img

22 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. जीआई प्रमाणित घोलवड सपोटा (चीकू) से संबंधित राज्य है - महाराष्ट्र

  • हाल ही में जीआई प्रमाणित घोलवड सपोटा (चीकू) का निर्यात महाराष्ट्र से ब्रिटेन किया जायेगा।
  • घोलवड सपोटा का जीआई प्रमाणीकरण महाराष्ट्र राज्य चीकू उत्पादक संघ के पास है और यह फल अपने मीठे और बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि घोलवड गांव की कैल्शियम समृद्ध मिट्टी से इसमें अद्वितीय स्वाद उत्पन्न होता है।
  • सपोटा को कई राज्यों » कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में उगाया जाता है।
  • कर्नाटक को फल का सबसे अधिक उत्पादक माना जाता है, इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है।
  • इसका उपयोग फलों के सलाद में, दूध या दही में मिश्रित करके, चटनी के रूप में अथवा जैम बनाने के रूप में किया जा सकता है।
  • इस महीने की शुरुआत में, आंध्र प्रदेश के कृष्णा और चित्तौड़ जिलों के किसानों से प्राप्त 2.5 मीट्रिक टन जीआई प्रमाणित बंगनपल्ली और सुरवर्णरेखा आम की एक खेप दक्षिण कोरिया को निर्यात की गई थी।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. हाल ही में ‘वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020’ जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं - सुरेश मुकुंद

  • सुरेश मुकुंद बने वार्षिक 'वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020' जीतने वाले पहले भारतीय।
  • एमी अवार्ड-नामांकित भारतीय कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने 10 वां वार्षिक 'वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020 (World Choreography Award 2020)' जीता है, (जिसे कोरियो अवार्ड्स भी कहा जाता है)।
  • उन्होंने हिट अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस (World of Dance)' में अपने काम के लिए 'टीवी रियलिटी शो/प्रतियोगिता' श्रेणी में पुरस्कार जीता।
  • मुकुंद भारतीय डांस क्रू 'द किंग्स (The Kings)' के निर्देशक और कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने वर्ल्ड ऑफ डांस का 2019 सीजन जीता था।
  • वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवार्ड, जिसे "डांस के ऑस्कर (Oscars of Dance)" के रूप में जाना जाता है, हर साल लॉस एंजिल्स में टेलीविजन, फिल्म, विज्ञापनों, डिजिटल सामग्री और म्यूजिक वीडियो में प्रदर्शित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफरों द्वारा सबसे नवीन और मूल कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
  • एम्मी अवार्ड के विषय में →
  • एम्मी अवार्ड, या सिर्फ़ एम्मी, एक अमेरिकी पुरस्कार है जो टेलीविज़न उद्योग में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। यह पूरे कैलेंडर वर्ष में आयोजित कई वार्षिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत किया जाता है, प्रत्येक में टेलीविजन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में से एक का सम्मान किया जाता है।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. आयुष्मान भारत क्रियान्वयन में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है - कर्नाटक

  • ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित करने में कर्नाटक (Karnataka) को पहला स्थान मिला है।
  • कर्नाटक 2020-2021 के लिए परियोजना को लागू करने में अग्रणी है।
  • केंद्र ने जहां 2,263 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा था, वहीं राज्य ने 31 मार्च तक 3,300 केंद्रों को अपग्रेड किया है।
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार वर्ष 2020-21 के लिए परियोजना के कार्यान्वयन की बात करें तो राज्य 95 में से 90 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है।
  • आयुष्मान भारत-आरोग्य कर्नाटक योजना के तहत सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अपग्रेड किया जा रहा है।
  • मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) में समाज के कमजोर वर्ग को लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। एबीवाई को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम जय) भी कहा जाता है। इसके तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है।
  • क्या है आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) का लक्ष्य ?
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना (आयुष्मान भारत योजना यानी एबीवाई) की घोषणा की है। इसे पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से देशभर में लागू कर दिया गया है।
  • कर्नाटक की राजधानी » बेंगलुरु
  • कर्नाटक के राज्यपाल » वजुभाई वाला
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री » बी एस येदियुरप्पा

