img

Current Affairs Quiz in Hindi 29 July 2022

1. किस देश ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) छोड़ने की घोषणा की है -रूस

  • रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया है। मास्को की अंतरिक्ष एजेंसी के नवनियुक्त प्रमुख ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी। क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रॉस्कॉस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने पुतिन से कहा- बेशक, हम अपने भागीदारों के लिए अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन 2024 के बाद इस स्टेशन को छोड़ने का निर्णय ले लिया गया है। राष्‍ट्रपति ब्‍लामिदिर पुतिन को भी इससे अवगत करा दिया गया। यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए कई दौर के अभूतपूर्व प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई।

2. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है -28 जुलाई

  • प्रतिवर्ष 28 जुलाई को “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” मनाया जाता है। 

  • इस दिवस को मनाने के पीछे इंटरनेशनल यूनियन फार कंजरवेशन आफ नेचर यानी आईयूसीएन नामक संस्था का प्रयास है।

  •  इस वर्ष की थीम “वन और आजीविका: लोगों तथा पृथ्वी को बनाए रखना” निर्धारित की गई है। 

3. हाल ही में भारत की सबसे अमीर महिला 2022 में कौन बन गयी है -रोशनी नादर

  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​ने 2021 में अपने नेटवर्थ में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 84,330 करोड़ रुपये के साथ भारत में सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। रोशनी नादर की कुल संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन सूची के अनुसार, फाल्गुनी नायर, जिन्होंने लगभग एक दशक पहले ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्रांड नायका शुरू करने के लिए अपने इंवेस्टमेंट बैंकिंग करियर को छोड़ दिया था। फाल्गुनी नायर 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला के रूप में उभरी हैं।

4. हाल ही में किस देश ने 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने की घोषणा की है - भारत

  • भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। 

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा भी कर दी है। 

  • भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। 

  • मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।

  • मेजबानों का चयन क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता में एक बोर्ड उप-समिति की देखरेख में एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था।

  • भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। 

  • भारत ने बर्मिंघम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई। 

  • बैठक में पांच साल का भविष्य दौरा कार्यक्रम तय किया गया। महिलाओं का टी-20 विश्वकप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में होगा। पहली महिला टी-20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी।

5. हाल ही में भारत सरकार द्वारा कितने नए रामसर स्थलों को नामित किया गया हैं - 5

  • भारत ने अंतरराष्ट्रीय महत्व के पांच नए आर्द्रभूमि स्थल नामित किए हैं, जिसमें तमिलनाडु में तीन आर्द्रभूमि स्थल (करीकिली पक्षी अभयारण्य, पल्लिकरनई मार्श रिजर्व फॉरेस्ट और पिचवरम मैंग्रोव), मिजोरम में एक (पाला आर्द्रभूमि) और मध्य प्रदेश में एक आर्द्रभूमि स्थल (साख्य सागर) शामिल हैं। इस प्रकार, देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या 49 से बढ़कर 54 हो गयी है। 

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 5 और भारतीय आर्द्रभूमि को अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में रामसर की मान्यता मिली है।"

6. किस राज्य की गिफ्ट सिटी में “इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज” जल्द ही लांच किये जाने की घोषणा की गयी है -गुजरात

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। 

  • वे इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे। 

  • आईएफएससी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले अंतराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) का शुभारंभ करेंगे। 

  • IFSCA वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के निर्माण और पर्यवेक्षण के लिए भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में केंद्रीकृत नियामक निकाय है।

7. भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए किसने एक नई पहल “क्रिएट फॉर इंडिया” अभियान शुरू किया है - भारतीय खेल प्राधिकरण

  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने “क्रिएट फॉर इंडिया” अभियान के साथ टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। 

  • बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 16 विषयों में 215 सदस्यीय भारतीय एथलीट दल भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWG 2022 का आदर्श वाक्य "Games for Everyone" है।

  •  इस खेल का आयोजन 28 जुलाई, 2022 से 08 अगस्त, 2022 तक होगा।

8. सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी बजराम बेगज ने हाल ही में किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है - अल्बानिया

  • सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और राजनेता बजराम बेगज ने अल्बानिया के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली है। 

  • राष्ट्रपति के रूप में सांसदों के सामने अपने पहले संबोधन में 55 वर्षीय बेगज ने घोषणा की कि वह संघर्ष के बजाय राजनीतिक दलों के बीच सहयोग का आह्वान करते हुए सरकार और विपक्ष दोनों के काम का समर्थन और सम्मान करेंगे।

  • 140 सीटों वाली संसद में 78 वोट हासिल कर जीते राष्ट्रपति बजराम बेगज ने संसद में एक समारोह के दौरान औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

  • राष्ट्रपति कार्यालय में बाद में एक समारोह में संवैधानिक न्यायालय के प्रमुख ने देश का संविधान बेगज को सौंपा। बेगज 4 जून को राष्ट्रपति चुने गए थे।

9. विश्व के टॉप 20 व्यस्ततम एयरपोर्ट की सूची जारी में भारत की राजधानी दिल्ली का IGI एयरपोर्ट कौन से स्थान पर रहा है - 13वें स्थान

  • विश्व के टॉप 20 व्यस्ततम एयरपोर्ट की सूची जारी में भारत की राजधानी दिल्ली का IGI एयरपोर्ट 13वें स्थान पर रहा है।

  • एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) वर्ल्ड ने अपना वार्षिक वर्ल्ड एयरपोर्ट ट्रैफिक डेटासेट प्रकाशित किया है। 

  • 2021 के लिए वैश्विक हवाई यातायात रैंकिंग की जानकारी दी गई है।

  • विश्व हवाईअड्डा यातायात डेटासेट उद्योग का सबसे व्यापक हवाईअड्डा सांख्यिकी डेटासेट है जिसमें 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 2,600 से अधिक हवाई अड्डों के लिए हवाईअड्डा यातायात की विशेषता है। 

  • यह तीन क्षेत्रों में दुनिया के हवाई अड्डों पर हवाई परिवहन की मांग के बारे में नजरिया पेश करता है। इसमे खास तौर पर  यात्री (अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू), एयर कार्गो (माल और मेल) और विमान की आवाजाही (हवाई परिवहन आंदोलन और सामान्य विमानन) पर अध्ययन किया गया है। 

10 भारत ने किस देश के शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को 2.5 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दिया है - फिलिस्तीन

  • भारत ने नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डालर का योगदान दिया। UNRWA के मुताबिक, भारतीय विदेश मंत्रालय के पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका डिवीजन के निदेशक, सुनील कुमार ने 22 जुलाई को पूर्वी जेरुशलम में यूएनआरडब्ल्यूए मुख्यालय में एक हस्ताक्षर समारोह में UNRWA के विदेश संबंध विभाग की भागीदारी के निदेशक करीम आमेर को 2.5 मिलियन अमेरिकी डालर का चेक प्रदान किया।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book