img

Current Affairs Quiz in Hindi 5 August 2022

1. कौन सा केंद्रीय मंत्रालय ‘सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ योजना को लागू करता है - महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0’ के कार्यान्वयन के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। 

  • 15वें वित्त आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 के दौरान कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा एकीकृत पोषण सहायता योजना को मंजूरी दी गई है। 

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण की चुनौतियों का समाधान करना है।

2. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - श्वेता सिंह

  • भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी श्वेता सिंह को 2 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

  • सिंह 2008 बैच की IFS अधिकारी हैं।

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सिंह की नियुक्ति की तारीख से तीन साल के लिए उनके कार्यकाल को मंजूरी दी।

3. विदेश मंत्री भारत आसियान मंत्री स्तरीय बैठक के लिए किस देश पहुंचे - कंबोडिया

  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3-4 अगस्त, 2022 तक कंबोडिया के दौरे पर हैं।

  • वह नोम पेन्ह में आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे, जिसके दौरान वह आसियान-भारत साझेदारी का जायजा लेंगे।

  • अक्टूबर 2021 में 18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में आसियान और भारतीय नेताओं द्वारा घोषित वर्ष 2022 को आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

  • कंबोडिया की राजधानी – नोम पेन्ह

  • मुद्रा – कंबोडियन रील

  • राष्ट्रीय खेल – फुटबॉल

4. हाल ही में किसने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली - सुरेश एन पटेल

  • केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में सुरेश एन पटेल ने बुधवार को शपथ ग्रहण की। 

  • राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

  • कार्यवाहक सीवीसी के रूप में इस साल जून से सेवाएं दे रहे पटेल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के प्रमुख पद की शपथ ग्रहण कराई। 

  • इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

5. नितिन गडकरी द्वारा किस राज्य में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन किया गया - मध्य प्रदेश

  • केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2300 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले 6 नेशनल हाईवे की सौगात प्रदेशवासियों को दी है, इन नेशनल हाईवे से आवाजाही करने में प्रदेशवासियों का सफर काफी आराम दायक होगा।नितिन गडकरी ने करीब 119 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। 

  • नितिन गडकरी ने कहा कि राऊ सर्किल की ट्रैफिक समस्या का समाधान किया जाएगा और भीड़भाड़ कम होगी। आसपास के क्षेत्रों के शिल्पकारों, छात्रों और व्यवसायियों के लिए इंदौर से सरल पहुंच के साथ अवसरों में वृद्धि होगी।

6. हाल ही में भारत और फ्रांस के बीच हुए साझेदारी संयुक्त सैन्य अभ्यास में किस भारतीय जहाज ने भाग लिया है - INS तरकश

  • भारत और फ्रांस ने नौसेनाओं के बीच तालमेल का परीक्षण करने के लिए उत्तरी अटलांटिक महासागर में दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास किया। रूस निर्मित भारतीय नौसेना जहाज (INS) तरकश, जो अपनी लंबी दूरी की विदेशी तैनाती पर है, ने 29 और 30 जुलाई को उत्तरी अटलांटिक महासागर में फ्रांसीसी नौसैनिक जहाजों के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) में भाग लिया। आईएनएस तरकश भारतीय नौसेना द्वारा आदेशित तलवार श्रेणी के युद्धपोतों के दूसरे बैच का हिस्सा है। 

7. नई दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला -सुजॉय लाल थाओसेन 

  • सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी के महानिदेशक डॉक्‍टर सुजॉय लाल थाओसेन ने नई दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-आईटीबीपी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला। 

  • डॉक्‍टर थाओसेन 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। भारतीय पुलिस सेवा के संजय अरोड़ा ने डॉक्‍टर थाओसेन को कार्यभार सौंपा। 

  • श्री संजय अरोडा ने कल दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त का कार्यभार संभाला

8 . भारत किस देश में आयोजित होने वाले मेगा एयर कॉम्बैट एक्सरसाइज “पिच ब्लैक ” का हिस्सा होगा - ऑस्ट्रेलिया

  • भारत इस महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एक मेगा हवाई युद्ध अभ्यास में शामिल होगा। 

  • इस अभ्यास में भारत समेत 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। 

  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने "पिच ब्लैक" नाम के इस अभ्यास में भारत की भागीदारी की पुष्टि की है। 

  • अभ्यास पिच ब्लैक 2022 शुरू करने के लिए एक्सरसाइज पिच ब्लैक एक द्विवार्षिक तीन-सप्ताह का बहुराष्ट्रीय बड़ा बल रोजगार अभ्यास है।

  • यह अभ्यास 19 अगस्त से 6 सितंबर, 2022 तक होने वाला है।

9. किस शहर में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चौथे ONGC पैरा खेलों का उद्घाटन किया - नई दिल्ली

  •  केन्‍द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चौथे ओएनजीसी पैरा खेलों का उद्घाटन किया। 

  • आठ केन्‍द्रीय तेल और गैस सार्वजनिक उद्यमों के कर्मचारी- 275 दिव्‍यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) द्वारा 2-4 अगस्त 2022 के दौरान आयोजित किए जा रहे चौथे ओएनजीसी पैरा गेम्‍स में भाग ले रहे हैं।

10. भारत की पहली 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में कौन सी कंपनी शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी है - रिलायंस जियो

  • देश में पांचवीं पीढ़ी (5G) के स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो  (Reliance Jio) सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है। 

  • कंपनी ने अगले 20 सालों के लिए 88,078 करोड़ रुपये की बोली के साथ नीलामी में बिके कुल स्पेक्ट्रम में से करीब आधा हिस्सा हासिल किया है। 

  •  टेलीकॉम डिपार्टमेंट, भारत सरकार द्वारा आयोजित 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में Jio ने जियो ने उम्दा माने जाने वाले 700 मेगाहर्ट्ज बैंड समेत विभिन्न बैंड 800MHz, 1800MHz, 3300MHz और 26GHz  में स्पेक्ट्रम खरीदा है। 

  • अगर 700 मेगाहर्ट्ज बैंड का उपयोग किया जाता है, तो एक टावर ही काफी क्षेत्र को कवर कर सकता है। 

  • दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 5जी सेवाएं अक्टूबर तक शुरू की जा सकती हैं।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book