img

Current Affairs Quiz in Hindi 21 April 2022

 

1. हाल ही में किस देश ने परमाणु सक्षम मिसाइल सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है - रूस

  • रूस ने परमाणु सक्षम मिसाइल सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

  • ये मिसाइल अपने साथ परमाणु हथियार भी ले जा सकती हैं।

  • रुसी मंत्रालय ने कहा कि सरमट दुनियाभर में किसी भी टारगेट को तबाह कर सकती है।

  • यह सबसे लंबी दूरी की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है, जो हमारे देश की सामरिक परमाणु क्षमता (strategic nuclear capability) बढ़ाएगी।

  • यह मिसाइल सभी एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टमों से बचते हुए लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है।

2. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Services Day) किस दिन मनाया जाता है - 21 अप्रैल 

  • भारत में प्रत्येक साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Services Day) के रूप में मनाया जाता है।

  • ये दिवस साल 2006 से मनाया जा रहा।

  • यह दिवस ऐसे लोक सेवकों को समर्पित है, जो देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण काम करते हैं।

  • इसके साथ ही नीति-निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं।

  • यह दिन 21 अप्रैल को ही चुना गया क्योंकि 21 अप्रैल 1947 को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने नव नियुक्त एवं गठित प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था।

3. वेस्टइंडीज़ के किस स्टार क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का घोषणा कर दिया है - कायरन पोलार्ड

  • वेस्टइंडीज़ के स्टार क्रिकेटर कायरन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Kieron Pollard retirement) का घोषणा कर दिया है।

  • कायरन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए साल 2007 में डेब्यू किया था।

  • उन्होंने इसी साल फरवरी में भारत के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था।

  • कायरन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज़ के लिए 123 वनडे मैच खेले हैं, जबकि 101 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। 

4. भौतिक विज्ञानी प्रो. अजय कुमार सूद को कितने वर्ष के लिए केंद्र सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है - 3 वर्ष

  • भौतिक विज्ञानी प्रो. अजय कुमार सूद को 3 वर्ष के लिए केंद्र सरकार का प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

  • प्रो. अजय कुमार सूद को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2013 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • वे ग्राफीन और नैनोटेक्नोलॉजी पर अपने अग्रणी शोध के लिए जाने जाते हैं।

  • सूद, आईआईएससी बेंगलुरु में मानद प्रोफेसर व प्रधानमंत्री विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।

5. विम्बलडन ने रूस और किस देश के खिलाड़ियों के 2022 के एडिशन में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है - बेलारूस

  • विम्बलडन ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों के 2022 के एडिशन में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

  • यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के मद्देनजर दोनों देशों के खिलाड़ियों के विंबलडन 2022 में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

  • इस बात का ऐलान विंबलडन का आयोजन करने वाले ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब और चैंपियनशिप की प्रबंधन समित ने बयान जारी करके किया।

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, इस युद्ध में बेलारूस ने रूस की मदद की है।

6. दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग (World’s Highest Tunnel) का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा शिंकू ला दर्रे पर कितने फीट पर किया जाएगा - 16,580 फीट

  • दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग (World’s Highest Tunnel) का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा शिंकू ला दर्रे पर 16,580 फीट पर किया जाएगा।

  • यह सुरंग हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ेगी. सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा इस सुरंग का निर्माण जुलाई 2022 तक शुरू हो जाएगा।

  • इस महत्वाकांक्षी परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रोजेक्ट योजक की स्थापना की गई है।

7. 2022 इनविक्टस गेम्स (Invictus Games) का आयोजन निम्न में से किस देश में किया जा रहा है - नीदरलैंड

  • इनविक्टस गेम्स 2022 की शुरुआत नीदरलैंड में हुई है।

  • इन खेलों का आयोजन 16 से 22 अप्रैल तक किया जा रहा है।

  • इनविक्टस गेम्स का पहला संस्करण साल 2014 में लंदन में आयोजित किया गया था।

  • यह खेल साल 2016 में अमेरिका के ऑरलैंडो, साल 2017 में टोरंटो, कनाडा और साल 2018 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किए गए हैं।

