img

19 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में 18 मई कौन सा दिवस मनाया गया है - अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) 1977 से 18 मई को इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है कि "संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और आपसी समझ, सहयोग और लोगों के बीच शांति के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन हैं"।
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2021 का विषय: “संग्रहालयों का भविष्य: पुनर्प्राप्ति और पुनर्कल्पना (The Future of Museums: Recover and Reimagine)”.
  • यह अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (International Council of Museums -ICOM) द्वारा समन्वित है।
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद के अध्यक्ष » सुए अक्सॉय
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद का मुख्यालय » पेरिस, फ्रांस
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद के संस्थापक » चौंसी जे. हैमलिन
  • अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद की स्थापना » 1946
  • अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस → 15 मई
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस, अंतर्राष्ट्रीय कृषि पर्यटन दिवस, राष्ट्रीय डेंगू दिवस → 16 मई
  • विश्व दूर संचार दिवस → 17 मई

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. किस कंपनी द्वारा उप-सागरीय (SubSea) केबल सिस्टम भारत को सिंगापुर से जोड़ेगा - रिलायंस जिओ

  • रिलायंस जिओ ने भारत में तेजी से बढ़ती हुई डाटा की खपत के आलोक में दो उप-सागरीय (SubSea) केबल सिस्टम बिछाने की शुरुआत की है।
  • ये सिस्टम हैं → IAX और IEX केबल जिनके जरिए 200 TBPS तक डाटा का ट्रांसफर आसानी से संभव हो सकेगा।
  • रिलायंस जिओ के मुताबिक 16 हजार किलोमीटर लंबी दोनों केबल बिछाने का काम साल 2024 तक पूरा हो जाएगा।
  • IAX केबल भारत को सिंगापुर से जोड़ेगी जबकि IEX केबल भारत को मध्य पूर्व और यूरोप से कनेक्ट करेगी।
  • इस केबल सिस्टम को भारत और पूरे भारतीय क्षेत्र की डेटा जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
  • जियो ने इसके लिए विश्व कई प्रमुख वैश्विक साझेदारों और विश्व स्तरीय सबमरीन केबल सप्लायर सबकॉम के साथ हाथ मिलाया है।
  • IAX सिस्टम से मुंबई, चेन्नई, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर तक एक्सप्रेस कनेक्टिविटी मिलेगी।
  • वहीं IEX केबल भारत को यूरोप में इटली मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका तक जोड़ेगी।
  • IAX और IEX सिस्टम्स रिलायंस जियो के ग्लोबल फाइबर नेटवर्क से भी जुड़ती हैं, जो अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों को कनेक्ट करती है।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. हाल ही में एम.एस. नरसिम्हन का निधन हो गया वे संबंधित थे - प्रसिद्ध गणितज्ञ

  • वे एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे जिन्हें नरसिम्हन-शेशाद्री प्रमेय के लिए जाना जाता था।
  • वे विज्ञान के क्षेत्र में किंग फैसल अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय गणितज्ञ थे।
  • वह 1975 में भटनागर पुरस्कार, 1987 में गणित के लिए तीसरे विश्व अकादमी पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
  • यह किंग फैसल फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित एक वार्षिक पुरस्कार है जो “समर्पित पुरुषों और महिलाओं को प्रस्तुत किया जाता है।
  • हाल ही में सौराष्ट्र के पूर्व गेदबाज और BCCI के रेफरी राजेन्द्र सिंह जडेजा का कोविड 19 के कारण निधन हो गया।
  • IMA के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ के.के. अग्रवाल का निधन कोविड 19 के कारण हो गया।

 

4. हाल ही में कोविड - 19 महामारी के दौरान प्रभावित बच्चों को परामर्श देने के लिये लॉन्च किया गया - संवेदना हेल्पलाइन

  • टेली-काउंसलिंग महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत कार्यरत राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (National Commission of Child Rights) द्वारा प्रदान की जाती है।
  • NIMHANS (National Institute of Mental Health and Neurosciences) के मनोवैज्ञानिक, परामर्शदाता और विशेषज्ञ अपने सेवाएं प्रदान करते हैं।
  • इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1800-121-2830 है।
  • यह सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है।
  • यह सेवा केवल बच्चों के लिए ही है।
  • योजना क्या है?
  • तीन श्रेणियों में बच्चों को टेली-काउंसलिंग प्रदान की जानी है।
  • वे इस प्रकार हैं →
  • जिन बच्चों ने COVID-19 के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है।
  • जो बच्चे COVID देखभाल केंद्रों में संगरोध (quarantine) में हैं।
  • जिन बच्चों के माता-पिता या परिवार के COVID-19 पॉजिटिव हैं।
  • बुजुर्ग व्यक्तियों के लिये टोल फ्री हेल्पलाइन एल्डर लाइन - 14567 कई राज्यों में चालू हुई।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. कोविड प्रतिरक्षी दवा, 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का पहला बैच किसके द्वारा जारी किया गया - राजनाथ सिंह व डॉ. हर्षवर्धन

  • रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा 17 मई, 2021 को नई दिल्ली में कोविड के लिये सहायक थेरेपी कोविड-प्रतिरोधी दवा, 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का पहला बैच जारी किया और उसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को सौंपा।
  • इस दवा के और डिब्बे देशभर के विभिन्न अस्पतालों को आपातकालीन उपयोग के लिए सौंपे जायेंगे।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (इनमास), जोकि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला है, द्वारा डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (डीआरएल), हैदराबाद के साथ मिलकर कोविड19 – प्रतिरोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का एक चिकित्सीय अनुप्रयोग विकसित किया गया है।
  • कोविड-प्रतिरोधी दवा, 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) का पहला बैच जारी।
  • 2-DG दवा →
  • यह दवा अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करती है और नैदानिक ​​परीक्षणों के दौरान पूरक ऑक्सीजन निर्भरता (supplemental oxygen dependence) को कम करेगी।
  • यह संक्रमित कोशिकाओं में जमा हो जाती है और वायरल संश्लेषण को रोकती है।
  • दवा पाउच रूप में पाउच में आती है। पानी में घोलकर इसका सेवन मौखिक रूप से किया जाता है।
  • हाल ही में इंडियन कौंशिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा प्लाज्मा द्वारा थेरेपी को कोविड - 19 उपचार से हटा दिया जायेगा।

 

6. हाल ही में किस देश ने अपना सबसे शक्तिशाली सुपर कम्प्यूटर सिमोर्ग लांच किया - ईरान

  • इस सुपरकंप्यूटर का नाम फीनिक्स (phoenix) जैसे पक्षी के नाम पर रखा गया है जिसे सिमुरघ (Simurgh) कहा जाता है।
  • सिमोर्ग सुपरकंप्यूटर ईरान की राजधानी तेहरान में अमीरकबीर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Amirkabir University of Technology) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह ईरानी हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग रिसर्च सेंटर (Iranian High Performance Computing Research Centre) में स्थित है।
  • सिमोर्ग सुपरकंप्यूटर की प्रदर्शन क्षमता 56 पेटाफ्लॉप्स है।
  • इसे दो महीने में 1 पेटाफ्लॉप तक पहुंचाया जायेगा।
  • इसके बाद के स्तरों में इसे 10 पेटाफ्लॉप की गति तक पहुंचाया जायेगा।
  • भारत का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर → परमसिद्धि - AI
  • दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर → फुगाकू (जापान)

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में चर्चा में रहा ‘विंचकोम्बे’ क्या है - उल्का पिंड का टुकड़ा

  • विंचकोम्बे उल्का पिंड का एक टुकड़ा फरवरी 2021 में यू.के. के विंचकोम्बे शहर में गिरा था।
  • इसे राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय में प्रदर्शित किया जायेगा।
  • इस प्रकार के उल्का पिंड को कार्बोनेशियस उल्का पिंड जाना जाता है।
  • उल्का और उल्का पिंड के बीच का अन्तर →
  • उल्का (मेट्योराइड) अंतरिक्ष में ऐसी वस्तुएं है जिनका आकार धूल के कणों से लेकर छोटे क्षुद्र ग्रहों तक होता है।
  • जब उल्का पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो उन्हें उल्का पिंड (मिटीयर्स) कहा जाता है।
  • लेकिन अगर कोई उल्का पिंड पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर जमीन से टकराये तो उसे मेट्योराइट कहते हैं।
  • कोयला जैसे दिखने वाला ये उल्का पिंड लगभग 4.5 अरब साल पहले का है।
  • ऐसा ही एक उदाहरण नासा का OSIRIS-REx मिशन है जिसे 2018 में क्षुद्रग्रह बेन्नू तक पहुँचने और प्राचीन क्षुद्रग्रह से एक नमूना वापस लाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था।
  • अंतरिक्ष यान अब पृथ्वी पर वापस आ रहा है और अपने साथ लगभग 60 ग्राम क्षुद्रग्रह ला रहा है जो वैज्ञानिकों को सौर मंडल की शुरुआत का अध्ययन करने में मदद करेगा।

 

