img

  • 1. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने हाल ही में किस युवा भारतीय कार्यकर्ता को नये सलाहकार समूह के लिए नामित किया है - अर्चना सोरेंग
  • भारत की जलवायु कार्यकर्ता, ओडिशा की अर्चना सोरेंग को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अपने नये सलाहकार समूह में शामिल करने के लिए नामित किया है।
  • अर्चना सोरेंग विश्व के उन छह अन्य युवा जलवायु नेताओं के साथ शामिल होंगी जिन्हें गुतारेस ने जलवायु परिवर्तन पर युवा सलाहकार समूह के लिए नामित किया है।
  • अर्चना सोरेंग वकालत एवं अनुसंधान में अनुभवी हैं और वह जातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान एवं सांस्कृतिक आचार-व्यवहार को कलमबंद करने, संरक्षण देने और बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।


2. राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश में शिक्षा पर GDP का कितना खर्च करने का प्रावधान है - 6 प्रतिशत

  • अब तक हमारे देश में GDP के 3 % के आस-पास ही रकम खर्च होता आया है।
  • नेशनल एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्ट 2019 के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 में GDP का 2.7% खर्च किया गया।
  • 6 प्रतिशत खर्च करने का है।
    वैसे, 1968 में इंदिरा गांधी के समय जो एजुकेशन पालिसी बनी उसमें जीडीपी के 6 % को खर्च करने को कहा गया, इसके बाद 1968 की शिक्षा नीति में भी यही अनुशंसा की गई थी।
  • बाद में 1992 में जो एजुकेशन पॉलिसी में सुधार हुए, तब भी यह दोहराया गया था।
  • नेशनल एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्ट 2019 के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 में GDP का 2.7% खर्च किया गया।
  • इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार 2017-18 के अनुसार टोटल सेंट्रल और स्‍टेट गवर्नमेंट का टोटल गवर्नमेंटल एक्‍सपेंडीचर (सरकारी खर्च) एजुकेशन पर 10 प्रतिशत था, तो पॉलिसी ड्राफ्ट में इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की बात कही गई है।
  • जीडीपी का एजुकेशन में खर्च – देश
  • 7.5 प्रतिशत – भूटान, जिम्‍बाब्‍वे और स्‍वीडन
  • 7 प्रतिशत – कोस्‍टा रिका और फिनलैंड (फिनलैंड का एजुकेशन सिस्‍टम दुनिया में सबसे बेहतर)
  • 6 प्रतिशत – किरगिस्‍तान, साउथ अफ्रीका, ब्राजील
  • 5.5 प्रतिशत – यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिलिस्‍तीन
  • 5 प्रतिशत – USA, कोरिया, मंगोलिया, केन्‍या, मलेशिया
  • चीन की सरकार ओपेनली कहती है कि पिछले सात साल में चार प्र‍ितिशत से ज्‍यादा खर्च किया है।


3. हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित रेन सोनम शेरिंग लेपचा का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका सम्बन्ध था - भारतीय संगीतकार

  • हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित भारतीय संगीतकार रेन सोनम शेरिंग लेपचा का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • 3 जनवरी, 1928 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मे सोनम शेरिंग लेपचा ने काफी कम उम्र में संगीत और नृत्य सीख लिया था।
  • वे 1960 में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) पर लेप्चा गाने वाले पहले व्यक्ति थे और वे बीते चार दशकों में एक सफल सार्वजनिक कलाकार के रूप उभरे थे।
  • उन्होंने वर्ष 2011 में लेप्चा लोकगीतों पर आधारित किताब ‘वोम जाट लिंग छायो’ (भी प्रकाशित की है।
  • लेप्चा संगीत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें वर्ष 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2007 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया।
  • लेपचा जनजाति को रोंग कहते हैं, जो भारत के प्रमुख जनजातियों में से एक है।
  • यह सिक्किम में पाए जाते है।
  • सिक्किम कि राजधानी गंगटोक है।
  • 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22 वां राज्य बना।


4. हाल ही में केंद्र सरकार ने आयकर रिटर्न भरने कि समय सीमा कब तक कर दिया है - 30 सितम्बर

  • सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा को दो महीने बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है।
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने देश में महामारी की स्थिति को देखते हुए और करदाताओं के लिए अनुपालन पहलू को आसान बनाने के लिए यह घोषणा की है।
  • दाखिल के लिए पहले की तारीख 31 जुलाई, 2020 थी।
  • मार्च में इसे 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून और फिर एक महीने के लिए 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था।


5. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पास किया, यह आजाद भारत की कौन सी वीं एजुकेशन पॉलिसी है - तीसरी

  • यह आजाद भारत की के इतिहास की तीसरी एजुकेशन पॉलिसी है, पहली एजुकेशन पॉलिसी 1968 में इंदिरा गांधी सरकार के दौरान आई , तीसरी 1986 में राजीव गांधी सरकार के दौरान आई ,इसके बाद 1992 में कुछ सुधार किए गए थे।
  • आजादी से पहले अंग्रेजों के शासन के समय लॉर्ड थॉमस बैबिंगटन मैकाले ने 1854 में एजुकेशन पॉलिसी बनाई थी।
  • इसको लेकर कहा जाता है कि अंग्रेजी बोलने वालों का ऐसा वर्ग तैयार करने की योजना थी, जिसके तहत लोगों का रंग और खून तो भारतीय हो लेकिन सोच अंग्रेजों जैसी हो जाए।
  • हालांकि यह भी सच है कि भारत में दलितों को कानूनी रूप से पहली बार पढ़ने का हक इसी एजुकेशन पॉलिसी से आया था।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book