img

01 December 2020 Current Affairs In Hindi


01. बेंगलुरु में बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री ___________ के नाम पर रखा गया है - अटल बिहारी वाजपेयी
  • बेंगलुरु में बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
  • संस्थान की स्थापना 2018-19 में बेंगलुरु के मध्य में शिवाजीनगर में बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के परिसर में की गई थी।
  • 1996 से लेकर 2004 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने।
  • पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता थे जो चार राज्यों के छह लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके थे।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. किस देश ने आर्कटिक में एक Tsirkon हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है - रूस
  • रूस ने आर्कटिक में अपनी Tsirkon hypersonic cruise missile का सफल परीक्षण किया है।
  • इस मिसाइल को व्हाइट आर्क, रूसी आर्कटिक में एडमिरल गोर्शकोव फ्रिगेट से लॉन्च किया गया था।
  • मिसाइल ने 28 किमी अपनई प्रक्षेपवक्र की अधिकतम ऊंचाई के साथ 450 किमी की दूरी तय की।
  • यह उड़ान परिक्षण 4.5 मिनट तक चला और मिसाइल Mach 8 पर एक हाइपरसोनिक गति तक पहुंच गई।
  • यह मिसाइल एक स्क्रैमजेट-पावर्ड एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

03. कैंब्रिज डिक्शनरी में किस शब्द को "वर्ड ऑफ द ईयर 2020" कहा गया है - Quarantine
  • कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'quarantine’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 का नाम दिया है।
  • इस शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर का नाम दिया उन डेटा के आधार पर दिया गया है जिससे दर्शाते है कि यह शब्द इस वर्ष कैम्ब्रिज डिक्शनरी में सबसे अधिक खोजे गए शब्दों में से एक था।
  • कैम्ब्रिज के संपादकों ने देखा है कि लोग इस साल एक नए तरीके से इस शब्द का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें "समय की सामान्य अवधि जिसमें लोगों को अपने घरों को छोड़ने या स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति नहीं है ताकि वे बीमारी के सम्पर्क में आने से बचें  या उसे फैला न सकें।"
  • quarantine का यह नया अर्थ अब कैम्ब्रिज डिक्शनरी में जोड़ा गया है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें - 

04. किस देश ने ब्रह्मपुत्र की निचली पहुंच पर पहला डाउनस्ट्रीम बांध बनाने की योजना बनाई है - चीन
  • चीन ब्रह्मपुत्र नदी की निचली पहुंच पर पहला डाउनस्ट्रीम बांध बनाने की योजना बना रहा है।
  • चीन की सरकारी स्वामित्व वाली पनबिजली कंपनी पॉवरचाइना ने पिछले महीने ब्रह्मपुत्र नदी के बहाव क्षेत्र में जलविद्युत दोहन के कार्यान्वयन के लिए तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र सरकार के साथ एक रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
  • 2015 में, तिब्बत के जंगमु में चीन द्वारा पहली जल विद्युत परियोजना का संचालन किया गया था।
  • जंगमु को दुनिया का सबसे अधिक ऊंचाई वाला जलविद्युत स्टेशन माना जाता है।
  • भारत और चीन के बीच ब्रह्मपुत्र नदी पर जल बंटवारा समझौता नहीं है।
  • भारत के लिए चिंता:-
  • चीन इस तरह की जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को अपने उत्तरी भागों में दक्षिण-से-उत्तर जल अंतरण परियोजना में मोड़ सकेगा।
  • 2017 में भारतीय और चीनी सेना के बीच सैन्य गतिरोध के दौरान, चीन ने 2002 में दोनों के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत पानी से संबंधित जानकारी साझा करना बंद कर दिया।
  • बाद में, उसने 2018 में डेटा साझा करना शुरू कर दिया।
  • ब्रह्मपु्त्र नदी:-
  • नदी दिहांग या सियांग के नाम से मानसरोवर झील के पास चेमयंगडुंग ग्लेशियर से निकलती है।
  • ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है।
  • यह अरूणाचल प्रदेश के रास्ते भारत में प्रवेश करती है।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

