img

1. किस देश के सलामी बल्लेबाज़ निषाद थरांगा परनविताना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है - श्रीलंका

  • श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ निषाद थरांगा परनविताना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।
  • उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है।
  • उन्होंने इसमें 2 शतक और 11 अर्द्धशतक सहित 1792 रन बनाए हैं।
  • परनविताना ने फरवरी 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया और नवंबर 2012 में राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखरी मैच खेला था।
  • वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 12,522 रन के साथ श्रीलंका के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।


2. भारत ने किस देश द्वारा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया, जो शांति अभियानों में महिलाओं की भागीदारी की मांग करता है - इंडोनेशिया

  • भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में इंडोनेशिया द्वारा समर्थित एक सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है, जो शांति मिशन में महिलाओं की भागीदारी की मांग करता है।
  • इंडोनेशिया वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य है।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसे सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति से पारित किया गया भारत की पृष्ठभूमि दुनिया भर के विभिन्न देशों में महिला शांति सैनिकों को तैनात करने की लंबी परंपरा प्रदर्शित करती है।
  • वर्ष 1960 के प्रारंभ में, भारत ने सशस्त्र बलों की चिकित्सा सेवाओं में महिलाओं को संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सेवा करने के लिये कांगो गणराज्य में भेजा था।


3. किस राज्य की सरकार द्वारा "मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना" की शुरुआत की गई है - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा "मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना" की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश राज्य के 19 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घरों तक पक्की सड़क बनाई जाएगी।
  • इस योजना से लाभान्वित होने वाले 19 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
  • भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और मोहम्मद कैफ।
  • शुरुआत में लाभार्थियों की सूची में 19 खिलाड़ी को शामिल किया गया और आने वाले समय में इसमें और अधिक खिलाड़ियों को इस योजना में जोड़ा जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ
  • राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल


4. हाल ही में किस ने शतरंज ओलंपियाड जीतकर इतिहास रच दिया - भारत

  • भारत को ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के फाइनल मुकाबले में रूस के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
  • भारत ने पहली बार इस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि रूस ने इसे 24 बार (18 बार सोवियत संघ) जीता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने वैश्विक महामारी COVID- 19 को देखते हुए पहली बार ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड करवाया गया था।
  • भारत की यह जीत इसलिये भी खास है क्योंकि वो पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचा था।
  • हालाँकि भारत को रूस के साथ संयुक्त रूप से विजेता चुना गया है।


5. हाल ही में चर्चित शेतरुंजी और भादर बांध किस राज्य में स्थित है - गुजरात

  • 30 अगस्त, 2020 को गुजरात सरकार के सिंचाई विभाग ने अत्यधिक वर्षा के कारण सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित शेतरुंजी और भादर बांधों से अत्यधिक मात्रा में जल का निर्वहन किया।
  • पिछले पाँच वर्षों में यह पहली बार हुआ है कि इन दोनों बांधों के पीछे निर्मित जलाशय एक साथ ओवरफ्लो हुए हैं।
  • शेतरुंजी बांध गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सबसे बड़ा जलाशय है।
  • भादर बांध सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित दूसरा सबसे बड़ा जलाशय है।


6. भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र कहाँ खोला गया - केरल

  • केरल अंगमाली में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार स्थापित करेगा।
  • केरल द्वारा IWTC संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप स्थापित किया जाएगा।
  • IWTC महिला उद्यमिता में तेजी लाने और लिंग समानता को बनाए रखने का प्रयास है।
  • IWTC महिला उद्यमियों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का हिस्सा बनने और बाजार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में मदद करेगा।
  • इस तरह, यह महिलाओं को अधिक आर्थिक लाभों का फायदा लेने में सक्षम बनाएगा।
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
  • राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान


7. हाल ही में 31 अगस्त 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर कितने दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी - 7 दिन

  • अपने राजनैतिक कैरियर की शुरूआत 1969 में कांग्रेस का टिकट लेकर राज्यसभा का सद्सय बन गये और थोड़े समय में ही इंदिरा जी के चहेते बन गये तथा सन 1982 से 1984 तक वित्त मंत्री का पद भी सम्भाला।
  • पी नर सिम्हा राव जी द्वारा प्रणब दा को योजना आयोग का प्रमुख बना दिया गया तथा कुछ समय बाद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विदेश मंत्रालय का कार्य सम्भाला।
  • सन 1999 से 2012 तक केंद्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष भी रहे तथा 1997 में प्रणब दा को भारतीय संसद ग्रुप द्वारा उत्कृष्ट सांसद का खिताब दिया गया।
  • प्रणब दा को गाँधी परिवार का वफादार माना जाता था जिसके फलस्वरूप इन्हें वर्ष 1998-99 में आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव बना दिया गया।
  • 25 जुलाई 2012 को उन्होने भारत के 13 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की तथा देश के पहले बंगाली राष्ट्रपति बने।
  • वर्ष 2019 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • सागा ऑफ स्ट्रगल एंड सैक्रिफाइस
  • चैलेंज बिफोर दी नेरस – 1992
  • द ड्रामेटिक डिकेड : द डेज ऑफ इंदिरा गाँधी इयर्स – 2014


8. हाल ही में किस देश ने ‘बहुराष्ट्रीय त्रिकोणीय सर्विस अभ्यास’ कवकाज़- 2020 में शामिल होने से मना कर दिया - भारत

  • हाल ही में COVID-19 महामारी के चलते भारत ने रूस में होने वाले ‘बहुराष्ट्रीय त्रिकोणीय सर्विस अभ्यास’ कवकाज़- 2020 से अपनी भागीदारी को वापस ले लिया है।
  • त्रिकोणीय सेवा अभ्यास रूसी सेना द्वारा प्रति चार वर्ष में किया जाने वाला अभ्यास का हिस्सा है।
  • यह अभ्यास पूर्व में वर्ष 2012 और वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था।
  • भारत-रूस सैन्य कूटनीति की शुरुआत वर्ष 2003 में द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास- इंद्र (Indra) से मानी जाती है।
  • भारत तथा रूस ने-2019 में भी भाग लिया है।
  • अभ्यास- TSENTR 2019 रूसी सशस्त्र बलों के वार्षिक प्रशिक्षण चक्र का एक हिस्सा है।


9. लंदन में मेमोरियल पट्टिका पाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला कौन है - नूर इनायत खान

  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के लिए जासूसी का काम करने वाली नूर इनायत खान लंदन में मेमोरियल पट्टिका पाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला बनीं।
  • लंदन में घर, जहां नूर इनायत खान रहती थीं, को एक विशिष्ट नीली पट्टिका मिली।
  • वह टीपू सुल्तान की वंशज है, और वह पहली महिला रेडियो ऑपरेटर थी जिसे कोडनेम ‘मेडेलीन’ के तहत फ्रांस में भेजा गया था।


10. हाल ही में भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट का निधन हो गया, उनका नाम है - डॉ. एस.आई. पद्मावती

  • भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ (First female cardiologist of India) डॉ एसआई पद्मावती का 103 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • वह कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही थीं।
  • 'गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी' के नाम से मशहूर डॉ पद्मावती का अंतिम संस्‍कार पंजाबी बाग में किया गया।
  • डॉ. एस पद्मावती ने 1962 में ऑल इंडिया हार्ट फाउंडेशन और 1981 में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की स्थापना की।
  • उन्हें भारत सरकार ने 1967 में पद्म भूषण और 1992 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book