

  • आईबीए का मुख्यालय - लुसाने, स्विट्जरलैंड

  • आईबीए के अध्यक्ष - उमर नज़रोविच क्रेमलेव

5. विश्व के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंडमास्टर “यूरी एवरबख” का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - 100 वर्ष

  • रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर, यूरी एवरबख का मॉस्को में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • वे एक दशक तक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे। यूरी प्रशिक्षित विश्व चैंपियन और इतिहास की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक में अंतिम जीवित प्रतिभागी थे।

  • उन्होंने सन् 1949 में मॉस्को चैम्पियनशिप जीती और सन् 1952 में ग्रैंडमास्टर का ख़िताब अर्जित किया।

  • सन् 1954 में, वह यूएसएसआर के चैंपियन बने। उन्होंने सन् 1972 से 1977 तक यूएसएसआर के शतरंज महासंघ की अध्यक्षता भी की।

​​​​​​​6. हाल ही में मार्कोस जूनियर को किस देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है - फिलीपींस

  • दिवंगत फिलीपीन तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे फर्डिनेंड "बोंगबोंग" मार्कोस जूनियर (Ferdinand “Bongbong” Marcos Junior) ने फिलीपींस के राष्ट्रपति चुनाव 2022 में 30.8 मिलियन से अधिक वोटों के साथ जीत का दावा किया है। 

  • इस जीत से मार्कोस राजवंश की सत्ता में वापस हो गयी है। 

  • फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर और लेनी रोब्रेडो चुनाव में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति उम्मीदवार थें। दोनों उम्मीदवारों ने महामारी के बाद आर्थिक सुधार करने का वादा किया।

​​​​​​​7. किस राज्य के राखी गढ़ी में 5000 साल पुरानी ज्वेलरी फैक्ट्री मिली है -  हरियाणा

  •  हरियाणा के राखी गढ़ी में हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पिछले 32 वर्षों से खुदाई के कार्य के दौरान हाल ही में 5000 साल पुरानी ज्वेलरी फैक्ट्री मिली है।

  • ये हरियाणा के राखी गढ़ी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की अब तक की सबसे बड़ी खोजों में से एक है।

8. हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है - संजीव बजाज 

  • बजाज फिनज़र्व लिमिटेड के अध्यक्ष, संजीव बजाज ने वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry - CII) के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया है। 

  • जो टाटा स्टील के सीईओ, टी.वी. नरेंद्रन की जगह लेंगे। 

  • नवगठित भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने एक बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।

​​​​​​​9. हाल ही में किसे टेम्पलटन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है - फ्रैंक विल्जेक

  • नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और प्रकृति के मूलभूत नियमों की व्याख्या करने वाले प्रसिद्ध लेखक फ्रैंक विल्ज़ेक को इस साल का प्रतिष्ठित टेम्पलटन पुरस्कार मिला है। 

  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिनका कार्य विज्ञान और अध्यात्म का संगम होता है।

  • टेम्पलटन पुरस्कार →

  • टेंपलटन पुरस्कार प्रतिवर्ष टेंपलटन फ़ाउण्डेशन द्वारा दिया जाने वाला एक पुरस्कार है। इसकी शुरूआत 1973 में हुई थी ।

  • इस पुरस्कार के तहत 1.5 मिलियन डॉलर (1.1 मिलियन ब्रिटिश पाउंड) की राशि प्रदान की जाती है।

  • 20 मई‚ 2021 को यू.के.की प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रकृति संरक्षणवादी एवं कार्यकत्री डॉ. जेन गुडाल को प्रतिष्ठित टेंपलटन पुरस्कार (Templleton Prize), 2021 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

  • वर्ष 2020 का यह पुरस्कार फांसिस कोलिंस को प्रदान किया गया था।

  • पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णान (वर्ष 1975) बाबा आम्टे (वर्ष 1990) तथा पांडुरंग शास्त्री अठावले (वर्ष 1997) इस पुरस्कार को जीतने वाले भारतीय है।

  • डॉ. फ्रैंक विल्ज़ेक के →

  • डॉ. फ्रैंक विल्ज़ेक, एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के भौतिकी विभाग में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर हैं।

  • इन्हें भौतिकी में 2004 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 

​​​​​​​10. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने किस राज्य में स्टार्टअप नीति शुरू किया है - मध्य प्रदेश

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति (Madhya Pradesh Startup Policy) की घोषणा की और इंदौर में हुए मध्य प्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव (Madhya Pradesh Startup Conclave) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप समुदाय से बात की। 

  • प्रधान मंत्री ने मध्य प्रदेश स्टार्टअप पोर्टल का भी अनावरण किया।

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ प्रमुख अधिकारी और उद्यमी शामिल होंगे। 

  • अधिकारिक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 1,937 स्टार्ट-अप हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत महिलाएं चला रही हैं।

  • मध्य प्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव में स्टार्टअप इकोसिस्टम के विभिन्न स्तंभों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

​​​​​​​

✅ Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book