img

Current Affairs Quiz in Hindi 31 August 2022

1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज कौन बने - जेम्स एंडरसन

  • इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 27 अगस्त 2022 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 950 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने।

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

  • उन्होनें ऑस्ट्रेलिया के ग्लने मैक्ग्रा का रिकार्ड तोड़ा।

2. हाल ही में देश के दवा उत्पादों के निर्यात में कितने प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई - 146%

  • देश के दवा उत्पादों के निर्यात में अप्रैल-जुलाई 2022 में 2013-14 की इसी अवधि की तुलना में 146% की वृद्धि हुई है।

  • 2013-14 में निर्यात 20,596 करोड़ रुपये का था जो अप्रैल से जुलाई में बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

3. हाल ही में कौन सी एयरलाइन CAE की AI प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बनी -  एयरएशिया एयरलाइंस

  • एयर एशिया इंडिया एयरलाइन के पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए CAE की कृत्रिम बुद्धिमता संचालित प्रशिक्षण प्रणाली का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बन गई है।

  • एयर एशिया द्वारा अपनाई गई प्रशिक्षण प्रणाली को CAE Rise कहा जाता है।

  • CAE एक साथ प्रयुक्त प्रौद्योगिकी पर आधारित पायलट प्रशिक्षण समाधानों का अग्रणी प्रदाता है।

4. हाल ही में किसे SEBI पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया - अनंत नारायण गोपालकृष्णन

  • सरकार ने पूर्व स्टैनचार्ट बैंकर अनंत नारायण को SEBI के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में मंजूरी दी।

  • SEBI WTM के 3 अन्य सदस्य SK मोहंती, अश्विनी भाटिया और अनंत बरुआ।

5. हाल ही में किसने बेल्जियम F1 ग्रांड प्रिक्स - 2022 जीता - मैक्स वेरस्टापेंन

  • रेड बुल के मैक्स वर्साटेपन (नीदरलैंड) ने 28 अगस्त 2022 को बेल्जियम फॉर्मूला 1 ग्रांड प्रिक्स जीता।

  • रेड बुल के सर्जियों पेरेज और फेरारी के कार्लोस सैन्ज क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

  • यह उनका 71वां पीडियम फिनिश था और उन्होनें इस दौड़ से 26 अंक हासिय किये।

6. हाल ही में कहां पर 'मारबत उत्सव' मनाया गया - महाराष्ट्र

  • एक सदी से भी अधिक समय से नागपुर महाराष्ट्र में लोग मारबत उत्सव मनाते है।

  • जिसका उद्देश्य शहर को दुष्ट आत्माओं के हमले से बचाना है।

  • इसकी शुरुआत 1885 से हुई, जिसमें लोग 'काली'(काला) और 'पिवली' (पीला) की प्रतिमाएं निकालते हैं। 

7. 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस किसकी जयंती पर मनाया जाता है -  मेजर ध्यानचंद

  • 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर ध्यान चन्द कुश्वाहा का जन्म हुआ था।

  • मेजर ध्यान चन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है।

8. हाल ही में गुजरात के 'स्मृति वन' स्मारक का उद्वाटन किसने किया - नरेंद्र मोदी

  • पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में भारत के पहले भूकंप स्मारक, स्मृति वन का उद्वाटन किया।

  • स्मृति वन 470 एकड़ में फैला हुआ है। जो भुजियो पहाड़ी के ऊपर बनाया गया है, स्मृति वन एक स्मारक है।

  • यहाँ 5000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

9. क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 100 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर कौन है - विराट कोहली

  • पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के पहले ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया।

  • इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए 100 के ज्यादा T-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके है।

  • विराट कोहली भारत की तरफ से 100 T-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

10. हाल ही में किस मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकथान - 2022 की मेजबानी की - शिक्षा मंत्रालय

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रुड़की समेत देशभर के 75 केंद्रों पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 का शुभारंभ  हो गया।

  • IIT रुड़की में देश के अलग-अलग 19 शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थी व उन्हें सहयोग करने के लिए मेंटर भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

  • शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन - 2022 की मेजबानी की।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book