img

Current Affairs Quiz in Hindi 31 Dec  2021 and 01 January 2022

 

1. उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर निम्न में से क्या रखने की घोषणा की है - वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है।

  • झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रख दिया गया है।

  • उत्तर प्रदेश सरकार के नाम परिवर्तित करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद शासनादेश जारी कर दिया गया है।

  • सरकार की तरफ ये तर्क दिया जा रहा है कि स्टेशन का नाम बदलने से भी क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

 

2. भारतीय सेना ने हाल ही में किस राज्य के महू में ‘क्वांटम प्रयोगशाला’ की स्थापना की - मध्य प्रदेश

  • भारतीय सेना ने हाल ही में मध्य प्रदेश के महू में ‘क्वांटम प्रयोगशाला’ की स्थापना की, जो उभरते हुए टेक्नोलॉजी डोमेन में स्थिर और महत्वपूर्ण प्रगति को उजागर करती है।

  • इस क्वांटम प्रयोगशाला की स्थापना राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) की सहायता से की गई है।

  • यह प्रमुख विकासशील क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण का नेतृत्व करने के उद्देश्य से महू में मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (MCTE) में स्थापित किया गया है।

 

3. उत्तर प्रदेश राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में  किसे नियुक्त किया गया है - दुर्गाशंकर मिश्रा

  • उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है।

  • वे राजेंद्र कुमार तिवारी की जगह लेंगे।

  • दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

  • मिश्रा ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की, उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से एमबीए किया है।

 

4. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् की तरफ से जारी अटल नवाचार रैंकिंग 2021 में किस आईआईटी संस्थान को लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है - आईआईटी मद्रास

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अटल नवाचार रैंकिंग (ARIIA) 2021 जारी कर दी है।

  • इसमें आईआईटी मद्रास ने लगातार तीसरी बार शीष स्थान हासिल किया है।

  • जबकि, आईआईटी बॉम्बे को दूसरा और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

  • टॉप 10 की सूची में IIT हैदराबाद सांतवें, IIT खड़गपुर आठवें और एनआईआईटी कालीकट नौंवें स्थान पर रहा है।

 

5. किस देश ने दुनिया का पहला डुअल-मोड वाहन पेश किया है - जापान 

  • जापान ने अपने शहर कायो (Kaiyo) में मिनीबस जैसी दिखने वाली दुनिया का पहला डुअल-मोड वाहन (dual-mode vehicle - DMV) पेश किया है। 

  • वाहन सड़क पर सामान्य रबर के टायरों पर चल सकता है लेकिन इसके स्टील के पहिये, जो इसके नीचे की ओर होते हैं, रेल की पटरियों से टकराने पर नीचे उतर जाते हैं। 

  • DMV 21 यात्रियों को ले जा सकता है और रेल की पटरियों पर 60 किमी / घंटा की गति से दौड़ सकता है और सार्वजनिक सड़कों पर लगभग 100 किमी / घंटा की गति से चल सकता है।

 

6. हाल ही में वी एल इंदिरा दत्त की पुस्तक 'डॉ वी एल दत्त: ग्लिम्प्स ऑफ ए पायनियर्स लाइफ जर्नी' का विमोचन किसने किया है - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

  • उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने ‘डॉ वी एल दत्त: ग्लिम्प्स ऑफ ए पायनियर्स लाइफ जर्नी’ पुस्तक का विमोचन किया। 

  • पुस्तक केसीपी समूह के अध्यक्ष और एमडी वी एल इंदिरा दत्त द्वारा लिखी गई थी।

  • पुस्तक केसीपी समूह के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वेलागापुडी लक्ष्मण दत्त (Velagapudi Lakshmana Dutt) (वी.एल. दत्त) के जीवन पर आधारित है।

 

7. हाल ही में खबरों में रहा साइके मिशन (Psyche Mission) किस देश द्वारा विकसित किया जा रहा है - अमेरिका

  • नासा साइके मिशन पर काम कर रहा है, जिसे वर्ष 2022 में लॉन्च किया जायेगा।

  • इस मिशन का लक्ष्य एक धातु-समृद्ध क्षुद्रग्रह है, जिसे साइके भी कहा जाता है, जो मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य बेल्ट में है। 

  • यह अंतरिक्ष यान 2026 में क्षुद्रग्रह बेल्ट पर पहुंचेगा।

 

8. किस देश ने दुनिया का पहला AI Prosecutor (AI अभियोजक) विकसित किया है - चीन

  • चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली ऐसी मशीन विकसित की है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर लोगों पर अभियोग चला सकती है।

  • वैज्ञानिकों के अनुसार, AI Prosecutor (AI अभियोजक) 97% से अधिक सटीकता के साथ लोगों अभियोग चला सकता है और यह मौखिक विवरण पर काम करता है।

 

9. ‘फ्रोजन टार्डिग्रेड’ क्या है, जो हाल ही में खबरों में था - सूक्ष्म बहुकोशिकीय जीव

  • वैज्ञानिकों ने हाल ही में ‘quantum entangled’ सूक्ष्म बहुकोशिकीय जीवों की पहचान की है, जिन्हें फ्रोजन टार्डिग्रेड (frozen tardigrade) के नाम से जाना जाता है। 

  • यह जीव क्रिप्टोबायोसिस (cryptobiosis) के रूप में ज्ञात जीवन की गुप्त अवस्था में होने के कारण अत्यधिक भौतिक रासायनिक स्थितियों को सहन करने में सक्षम हैं। 

  • चरम स्थितियों के तहत, टार्डिग्रेड सिकुड़ते, निर्जलित गेंदों में बदल जाते हैं और अत्यधिक पर्यावरणीय परिस्थितियों को सहन करने के लिए अपने जैविक कार्यों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर देते हैं।

 

10. इंद्रावती टाइगर रिजर्व  कहाँ स्थित है - छत्तीसगढ़

  • इंद्रावती टाइगर रिजर्व छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 2799.08 वर्ग किमी के कुल क्षेत्रफल के साथ स्थित है। 

  • हाल ही में, इस रिजर्व में 400 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में बाघों की गिनती की गई थी। 

  • नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस रिजर्व में 3 बाघ थे।

 

✅ Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book