8. किस देश में तीन सौ सालों से विलुप्त हो गये सारस फिर से देखें गए - आयरलैंड

  • 1700 में आयरलैंड में सारस विलुप्त हो गए थे।
  • उनके आवासों के विनाश के कारण यह था।
  • वे उथले पानी में प्लेटफार्म घोंसले का निर्माण करते हैं।
  • ये एक बार में केवल दो अंडे देते हैं।
  • ये दुनिया के सबसे ऊंचे उड़ने वाले पक्षी हैं। ये चार फीट लंबे होते हैं और इनके पंखों का फैलाव सात फीट का होता है।
  • सारस आर्द्रभूमि और घास के मैदानों पर निर्भर हैं।
  • सारस आमतौर पर आयरलैंड में बोग्स (Bogs) में रहते हैं।
  • बोग्स दलदल स्पंजी आर्द्रभूमि हैं जो पीट जमा करती हैं।
  • पीट एक जीवाश्म ईंधन है जिसका उपयोग उत्तरी यूरोप में घरों और व्यवसायों को गर्म करने के लिए किया जाता है।
  • वे उत्तरी जलवायु में बनते हैं, और विकसित होने में हजारों साल लगाते हैं।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में दुनिया की सबसे पुरानी गुफा कला (45000 साल) प्राप्त हुई - इंडोनेशिया के सुलावेसी

  • जांच के बाद शोधकर्ताओं ने बताया है कि 45,000-20,000 साल पहले के प्लेइस्टोसिन-युग के रॉक पेंटिंग एक खतरनाक दर से अपक्षय कर रहे हैं।
  • सुलावेसी की गुफा कला, यूरोप की प्रागैतिहासिक गुफा कला से काफी पुरानी है।
  • उस दौरान गुफाओं में रहने वाले हमारे पूर्वज कलाप्रेमी थे और गुफाओं की दीवारों को उकेरकर चित्र बनाया करते थे।
  • इंडोनेशिया के सुलावेसी (Sulawesi) द्वीप में जंगली सूअर की पेंटिंग पाई गई। ये द्वीप लगभग 174,000 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • पास की एक गुफा में 45,000 साल पुराना, दुनिया का सबसे पुराना जानवर (एक मस्सा सुअर) का चित्रण है।
  • इस क्षेत्र में कलाकृति में वह शामिल है जिसे दुनिया का सबसे पुराना हाथ स्टैंसिल (लगभग 40,000 साल पहले) माना जाता है, जिसे एक गुफा की दीवार पर हाथ दबाकर और उस पर गीले लाल-शहतूत के रंग का छिड़काव करके बनाया गया था।

 

10. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार हाथी के संबंध में असत्य कथन है - केरल में रेल की पटरियों पर सर्वाधिक (62) मौतें हुई है।

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के अनुसार, 2009-10 और 2020-21 के मध्य पूरे भारत में ट्रेनों की चपेट में आने से कुल 186 हाथियों की मौत हुई है।
  • असम में रेल की पटरियों पर सर्वाधिक संख्या (62) में हाथियों की मौत हुई है, इसके बाद पश्चिम बंगाल (57) और ओडिशा (27) का स्थान है।
  • उत्तर प्रदेश में एक हाथी की मौत हुई थी।
  • मौतों को रोकने के लिये उपाय →
  • रेल दुर्घटनाओं से होने वाली हाथियों की मौत को रोकने के लिये रेल मंत्रालय और MoEFCC के बीच एक स्थायी समन्वय समिति का गठन किया गया है।
  • लोको पायलटों को स्पष्ट दिखाई देने के लिये रेलवे पटरियों के किनारे के पेड़-पौधों या वनस्पतियों की सफाई करना, हाथियों के सुरक्षित आवागमन हेतु अंडरपास/ओवरपास का निर्माण करना, रेलवे पटरियों के संवेदनशील हिस्सों की नियमित गश्त या पेट्रोलिंग, उपयुक्त स्थानों पर चेतावनी संकेतक बोर्डों का उपयोग करना आदि।
  • MoEFCC ने 2011-12 और 2020-21 के बीच हाथी परियोजना के तहत हाथी रेंज वाले राज्यों को 212.49 करोड़ रुपए आवंटित किये।
  • हाथी परियोजना: 1992
  • हाथियों के साथ-साथ उनके आवास और गलियारों की रक्षा करना।
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष के मुद्दों की पहचान करना।
  • बंदीगृहों में कैद हाथियों का मुक्त करना।
  • हाथी परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक 5 वर्षों में एक बार हाथियों की गणना की जाती है। पिछली बार हाथियों की गणना वर्ष 2017 में हुई थी।
  • हाथी जनगणना 2017 के अनुसार, भारत में एशियाई हाथियों की कुल संख्या 27,312 है।
  • कर्नाटक में हाथियों की संख्या सर्वाधिक है, इसके बाद असम और केरल का स्थान है।

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book