img

                                                                01 October 2020 Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में एक पूर्व मुख्यमंत्री सैयद अनवरा तैमुर जी का निधन हुआ है वे किस राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री थीं - असम

  • असम के इतिहास में और सम्पूर्ण स्वतंत्र भारत की भी प्रथम मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री हैं।
  • उन्होनें एक मात्र महिला और अल्पसंख्यक मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया है।
  • वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) की सदस्य थीं।


2. हाल ही में ICRA ने वित्त वर्ष 2020-2021 में भारत की जीडीपी कितने प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया है - 11%

  • ICRA भारत की एक रेटिंग एजेंसी है जिसका पूरा नाम investment Information And Credit rating Agency है I
  • CRA की स्थापना 1991 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय गुरुग्राम हरियाणा में है।
  • वर्तमान में इसके MD & CEO एन.शिवरामन जी हैॆ।

Click Here To Download Our Application -

3. हाल ही में किसे 'गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर' पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है - उषा मंगेशकर

  • यह पुरस्कार इन्हें वरिष्ठ कला और संगीत में दिए गए विशेष योगदान के लिए दिया गया है।
  • इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।
  • इसकी स्थापना वरिष्ठ कलाकारों और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए की गयी थी।


4. हाल ही में ट्राई का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है -  पी. डी. बाघेला

  • डॉ. पी.डी.बाघेला गुजरात कैडर के1986 बैच के IAS अधिकारी हैं।
  • यह पुराने अध्यक्ष रामसेवक की जगह लेंगे।
  • TRAI–
  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (अंग्रेज़ी: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया, लघुरूप:ट्राई) भारत में दूरसंचार पर नियंत्रण हेतु एक स्वायत्त नियामक प्राधिकरण है।
  • इसका गठन 1997 में भारत सरकार द्वारा किया गया था।


5. हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) द्वारा किस बैंक के साथ छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी की है - YES बैंक

  • बीएसई के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देने, बैंकिंग और वित्तीय समाधानों के लिए जागरूकता और ज्ञान-साझाकरण कार्यक्रमों के माध्यम से, मंच पर सूचीबद्ध छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाना है।
  • YES बैंक सूचीबद्ध एसएमई के लिए अनुकूलित सेवाएं और उत्पाद भी प्रदान करेगा।

Click Here To Read Uttar Pradesh Current Affairs

6. हाल ही में किसके द्वारा ICMR वैक्सीन वेब पोर्टल और कोविड -19 के लिए राष्ट्रीय नैदानिकी रजिस्ट्री की शुरुआत की है - डॉ हर्षवर्धन

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च वैक्सीन वेब पोर्टल और कोविड -19 के लिए राष्ट्रीय नैदानिकी रजिस्ट्री की शुरुआत की है।
  • साथ ही उन्होंने ने कहा है की कोविड -19 वैक्सीन विकास के बारे में सभी जानकारियां सटल और पारदर्शी तरीके से प्रदान की जाएंगी।


7. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ स्थापित करने की घोषणा की है - डेनमार्क

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क के अपने समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ पहले आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  • संयुक्त बयान के अनुसार, नई ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ राजनीति, ऊर्जा, पर्यावरण और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए मौजूदा संयुक्त आयोग पर आधारित होगी।
  • भारत-डेनमार्क ‘ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’, भारत और डेनमार्क के एक संयुक्त बयान में कहा गया है, “महत्वाकांक्षी लक्ष्यों और कार्यों को क्षेत्रों के भीतर पहचाना जाएगा और उसे पूर्ण किया जायेगा।


8. हाल ही में कैट क्यू’, नामक एक नया वायरस किस देश में पाया गया है - चाइना

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के हालिया सतर्क संदेश के अनुसार, चीन में ‘कैट क्यू’ नामक एक नया वायरस उभरकर बाहर आया है।
  • यह वायरस चीन और वियतनाम में क्यूलेक्स मच्छरों और सूअरों से आता है।
  • ICMR के अनुसार, भारत में भी क्यूलेक्स मच्छरों की इस प्रजाति के प्रजनन के लिए उपयुक्त जलवायु मौजूद है।

Click Here To Buy Delhi Police Constable Paid Course 

9. हाल ही में चर्चित गंगा अवलोकन क्या है - गंगा किनारे एक संग्रहालय का निर्माण

  • प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्तराखंड में छह मेगा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  • वह गंगा से संबंधित प्रथम संग्रहालय ‘गंगा अवलोकन’ का भी उद्घाटन करेंगे जो इस नदी से जुड़ी संस्कृति, जैव विविधता और कायाकल्प गतिविधियों को प्रदर्शित करेगा।
  • प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के लिए “रोइंग डाउन द गंगा” नामक एक पुस्तक भी जारी किया।


10. हाल ही में संतोष कुमार गंगवार ने किसके साथ मिलकर कोविड - 19 उद्योग के लिए सुरक्षित कार्य स्थल दिशा निर्देश पर पुस्तिका का विमोचन किया है - डॉ. हर्षवर्धन

  • श्री संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से “कोविड-19 उद्योग के लिए सुरक्षित कार्यस्थल दिशानिर्देश" पट पुस्तिका का विमोचन किया है।
  • जिससे औद्योगिक श्रमिकों के कल्याण में मदद मिलेगी।
  • साथ ही डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों को दिये निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book