img

1. किसने कोविड-19 रोगियों को भोजन और दवा पहुँचाने के लिए ‘MEDBOT’ नामक रिमोट नियंत्रित मेडिकल ट्रॉली विकसित की है - रेलवे

  • कोरोना संकट के दौरान, लोगों को परिवहन सुविधाएं और आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के आलावा भारतीय रेलवे ने कोविड-19 रोगियों को भाजन और दवा पहुँचाने में मदद करने के लिए 'MEDBOT' नामक एक रिमोट नियंत्रित मेडिकल ट्रॉली विकसित की है।
  • यह भारतीय रेल के डीजल रेल इंजन कारखाने के केंद्रीय अस्पताल में सेवा प्रदान कर रहा है।


2. किसने 2020 की “Doing Business” रिपोर्ट पर रोक लगा दी है - वर्ल्ड बैंक

  • विश्व बैंक ने देशों के व्यापार और निवेश जलवायु की वार्षिक रैंकिंग में डेटा संग्रह अनियमितताओं की जांच करने के लिए अपनीDoing Business”  रिपोर्ट के प्रकाशन को रोक दिया है।
  • विश्व बैंक के अनुसार "अक्टूबर 2017 और 2019 में प्रकाशित, डूइंग बिजनेस 2018 और डूइंग बिजनेस 2020 रिपोर्ट में डेटा में बदलाव के बारे में कई अनियमितताएं रिपोर्ट की गई हैं।"
  • विश्व बैंक पिछले पांच डूइंग बिजनेस रिपोर्ट में डेटा परिवर्तनों की एक व्यवस्थित समीक्षा करेगा, और स्वतंत्र ऑडिटर डेटा संग्रह और प्रक्रियाओं की समीक्षा करेंगे।
  • अंतिम डूइंग बिजनेस रिपोर्ट अक्टूबर 2019 में प्रकाशित हुई थी जिसमें भारत 63 वें स्थान पर था, जबकि न्यूजीलैंड शीर्ष पर था।
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास
  • मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
  • स्थापना: जुलाई 1944


3. किसने भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मेटेरियल का पदभार संभाला है - वाईस एडमिरल एस आर सरमा

  • वाईस एडमिरल एस आर सरमा ने भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मेटेरियल का पदभार ग्रहण किया।
  • अपने साढ़े तीन दशक के कार्यकाल में एडमिरल सरमा ने भारतीय नौसेना के विभिन्न क्षमताओं वाले विंध्यागिरी, राणा, कृष्णा और मैसूर जैसे नौसेना पोत पर अपनी सेवाएं दीं।
  • इससे पहले वह फ्लैग अधिकारी के रूप में नौसेना मुख्यालय में मैटेरिय (आईटी और सिस्टम) के सहायक प्रमुख के रूप में सेवा दे चुके हैं।


4. हाल ही में भारत का पहला खिलौना क्लस्टर कहाँ स्थापित किया जा रहा है - कर्नाटक

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के कोप्पल में आने वाला भारत का “पहला खिलौना निर्माण क्लस्टर” है, जिसमें पांच साल में 40,000 रोजगार सृजित करने और 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।
  • कोप्पल में भारत का पहला टॉय मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर होगा।
  • भारत में खिलौनों के लिए कर्नाटक तीसरा सबसे बड़ा बाजार है ($ 159 मिलियन) राष्ट्रीय बाजार का 9.1 प्रतिशत


5. दुनिया का सबसे बड़ा सोलर ट्री कहाँ स्थापित किया गया - पश्चिम बंगाल

  • औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और  केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिक अनुसंधान संस्थान (CMERI) ने मिलकर एक विशाल सौर वृक्ष तैयार किया है जो दुनिया का सबसे बड़ा सौर पेड़ है।
  • इस पेड़ को सीएसआईआर-सीएमईआरआई की दुर्गापुर स्थित आवासीय कॉलोनी तैयार किया गया है।
  • एक सौर वृक्ष की कीमत 7.5 लाख रुपये के आसपास होती है।
  • CSIR-CMERI के डायरेक्टर डॉक्टर हरीश हिरानी ने बताया कि इस सौर पेड़ की क्षमता 11.5 केडब्ल्यूपी यानी किलोवाट पीक से अधिक है।
  • यह पेड़ स्वच्छ और हरित ऊर्जा की 12,000-14,000 यूनिट हर साल तैयार कर सकता है।


6. ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने निम्न में से किस रेस को जीतकर इस साल की पांचवी ट्रॉफी अपने नाम की है - बेल्जियम ग्रां प्री

