img

Current Affairs Quiz in Hindi 9 August 2022

1. हाल ही में भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को  किस वैश्विक संचालन संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया - फिडे

  • भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया है। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन आनंद वोर्कोविच की टीम का हिस्सा थे। 

  • ड्वोरकोविच को कुल 157 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी एंड्री बेरीशपोलेट्स को महज 16 वोट मिले।  वोट में एक मत अमान्य हुआ जबकि वोटिंग में हिस्सा लेने वाले 5 लोग गैर हाजिर रहे।  विश्व शतरंज निकाय के चुनाव FIDE कांग्रेस के दौरान हुए जो 44 वें शतरंज ओलंपियाड के दौरान आयोजित किया जा रहा है। 

2. हाल ही में ‘युद्ध अभ्यास’ भारत और किस देश के बीच आयोजित एक सैन्य अभ्यास है - अमेरिका

  • भारतीय सेना और अमेरिकी सेना उत्तराखंड के औली में 14 से 31 अक्टूबर, 2022 तक पखवाड़े तक चलने वाले मेगा सैन्य अभ्यास "युद्ध अभ्यास" के 18वें संस्करण का आयोजन करेंगे। 

  • अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतःक्रियाशीलता को बढ़ाना है। 

  • अभ्यास का पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में हुआ था।।

3. हाल ही में इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले 75 ग्रामीण स्कूलों से 750 लड़कियों द्वारा विकसित उपग्रह का नाम क्या है - आज़ादीसैट

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक छोटा उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) लॉन्च करने जा रहा है। यह इसरो द्वारा निर्मित सबसे छोटा और सबसे हल्का वाणिज्यिक रॉकेट है। यह राकेट क्यूबसैट आजादीसैट ले जाएगा, जिसे ग्रामीण भारत के 75 स्कूलों में 750 स्कूली लड़कियों द्वारा विकसित किया गया है।

4. किस देश ने ताइवान के पास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास आयोजित किया - चीन

  • चीन ने अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेज़ेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद ताइवान के आसपास अपना अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। पेलोसी की यात्रा के बाद अहम माने जाने वाले इंटरनेशनल शिपिंग लेन पर फोर्स ने अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीनी सेना सात अगस्त तक छह अलग-अलग क्षेत्रों में भी सैन्य अभ्यास शुरू कर रही है।

  • चीन ताइवान को घेरने की कोशिश में है। पेलोसी एक दिन की यात्रा के बाद ताइवान से चली गईं लेकिन बीजिंग इससे बेहद नाराज है, और ताइवान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुका है। 

  • ताइवान एक स्वशासित द्वीप है और चीन इस पर अपना नियंत्रण चाहता है। 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति  - जो बिडेन

  • चीन के राष्ट्रपति - शी जिनपिंग

  • ताइवान के राष्ट्रपति - त्साई इंग-वेन

5. हाल ही में भारतीय नौसेना की महिला पाटलट्स ने किस सागर पर Surveillance  मिशन पूरा किया है - अरब सागर

  • भारतीय नौसेना (Indian Navy) की महिला पायलट्स ने इतिहास रच दिया। भारतीय नौसेना की ऑल विमने क्रू सदस्यों (All Women Crew Members) ने Donear 228 विमान के ज़रिए उत्तरी अरब सागर का निगरानी मिशन (Surveillance Mission) पूरा किया। भारतीय नौसेना ने ये जानकारी दी. पोरबंदर, गुजरात स्थित आईएनएस 314 नेवल स्क्वाड्रन की पांच महिलाओं ने नारी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए उत्तरी अरब सागर में मेरीटाइम रुकॉनोसेंस ऐंड सर्वेलेंस मिशन पूरा किया।

6. किस सरकार ने प्रत्येक जिले में एक संस्कृत भाषी गांव विकसित करने का निर्णय लिया है - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में एक-एक ‘संस्कृत- ग्राम’ विकसित करने का निर्णय लिया है। यानी हर जिले में एक ऐसा गांव होगा जहां के लोग संस्कृत भाषा में ही बातचीत किया करेंगे। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि इन गांवों के निवासियों को प्राचीन भारतीय भाषा को दैनिक बोलचाल में इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा । संस्कृत प्रदेश की दूसरी आधिकारिक भाषा है।

  • संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए इतने बड़े पैमाने पर इस प्रकार की पहल करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। कर्नाटक में एक गांव है जहां सिर्फ संस्कृत बोली जाती है। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि चयनित गांवों में संस्कृत शिक्षक भेजे जाएंगे जो स्थानीय लोगों को इस भाषा में बोलना सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को वेद और पुराण भी पढ़ाए जाएंगे जिससे वे फर्राटे से संस्कृत बोलना सीख सकें।

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री - पुष्कर सिंह धामी

  • उत्तराखंड की राजधानियाँ - देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)

  • उत्तराखंड राज्यपाल - लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

7. हाल ही में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ भारत के कौन से उपराष्ट्रपति चुन गए हैं - 14वें 

  • जगदीप धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराकर भारत का उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 जीता है। धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे, जो मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे। उन्होंने जनता दल सरकार में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने।

8. हाल ही में CSIR की पहली महिला महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है -  नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी

  • वरिष्ठ वैज्ञानिक नल्लाथम्बी कलाइसेल्वी वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की पहली महिला महानिदेशक बन गई हैं। सीएसआईआर देशभर के 38 अनुसंधान संस्थानों का एक संघ है। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, वह शेखर मांडे का स्थान लेंगी, जो अप्रैल में सेवानिवृत्त हो गए। मांडे के सेवानिवृत्त होने के बाद जैवप्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश गोखले को सीएसआईआर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

  • कलाइसेल्वी वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग की सचिव का प्रभार भी संभालेंगी।

9. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल कितने ब्रॉन्ज मेडल जीते -  23

  • भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 (CWG 2022) में 61 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। भारत के पदक तालिका में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

  • ब्रॉन्ज मेडल विजेता →

  • गुरुराज पुजारी, (वेटलिफ्टिंग)

  • विजय कुमार यादव, (जूडो)

  • हरजिंदर कौर, (वेटलिफ्टिंग)

  • लवप्रीत सिंह, (वेटलिफ्टिंग)

  • सौरव घोषाल, (स्क्वैश)

  • गुरदीप सिंह, (वेटलिफ्टिंग)

  • तेजस्विन शंकर, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)

  • दिव्या काकरान, (कुश्ती)

  • मोहित ग्रेवाल, (कुश्ती)

10. किस राज्य सरकार ने अगले शैक्षणिक वर्ष से शिक्षा में 100% NEP लागू करने की घोषणा की है - गोवा 

  • गोवा के मुख्यमंत्री, प्रमोद सावंत ने घोषणा की है कि राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की तर्ज पर उच्च शिक्षा संस्थानों में पाठ्यक्रम का 100% लागू करेगी।

  • कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एनईपी का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है। 

  • अगले शैक्षणिक वर्ष से उच्च शिक्षा संस्थानों में पाठ्यक्रम का शत-प्रतिशत एनईपी के साथ ऑनलाइन होगा।

  • सावंत ने जनशक्ति के कौशल के बारे में भी बात की। उन्होंने पुष्टि की कि गोवा ने राज्य में लगभग 35 उद्योग संघों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं जो कौशल विकास पर काम करेंगे। 

  • मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षों में आतिथ्य उद्योग में दो लाख जनशक्ति की आवश्यकता का भी उल्लेख किया। जनशक्ति को सरकार द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book