05. बिलकारी (बिल खोदने वाले) मेंढक की एक नई प्रजाति का नाम क्या रखा गया है - स्फेरोथेका बेंगलुरू
  • बिलकारी (बिल खोदने वाले) मेंढक की एक नई प्रजाति का नाम स्फेरोथेका बेंगलुरू रखा गया है।
  • शोधकर्ताओं द्वारा कर्नाटक के डेक्कन पठार भागों में उभयचरों का दस्तावेजीकरण करते हुए यह प्रजाति पाई गयी।
  • उन्होंने नई प्रजातियों को स्फेरोथेका बेंगलुरू नाम दिया ताकि यह उजागर किया जा सके कि गैर-वन-क्षेत्र से उभयचरों का पूरी तरह से दस्तावेजीकरण नहीं किया गया है।
  • उभयचर (एम्फीबिअन्स):-
  • वे जमीन और पानी दोनों पर रहते हैं।
  • वे गिल, त्वचा और फेफड़ों के माध्यम से सांस लेते हैं।
  • वे कोल्ड ब्लडिड होते हैं।
  • इसका मतलब यह है कि वे अपने शरीर के तापमान को विनियमित नहीं कर सकते हैं और पर्यावरण में तापमान परिवर्तन से निपटने के लिए जगह बदल सकते हैं।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. उत्‍तर प्रदेश के किस हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी है - अयोध्‍या एयरपोर्ट
  • एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाया जाएगा।
  • योगी कैबिनेट ने 24 नवंबर 2020 को अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण करने और उसे अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए नागर विमानन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की मंजूरी दी है।
  • प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 6 नवंबर 2018 को अयोध्या में हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी।
  • इस हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
  • वहां पहले चरण में ए-321 और द्वितीय चरण में बी-777 जैसे विमानों के संचालन के लिए हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा।
  • इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 600 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
  • उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री: योगी आदित्‍यनाथ
  • राजधानी: लखनऊ
  • राज्‍यपाल: आनंदी बेन पटेल


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 किस राजनेता को दिया गया है - रमेश पोखरियाल निशंक
  • शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को 21 नवंबर को साहित्य के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्‍कार उन्‍हें ब्रिटिश इंस्‍टीटयूशन ग्रुप ने नेहरू सेंटर में एक वर्चुएल समारोह में दिया।
  • पोखरियाल ने व्यापक मुद्दों पर 75 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया हैं, जिनका कई राष्ट्रीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है।
  • वातायन क्‍या है-
  • वातायन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार कवियों, लेखकों और कलाकारों को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
  • इससे पहले प्रसून जोशी, जावेद अख्तर जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा चुका है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें - 

08. किस देश में भारतीय मूल के सांसद ने संस्कृत में शपथ ली - न्यूजीलैंड
  • न्यूजीलैंड के सांसद डॉ. गौरव शर्मा ने 25 नवंबर को विदेशी धरती पर शपथ ली।
  • वह संस्कृत में शपथ लेने वाले भारतीय मूल के पहले सांसद बन गए हैं।
  • हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी डॉ. गौरव को लेबर पार्टी से सांसद चुना गया है।
  • पहले उन्‍होंने न्यूजीलैंड की देसी माओरी भाषा में शपथ ली।
  •  वह दुनिया के दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर संस्कृत में शपथ ली।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. किस केंद्रीय मंत्रालय ने लिंग पहचान प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने हाल ही में एक पोर्टल लॉन्च किया है जो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनकी पहचान के प्रमाणन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम करेगा।
  • ट्रांसजेंडर व्यक्ति अपनी लिंग पहचान की डिक्लेरेशन को अपलोड कर सकते हैं, जो जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए जाने वाले उनके पहचान प्रमाण पत्रों का आधार होगी।
  • इसके साथ ही गुजरात में ‘गरिमा गृह: ए शेल्टर होम फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स’ को भी खोला गया।
  • मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों में ऐसे गृह खोले जायेंगे।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

10. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), के अनुसार, सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी क्या है - -7.5% 
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) Q2 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुमान जारी किए हैं।
  • 2020-21 की दूसरी तिमाही में जीडीपी (2011-12) की कीमतों का अनुमान 33.14 लाख करोड़ रुपये है, जबकि 2019-20 की दूसरी तिमाही में 35.84 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले, 2019-20 की दूसरी तिमाही में 4.4% वृद्धि की तुलना में 7.5% की गिरावट देखी गयी।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book