 

4. स्मार्ट सिटी मिशन योजनाओं के क्रियान्वयन में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है - झारखंड

  • झारखंड (Jharkhand) ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति के आधार पर भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • रैंकिंग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा जारी की गई।
  1. झारखंड
  2. राजस्थान
  3. आन्ध्रप्रदेश
  4. दिल्ली
  5. बिहार
  • ज्ञातव्य है कि राँची में स्मार्ट मिशन के तहत धुर्वा क्षेत्र में 656 एकड़ जमीन पर नये शहर का निर्माण किया जा रहा है। वहां विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना का विकास कर सड़क, पेयजल, बिजली, ड्रेनेज, सिवरेज, साइकिल लेन, पैदल पथ आदि का विकास किया जा रहा है। आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक, मिक्स यूज, स्वास्थ्य, हॉस्पिटालिटी आदि के विकास के लिए चिह्नित प्लॉट्स का ई-ऑक्शन किया जा रहा है।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री » हेमंत सोरेन
  • राज्यपाल » श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में कौन सा विध्वंसक INS सेवामुक्त हो गया - INS राजपूत

  • भारतीय नौसेना का पहला विध्वंसक आईएनएस राजपूत (INS Rajput) 21 मई को सेवामुक्त हो जाएगा। जो 04 मई 1980 को कमीशन किया गया था। 
  • 41 वर्षों तक सेवा प्रदान करने के बाद, इसे विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में बंद कर दिया जाएगा।
  • आईएनएस राजपूत को रूस ने 61 कम्युनार्ड्स शिपयार्ड में बनाया गया था।
  • इसका मूल रूसी नाम 'नादेज़नी (Nadezhny)' था।
  • यह एक भारतीय सेना रेजिमेंट - राजपूत रेजिमेंट के साथ जुड़ा पहला भारतीय नौसेना जहाज है।
  • इसने ऑपरेशन अमन, ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन कैक्टस आदि सहित कई ऑपरेशनों में भाग लिया।
  • INS राजपूत ने ही ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल और पृथ्वी 3 मिसाइल का परीक्षण किया था।
  • INS का नाम कैसे रखा जाता है →
  • क्रूज़र या डिस्ट्रॉयर के नाम राज्यों की राजधानी, बड़े शहर या महान योद्धा के नाम पर रखे जाते हैं।
  • जैसे → INS दिल्ली, INS चेन्नई, INS कोलकाता, INS राणा आदि।
  • युद्ध पोतों के नाम पहाड़ों, नदियों या हथियारों के नाम पर रखे जाते हैं।
  • जैसे → INS गंगा, INS ब्रह्मपुत्र, INS तलवार आदि।
  • लड़ाकू जलयानों के नाम निजी हथियारों के नाम पर रखे जाते हैं।
  • जैसे → INS खुखरी, INS कृपाण, INS खंजर आदि।
  • इसी तरह, मल्टीपरपज पेट्रोलिंग के काम आने वाले जहाजों के नाम द्वीपों के नाम पर रखे जाते हैं।
  • जैसे → INS कालापानी, INS करुवा और INS कारनिकोबार आदि।

 

6. हाल ही में किन दो देशों ने सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना लांच की - चीन और रुस