  • लुईस हैमिल्टन ने शुरू से आखिर तक बढ़त बनाए रखकर 30 अगस्त 2020 को यहां बेल्जियन ग्रां प्री जीती जो उनके करियर का 89वां खिताब है।
  • हैमिल्टन की सात रेस में यह पांचवीं जीत है और चैंपियनशिप में उन्होंने बोटास पर 47 अंक की बढ़त बना ली है।
  • लुईस हैमिल्टन का जन्म 7 जनवरी 1985 को हुआ था।
  • लुईस हैमिल्टन ब्रिटेन के फार्मूला वन ड्राईवर हैं।
  • अमेरिकी धावक कार्ल लुईस के नाम पर हैमिल्टन का नाम का नामकरण किया गया था।
  • वे वर्ष 2007 में फार्मूला वन के अपने पहले सीजन में खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाये।


7. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नये अध्यक्ष कौन बने - अवीक सरका

  • एमेरिटस संपादक और आनंद बाज़ार ग्रुप ऑफ़ पब्लिकेशन्स के उपाध्यक्ष अवीक सरकार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • वह पंजाब केसरी अखबारों समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा की जगह लेंगे।
  • अवीक सरकार भारतीय पेंगुइन बुक्स, पेंगुइन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक, बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक और एबीपी ग्रुप द्वारा 2003 में स्टार न्यूज के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
  • PTI मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली
  • PTI की स्थापना: 27 अगस्त 1947


8. हाल ही में किसे भारत के नए चुनाव आयुक्त का पदभार दिया गया - राजीव कुमार

  • राजीव कुमार ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।
  • इनसे पूर्व अशोक लवासा थे, जिन्होंने इस्तीफा देकर  ADB के उपाध्यक्ष पद को ग्रहण किया।
  • इसके साथ ही अब वह मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त श्री सुशील चंद्रा के साथ भारत निर्वाचन आयोग में शामिल हो गए हैं।
  • राजीव कुमार 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जिन्होंने भारत सरकार में 36 से अधिक वर्षों तक सेवा की है।
  • वह फरवरी 2020 में भारत सरकार के वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए और इसके बाद अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • अन्य तथ्य – 
  • चुनाव आयोग की स्थापना - 25 जनवरी, 1950 
  • संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं।
  • भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।


9. हाल ही में किसे लेबनान के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया - मुस्तफा अदीब

  • जर्मनी में लेबनान के राजदूत मुस्तफा अदीब को लेबनान का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया है।
  • इससे पहले लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री हसन दियाब ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद इस्तीफा दे दिया था, बेरुत बंदरगाह के वेयरहाउस में लगभग 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट मौजूद था जो कि विस्फोट का कारण बना।


10. वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में GDP में कितनी गिरावट हुई - 23.9 प्रतिशत

  • भारत की GDP में अप्रैल से जून तक जीडीपी ग्रोथ रेट में 23.9 प्रतिशत गिरावट आई है, जो आज तक की सबसे बड़ी गिरवट है।
  • हमारी इकोनॉमी इतनी ज्‍यादा गिर गई है कि इसको रिकवर करने में एक क्‍वार्टर – दो क्‍वार्टर नहीं, दो से तीन साल लग सकते हैं।
  • भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है।
  • तिमाही (क्‍वार्टर) का जीडीपी निकालना 1996 से निकालना शुरू किया था।(उससे पहले सिर्फ ईयरली डेटा होता था।)
  • 2019-20 का जीडीपी, जो मार्च में बीत चुका है।
  • 1st Quarter : 5.2%
  • 2nd Quarter : 4.4 %
  • 3rd Quarter : 4.1%
  • 4th Quarter : 3.1 %
  • 40 साल पहले 1979-80 में जीडीपी नेगेटिव में -5.2 प्रतिशत (पूरे साल) में रहा था।
  • पिछले 70 सालों में कब-कब नेगेटिव ग्रोथ रेट?
  • 1957-58 : -2.64%
  • 1965-66 : -3.7%
  • 1972-73 : -0.3%
  • 1979-80 : -5.24%
  • आशंका है कि वित्‍त वर्ष 2020-21 में ईयरली जीडीपी ग्रोथ रेट -10 प्रतिशत हो सकती है।
  • हमारी अर्थव्‍यवस्‍था दुनिया में पांचवें नंबर की है।
  • अगर  जी7 देशों की बात करें तो  सबसे खराब हालत इंडिया की है। (अप्रैल-जून तिमाही)
  • जापान - 7.6%, अमेरिका - 9.5%,जर्मनी - 10.1%, कनाडा - 12%, इटली - 12.4%,  फ्रांस - 13.8%, यूके -20.4%
    & इंडिया -23.9% है। (सिर्फ चीन है जो अप्रैल से जून तिमाही में +3.2%)
  • अगर हम वजह की बात करें तो  बड़ी वजह तो कोरोना पेंडेमिक है, लेकिन सारी वजह कोरोना पेंडेमिक नही है।
  • इसमें डीमोनेटाइजेशन, जीएसटी इन दोनों फैसलों ने हमारे अनऑर्गेनाइज्‍ड सेक्‍टर को तबाह कर दिया।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book