  • यह एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है जो पैरालिंपिक के समान है लेकिन यह घायल और बीमार सैन्य युद्ध के पूर्व सैनिकों और सेवा कर्मियों के लिए है।

8. वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से किस देश को तत्काल वित्तीय सहायता देने का आह्वान किया है - श्रीलंका

  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से श्रीलंका को तत्काल वित्तीय सहायता देने का आह्वान किया है।

  • श्रीलंका बहुत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

  • श्रीलंका ने घोषणा की है कि वे 51 अरब अमरीकी डॉलर के विदेशी ऋण को चुकाने की स्थिति में नहीं है।

  • श्रीलंका, इस वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से चार अरब अमरीकी डॉलर के आर्थिक पैकेज की मांग कर रहा है।

9. भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र किस राज्य में शुरू किया - असम

  • ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) द्वारा असम में अपने जोरहाट पंप स्टेशन पर भारत का पहला 99.999% शुद्ध ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट (Green Hydrogen pilot plant) शुरू किया गया है। 

  • संयंत्र की प्रति दिन 10 किलो की स्थापित क्षमता है। 

  • संयंत्र मौजूदा 500 किलोवॉट सौर संयंत्र द्वारा 100 किलोवॉट आयन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (एईएम) इलेक्ट्रोलाइजर सरणी का उपयोग करके उत्पन्न बिजली से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करता है। 

  • भारत में पहली बार एईएम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • इस संयंत्र से भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन 10 किलो प्रतिदिन से बढ़ाकर 30 किलो प्रतिदिन होने की उम्मीद है। 

  • कंपनी ने प्राकृतिक गैस के साथ ग्रीन हाइड्रोजन के सम्मिश्रण और ओआईएल के मौजूदा बुनियादी ढांचे पर इसके प्रभाव पर आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से एक विस्तृत अध्ययन शुरू किया है। 

  • कंपनी मिश्रित ईंधन के वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए उपयोग के मामलों का अध्ययन करने की भी योजना बना रही है।

  • असम राजधानी - दिसपुर

  • असम के मुख्यमंत्री - हिमंत बिस्वा सरमा

  • असम राज्यपाल - जगदीश मुखी

10. विप्रो ने किसे भारत का कंट्री हेड नियुक्त किया गया है - सत्य ईश्वरन

  • आईटी प्रमुख विप्रो ने भारत के लिए कंट्री हेड के रूप में सत्य ईश्वरन (Satya Easwaran) की नियुक्ति की घोषणा की है। 

  • वह रणनीतिक परामर्श, परिवर्तन और आधुनिकीकरण के माध्यम से भारत में विप्रो के कारोबार को मजबूत करने के प्रभारी होंगे। 

  • वे ग्राहकों को क्लाउड, डिजिटल, इंजीनियरिंग आरएंडडी, डेटा/एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा में विप्रो की क्षमताओं और निवेश का लाभ उठाने में मदद करेंगे। 

  • “भारत विप्रो के लिए एक रणनीतिक बाजार है।

  • सत्य ईश्वरन का अनुभव →

  • सत्य ईश्वरन की उच्च मूल्य परामर्श सेवाएं प्रदान करने में समृद्ध अंतरराष्ट्रीय अनुभव और सफल बिक्री और नेतृत्व टीमों के निर्माण का उनका ट्रैक रिकॉर्ड भारतीय ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में विप्रो की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा। 

  • विप्रो में शामिल होने से पहले, ईश्वरन केपीएमजी इंडिया में बिजनेस कंसल्टिंग और टेलीकॉम के प्रमुख, मीडिया और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के नेता थे।

  • विप्रो सीईओ - थियरी डेलापोर्टे

  • विप्रो संस्थापक- एम.एच. हाशम प्रेमजी

  • विप्रो की स्थापना - 29 दिसंबर 1945, भारत

  • विप्रो मालिक - अजीम प्रेमजी

  • विप्रो मुख्यालय - बेंगलुरु

 

 

✅ Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book