  • हाल ही में चीन और रूस ने सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना लांच की। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और चीनी राष्ट्रपति शी जिंग पिंग (Xi Jing Ping) ने इस समारोह में भाग लिया।
  • 2018 में, रूस और चीन ने परमाणु ऊर्जा सहयोग परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1. शुदापु परमाणु ऊर्जा संयंत्र (इकाई 3 और इकाई 4)
  • 2. तियानवान परमाणु ऊर्जा संयंत्र (इकाई 7 और इकाई 8)
  • चीन की परमाणु शक्ति →
  • अप्रैल 2021 तक, चीन में  39 परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं। .इसके साथ चीन परमाणु शक्तियों के बीच तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर चीन अपनी तीसरी पीढ़ी की परमाणु तकनीक Hualong Two को भी आगे बढ़ा रहा है। चीन ने 2035 तक 200 गीगावॉट परमाणु क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
  • भारत की परमाणु शक्ति →
  • 1940 ई. के दौरान देश के यूरेनियम और थोरियम संसाधनों के प्रयोग के लिए तीन चरण वाले परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का गठन किया गया।
  • वर्तमान मे कुल 22 परमाणु ऊर्जा संयंत्र कार्यरत हैं।
  • 1. तारापुर (महाराष्ट्र) → यह भारत का प्रथम परमाणु विद्युत संयत्र है। (संयुक्त राज्य अमेरिका 1972)
  • 2. रावतभाटा (राजस्थान) → स्वदेशी तकनीक से विकसित। (कनाडा)
  • 3. कुडनकुलम (तमिलनाडु)
  • 4. कैगा (कर्नाटक)
  • 5. काकरापार (गुजरात)
  • 6. कलपक्कम (तमिलनाडु)
  • 7. नरोरा (उत्तर प्रदेश)
  • परमाणु ऊर्जा संयंत्र →
  • भारत में डा होमी जहाँगीर भाभा की अध्यक्षता में परमाणु ऊर्जा  आयोग की स्थापना 1948 में की गई, एवं इसी के साथ भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
  • वर्ष 1954 में परमाणु ऊर्जा विभाग की गई इस विभाग का कार्य परमाणु ऊर्जा  की नीतियों का क्रियान्वित करना था।
  • 1967 मे मुम्बई में परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान ट्राम्बे की स्थापना की गई, जिसे वर्तमान में भाभा परमाणु अनुसन्धान केन्द्र के नाम से जाना जाता है।
  • 1969 में भारत के प्रथम विद्युत् ऊर्जा  सयन्त्र तारापुर का व्यावसायिक परिचालन अमेरिका के सहयोग से प्रारंभ हुआ।
  • 18 मई 1974 को भारत द्वारा पोखरण में प्लूटोनिक परमाणु ईंधन का परीक्षण किया गया।
  • 1983 में परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड की स्थापना हुई।
  • 1987 में भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड की स्थापना की गई जिसका लक्ष्य था भारत के परमाणु कार्यक्रम का विस्तार करना।
  • वर्ष 1998 में 11 एवं 13 मई को भारत द्वारा द्वितीय परमाणु परीक्षण किया गया जिसे शक्ति -98 नाम दिया गया।
  • राजस्थान परमाणु ऊर्जा सयन्त्र की यूनिट-5, अगस्त 2012 से प्रारंभ होकर लगातार दो वर्षों से अधिक समय तक चलने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2014 में भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर हुए है। परमाणु अप्रसार सन्धि से बाहर रहने वाले देशों में भारत अकेला ऐसा देश है, जिसे परमाणु हथियार सम्पन्न देशों के साथ परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापार करने की सुविधा प्राप्त है।
  • विभिन्न देशों के साथ हुए असैन्य परमाणु करार के बाद भारत में परमाणु ऊर्जा के विकास की सम्भावनाएँ काफी बढ गई है। आज अमेरिका सहित कई देशों से परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को सहयोग मिल रहा है।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हर साल 21 मई को, संयुक्त राष्ट्र द्वारा कौन सा दिवस मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

