img

1. एशिया के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान परिवहन पहल (NDC-TIA) को किस संगठन ने लांच किया है - नीति आयोग

  • हाल ही में नीति आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC)- एशिया के लिये परिवहन पहल (TPA) के भारत घटक को लॉन्च किया है।
  • ग्रीन गैस उत्सर्जन में कमी के उपायों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने और परिवहन को डीकार्बोनाइज करने के लिए यह पहल शुरू की गई है।
  • राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान - एशिया के लिये परिवहन पहल (NDC- TPA) का उद्देश्य भारत, वियतनाम और चीन में गैर कार्बनीकृत परिवहन को प्रोत्साहन देने हेतु एक व्यापक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
  • इस कार्यक्रम की अवधि 4 वर्ष की है और यह कार्यक्रम विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय कर तमाम तरह के हस्तक्षेपों के माध्यम से भारत तथा अन्य भागीदार देशों को अपने दीर्घकालीन लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेगा।
  • यह एक संयुक्त कार्यक्रम है, जिसे जर्मनी के पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण एवं परमाणु सुरक्षा मंत्रालय की अंतर्राष्ट्रीय जलवायु पहल का समर्थन प्राप्त है और इस कार्यक्रम को 7 अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के समूह द्वारा लागू किया जाएगा।


2. मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के अनुसार, एमबीबीएस पाठ्यक्रम में किस मॉड्यूल को नया जोड़ा जायेगा - महामारी प्रबंधन

  • मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सुपरसेशन के बाद, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने घोषणा की कि महामारी प्रबंधन को MBBS पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
  • प्रमुख चिकित्सा शिक्षा नियामक ने कहा कि मेडिकल छात्र इस मॉड्यूल को इसके सामाजिक, कानूनी और अन्य भागों के साथ सीखेंगे।
  • यह मॉड्यूल फाउंडेशन कोर्स से अंतिम वर्ष के स्नातक कार्यक्रम तक विस्तारित होगा।
  • यह डॉक्टरों को कोविड-19 जैसी महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा।


3.  किस देश द्वारा भारतीय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी - चीन

  • चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, भारतीय डॉक्टर द्वारकानाथ कोटनिस को सम्मानित करने के लिए देश में कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • माओत्से तुंग और द्वितीय विश्व युद्ध की अगुवाई में चीनी क्रांति के दौरान उनके योगदान के लिए डॉक्टर की सराहना की जाती है।
  • डॉक्टर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन की मदद करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा भेजी गई चिकित्सा टीम का एक हिस्सा थे।


4. हाल ही चर्चित जारवा जनजाति संबंधित है - अंडमान निकोबार द्वीप समूह से

  • हाल ही में ग्रेट अंडमानी जनजाति के नौ लोगों के COVID-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन ने जारवा जनजाति  के लोगों के लिये COVID-19 परीक्षण कराने का निर्णय लिया है।
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 6 अधिसूचित अनुसूचित जनजातियाँ हैं - निकोबारी जनजाति ,जारवा, ओंगे, ग्रेट अंडमानी, शोम्पेन एवं सेंटीनली को विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों में सूचीबद्ध किया गया है।
  • जारवा जनजाति को COVID-19 के किसी भी संभावित प्रसार से बचने के लिये छोटे समूहों में रहने की सलाह दी गई है।
  • दक्षिण अंडमान एवं मध्य अंडमान द्वीप समूह, जारवा जनजाति का निवास स्थान है।
  • जारवा पुरुष एवं महिला दोनों पेड़ों से जंगली शहद संग्रहित करते हैं।
  • शहद संग्रह के दौरान समूह के सदस्य अपनी खुशी व्यक्त करने के लिये गाना गाते हैं।
  • जारवा लोग शहद संग्रहण के दौरान मधुमक्खी भगाने वाले पौधे जैसे-ऑयेकवलिन की पत्तियों को चबाते हैं।


5. हाल ही में भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल पुरस्कार की राशि बढ़ा कर कितनी कर दी गई है - 7.5 लाख से बढ़ा कर 25 लाख

  • केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कारों की सात श्रेणियों में से चार में पुरस्कार राशि में वृद्धि की घोषणा की है।
  • उन्होंने 29 अगस्त 2020 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यह घोषणा की।
  • खेल पुरस्कारों की पुरस्कार राशि अंतिम बार 2008 में बढ़ाई गई थी।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये की पिछली राशि से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।
  • अर्जुन पुरस्कार को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है।
  • द्रोणाचार्य (लाइफटाइम) पुरस्कार प्राप्त करने वाले, जिन्हें पहले 5 लाख रुपये दिए जाते थे, अब उन्हें नकद पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, जबकि द्रोणाचार्य  (रेगुलर) को प्रति पुरस्कार 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख दिए जाएंगे।
  • ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1991–92 में हुई थी।
  • यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।


6. हाल ही में चैडविक बॉसमैन का निधन हो गया, वे किस फिल्म के चर्चित स्टार थे - ब्लैक पैंथर

  • चार साल से कोलोन कैंसर से जूझ रहे ब्लैक पैंथर अभिनेता, चैडविक बॉसमैन का निधन हो गया।
  • उनका जन्म और परवरिश दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन में हुआ और उन्होंने 2003 में टीवी सीरीज "ऑल माय चिल्ड्रन" से अभिनय की शुरुआत की थी।
  • उन्होंने Marvel cinematic universe में प्रसिद्ध ब्लैक पैंथर की भूमिका निभाई थी।
  • अन्य तथ्य –
  • 29 अप्रैल- इरफान खान
  • 30 अप्रैल – ऋषि कपूर
  • 23 मई – मोहित बघेल
  • 14 जून – सुशांत सिंह राजपूत


7. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने पहली समुद्री एम्बुलेंस "PRATHEEKSHA" की शुरूआत किया - केरल

  • केरल के मुख्यमंत्री, पिनरई विजयन ने केरल में तिरुवनंतपुरम जिले के विझिनजाम गाँव में ‘प्रतीक्षा’ नाम की पहली समुद्री एम्बुलेंस की शुरुआत की।
  • अन्य समुद्री एम्बुलेंस जिन्हें तैनात किया जाना है, वे है एर्नाकुलम में Pratyasha और कोझिकोड में Karunya हैं।
  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन
  • राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खां


8. हाल ही में ए.आर. लक्ष्मणन का निधन हो गया , वह संबंधित थे - सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश

  • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस ए.आर. लक्ष्मणन का निधन हो गया, उनका जन्म 22 मार्च, 1942 को तमिलनाडु में  हुआ था।
  • उन्हें 20 दिसंबर, 2002 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 22 मार्च, 2007 को सेवानिवृत्त हुए थे।
  • उन्होंने तमिल और अंग्रेजी में कई किताबें लिखी हैं, जिनमें "Neethiyin Kural (The voice of justice)" और "द जज स्पीक्स" विभिन्न न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर व्याख्यान का संकलन हैं।
  • वर्तमान 47वें मुख्य न्यायाधीश - जस्टिस बोबडे


9. T-20 में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन बने - ड्वेन जॉन ब्रावो

  • वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर, ड्वेन जॉन ब्रावो T20 मैचों में 500 विकेट लेने वाले क्रिकेट के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
  • श्रीलंका के लसिथ मलिंगा टी 20 क्रिकेट में 339 मैचों में 389 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इसके बाद सुनील नरेन (383), इमरान ताहिर (374) और सोहेल तनवीर (356) हैं।
  • अन्य तथ्य-
  • हाल ही में 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज कौन बनें - जेम्स एंडरसन।
  • महेंद्र सिंह धोनी  और सुरेश रैना ने 15 अगस्‍त 2020 को किस तरह के क्रिकेट से सन्‍यास लेने का ऐलान किया - अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट।


10. ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ कब से कब तक मनाया जाता है - 1 सितंबर से 7 सितंबर

  • भारत में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।
  • उचित पोषण और आहार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस बार थीम “Eat Right, Bite by Bite.”है।
  • सितम्बर के अन्य महत्वपूर्ण दिवस –5 सितंबर: शिक्षक दिवस/डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती
  • 8 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस
  • 14 सितंबर: हिंदी दिवस
  • 15 सितंबर: इंजीनियर्स डे, लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • 16 सितंबर: विश्व ओजोन दिवस, संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस








ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book