  • हर साल, 21 मई को, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का संकल्प 2019 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization – FAO) द्वारा अपनाया गया था।
  • दुनिया के प्रमुख चाय उत्पादक देशों जैसे श्रीलंका, भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, नेपाल, केन्या, मलेशिया, मलावी, युगांडा और तंजानिया में मनाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक चाय व्यापार के प्रभाव के बारे में नागरिकों, सरकारों का ध्यान आकर्षित करना है।
  • भारत, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है। साथ ही, भारत दुनिया में चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। भारत वैश्विक चाय उत्पादन का लगभग 30% खपत करता है।
  • क्या है चाय?
  • चाय कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से बनने वाला एक पेय पदार्थ है। चाय, पानी के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। ऐसा माना जाता है कि चाय की उत्पत्ति उत्तरपूर्वी भारत, उत्तर म्यांमार और दक्षिण-पश्चिम चीन में हुई थी, लेकिन अभी तक इसके मूल स्थान के बारे में कोई भी विश्वनीय जानकारी नहीं है।
  • इस बात के भी कुछ प्रमाण मिलते हैं कि चीन में लगभग 5,000 साल पहले चाय पी जाती थी। चाय का सेवन एंटीऑक्सिडेंट और वजन घटाने के प्रभावों के लिए  स्वास्थ्य लाभ और कल्याणकारी माना जाता है। कई समुदायों में इसका सांस्कृतिक महत्व भी है।
  • 22 मार्च → विश्व जल दिवस
  • 22 अप्रैल → विश्व पृथ्वी दिवस
  • 22 मई → अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस
  • 3 मार्च → विश्व वन्य जीव दिवस
  • संवाद और विकास के लिए विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस (World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Development) हर साल 21 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य दुनिया की संस्कृतियों की समृद्धि का जश्न मनाना तथा शांति और सतत विकास को प्राप्त करने के लिए समावेश और सकारात्मक परिवर्तन के एजेंट के रूप में इसकी विविधता के महत्व को उजागर करना है।
  • यूनेस्को के महानिदेशक » ऑड्रे अज़ोले
  • यूनेस्को का गठन » 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को का मुख्यालय » पेरिस, फ्रांस

 

8. राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस कब मनाया जाता है - 21 मई

  • भारत हर साल 21 मई को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस (National Anti-Terrorism Day) मनाता है।
  • यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है।
  • राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने 1984 और 1989 के बीच देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 21 मई 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी। 2021 में उनकी 30वीं पुण्यतिथि थी।
  • राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस आतंकवाद और मानव समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन शांति और मानवता का संदेश भी फैलाता है।
  • राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) →
  • राजीव गांधी ने अपनी मां और भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
  • राजीव गांधी की हत्या उस समय की गई जब वे श्रीपेरंबदूर में लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। वह एक बम विस्फोट में मारे गये थे। सुप्रीम कोर्ट ने पुष्टि की कि श्री गांधी को लिट्टे संगठन द्वारा मारा गया था। भारत लिट्टे की गतिविधियों को रोकने के लिए श्रीलंका में एक भारतीय शांति सेना भेजने जा रहा था।
  • राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने तथा पंचायती राज को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है।
  • श्रीलंका की आजादी के समय से ही वहां तमिल भाषी लोगों को बहुसंख्या बौद्ध धर्म को मानने वाले सिंहला समुदाय की उपेक्षा झेलनी पड़ी थी। धीरे-धीरे तमिल लोग हर क्षेत्र में हाशिये पर धकेल दिए गए।
  • इस भेदभाव के कारण तमिलों ने हथियार उठा लिए और वेलुपिल्लई प्रभाकरण नाम के युवा तमिल ने ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ - लिट्टे - नाम का एक संगठन बनाया। 1980 का दशक में लिट्टे सबसे मजबूत, अनुशासित और बड़ा तमिल आतंकवादी संगठन बन गया था।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में किस खेल को स्थगित कर दिया गया है - एशिया कप 2021

  • इस वर्ष एशिया कप 2021 का आयोजन श्रीलंका में जून, 2021 में किया जाना था। परन्तु अब इसे कोविड-19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले इस प्रतियोगिता को 2020 में आयोजित किया जाना था, परन्तु कोविड-19 के चलते इस दो बार स्थगित किया जा चुका है।
  • शुरुआत में इस प्रतियोगिता को पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया जाना था, परन्तु सुरक्षा कारणों से यह मेजबानी के अधिकार श्रीलंका को दिए गये थे। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते हाल ही में कई खेल प्रतियोगिताएं को स्थगित किया गया है। आईपीएल को भी बीच में ही रोक दिया गया है।
  • एशिया कप →
  • यह पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसका आयोजन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में किया जाता है। इस प्रतियोगिता की स्थापना 1983 में की गयी थी जब एशियाई क्रिकेट काउंसिल की स्थापना हुई थी। पहली बार एशिया कप का आयोजन 1984 में संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में हुआ था। भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है, भारत ने सात बार यह खिताब जीता है। इसके बाद श्रीलंका ने 5 खिताब जीते हैं।
  • ग्रीष्म कालीन ओलंपिक 2021 → टोक्यो (जापान)
  • शीत कालीन ओलंपिक 2022 → बीजिंग (चीन)
  • एशियन गेम्स 2022 → हॉगझाऊ (चीन)
  • राष्ट्रीय खेल 2021 → छत्तीसगढ़
  • फिफा वर्ल्ड कप 2022 → कतर
  • ICC पुरुष T-20 वर्ल्ड कप 2021 → इंडिया
  • ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2022 → साउथ अफ्रिका
  • ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप (महिला) 2021 → न्यूजीलैंड
  • ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप (पुरुष) 2023 → भारत

 

10. हाल ही में सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया वह संबंधित थे - चिपको आंदोलन

  • 21 मई, 2021 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया, वे कोविड-19 से संक्रमित थे। वे 94 वर्ष के थे।
  • सुन्दरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) →
  • सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी, 1927 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें चिपको आन्दोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में वनों के संरक्षण के लिए कार्य किया। चिपको आन्दोलन के अलावा टिहरी बाँध के विरुद्ध आन्दोलन किया। उन्हें 1981 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था, परन्तु उन्होंने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था। वर्ष 1986 में उन्हें Right Livelihood Award से सम्मानित किया गया। 1986 में उन्हें जमनालाल बजाज अवार्ड और 2009 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • चिपको आन्दोलन (Chipko Movement) →
  • चिपको आन्दोलन भारत में वनों के संरक्षण के लिए शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत 1973 उत्तराखंड में हुई थी। इस आन्दोलन का उद्देश्य वनों को नष्ट होने से बचाना था। इस आन्दोलन में सुंदरलाल बहुगुणा, सुरक्षा देवी, गौरा देवी, सुदेशा देवी, बचनी देवी, चंडी प्रसाद भट्ट, विरुष्का देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि चंडी प्रसाद भट्ट को 1982 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
  • अप्पिको आंदोलन (Appico Movement) →
  • अप्पिको कन्नड़ भाषा का शब्द है जो कन्नड़ में चिपको का पर्याय है पर्यावरण सम्बन्धी जागरूकता का यह आन्दोलन अगस्त, 1983 में कर्णाटक के उत्तर कन्नड़ क्षेत्र में शुरू हुआ।
  • मैती आंदोलन (Maiti Movement) →
  • मैती आन्दोलन (Maiti Andolan) उत्तराखंड राज्य में चलाया गया एक प्रमुख पर्यावरण सम्बन्धी आंदोलन है। मैती आन्दोलन के जनक श्री कल्याण सिंह रावत जी को माना जाता है।
  • नर्मदा बचाओ आंदोलन (Narmada Bachao Movement) →
  • नर्मदा बचाओ आंदोलन भारत में चल रहे पर्यावरण आंदोलनों की परिपक्वता का उदाहरण है। नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध परियोजना का उद्घाटन 1961 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। इसके मुख्य कार्यकर्ताओं में मेधा पाटकर के अलावा अनिल पटेल, बुकर सम्मान से नवाजी गयी अरुणधती रॉय, बाबा आम्टे आदि शामिल हैं। नर्मदा बचाओं आंदोलन ने 1989 में एक नया मोड़ लिया।

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book