img

05 December 2020 Current Affairs In Hindi


01. चीन ने किस वर्ष में अपनी महत्वाकांक्षी ‘वन बेल्ट एंड वन रोड’ पहल शुरू की थी - 2013
  • चीन ने 2013 में दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप को भूमि और समुद्री मार्गों के नेटवर्क से जोड़ने के लिए महत्वाकांक्षी ‘वन बेल्ट एंड वन रोड’ (ओबीओआर) पहल शुरू की थी।
  • SCO की सरकार प्रमुखों की 19वीं बैठक के दौरान, भारत को छोड़कर, SCO के अन्य सभी सदस्य राष्ट्रों ने चीन की OBOR परियोजना के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की।
  • भारत OBOR का एक हिस्से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का आलोचक रहा है, क्योंकि यह गलियारा भारत के क्षेत्र से होकर गुज़रता है जो चीन के नियंत्रण में है।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. कीवी को जैविक प्रमाण पत्र पाने वाला पहला राज्य कौन सा बना है - अरुणाचल प्रदेश
  • हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के कीवी को जैविक प्रमाण पत्र दिया गया है।
  • अरुणाचल प्रदेश कीवी के लिये यह प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 
  • यह प्रमाण पत्र पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट योजना (Mission Organic Value Chain Development for the North-East Region- MOVCD-NER) के तहत दिया गया है।
  • किसी भी फल या सब्जी को जैविक प्रमाण पत्र तब दिया जाता है जब उसे उगाने के लिये किसी भी स्तर पर किसी प्रकार के जैवनाशक/रसायन का प्रयोग न किया गया हो।
  • इसे अरुणाचल प्रदेश की ज़ीरो घाटी में 1500-2000 मीटर की ऊँचाई पर उगाया जाता है क्योंकि वहाँ की जलवायु इसके लिए उपयुक्त है।
  • इसे चीन का जादुई फल  तथा न्यूज़ीलैंड का हार्टीकल्चर वंडर भी कहा जाता है।


03. वह राज्य, जिसके पुलिस स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला पुलिस स्टेशन नामित किया गया - मणिपुर
  • हाल ही में गृह मंत्रालय ने भारत में पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग जारी की है।
  • इसमें मणिपुर के थौबल जिले में नोंगपोक सीकमाई पुलिस स्टेशन को देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस स्टेशन के रूप में स्थान दिया गया।
  • जबकि तमिलनाडु के सलेम शहर के सुरमंगलम के ऑल महिला पुलिस स्टेशन को सूची में दूसरा स्थान दिया गया।
  • वार्षिक रैंकिंग 2015 से की जा रही है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -  

04. फॉर्चून इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में कौन सी कंपनी प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है - रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • फॉर्च्यून इंडिया ने हाल ही में देश की 500 दिग्गज कंपनियों की लिस्ट जारी की है।
  • इस सूची में उद्योगपति मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड टॉप पर रही।
  • फॉर्च्यून इंडिया ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन दूसरे स्थान पर रही।
  • उसके बाद ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन का स्थान है।
  • सूची में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) चौथे स्थान पर रहा है।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

05. जापान के जेसीबी इंटरनेशनल के साथ किस भारतीय बैंक ने कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड लांच किया है - भारतीय स्टेट बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नए ‘SBI RuPay JCB प्लेटिनम कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड’ को लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और जापान के JCB इंटरनेशनल कंपनी के साथ साझेदारी की है।
  • इस कार्ड में एक दोहरी इंटरफ़ेस सुविधा है, जिसके तहत ग्राहक घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी कांटेक्ट और कांटेक्ट-लेस लेनदेन के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • इस कार्ड को RuPay नेटवर्क पर लॉन्च किया गया है।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. हॉर्नबिल महोत्सव का यह कौन सा संस्करण हैं तथा इस महोत्सव की शुरूआत किस वर्ष में की गई - 21 वाँ संस्करण तथा वर्ष 2000
  • प्रत्येक वर्ष नगालैंड राज्य के स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) के अवसर पर हॉर्नबिल महोत्सव (Hornbill Festival) का आयोजन किया जाता है।
  • यह हॉर्नबिल महोत्सव का 21वाँ संस्करण है तथा इसका आयोजन 1 से 5 दिसंबर, 2020 तक किया जाएगा।
  • इस महोत्सव का नामकरण हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर किया गया है तथा इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी।
  • हॉर्नबिल, अरुणाचल प्रदेश और केरल का राजकीय पक्षी है।
  • यह भारतीय महाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।
  • यह IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य श्रेणी में शामिल है।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स’ (बाफ्टा) ने ‘ब्रेकथ्रू इनिशिएटिव’ का इंडिया एंबेसडर किसे बनाया - ए. आर. रहमान
  • ऑस्कर विजेता संगीतकार, गायक ए. आर. रहमान को 30 नवंबर को ये जिम्‍मेदारी दी गई।
  • बाफ्टा के ब्रेकथू इनिशिएटिव को ‘नेटफ्लिक्स’ का सपोर्ट है।
  • इस पहल का लक्ष्य भारत में फिल्म, खेल या टीवी जगत के पांच प्रतिभाशालियों को ढूंढना और उन्हें उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करना है।
  • बाफ्टा की ब्रेकथ्रू पहल, यूके, चीन, भारत और अमेरिका के फिल्म, खेल और टेलीविजन उद्योगों की नई प्रतिभाओं की मदद करने के लिए अकादमी के साल भर के कार्यक्रम का एक हिस्सा है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें - 

08. भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष भारत में आयोजित किया जाता है - 4 दिसंबर
  • भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष भारतीय नौसेना की उपलब्धियों का जश्न मनाने और शहीद सैनिक कर्मचारियों को सम्मान प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को आयोजित किया जाता है।
  • 4 दिसंबर 1971 को भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के साहसी हमलों के लिए भारत में नौसेना दिवस (4 दिसंबर को) मनाया जाता है।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. वह राज्य, जिसके द्वारा नागरिकों हेतु "स्वास्थ्य साथी" योजना का संचालन किया जा रहा है - पश्चिम बंगाल
  • "स्वास्थ्य साथी" योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा योजना है।
  • इसे 2016 में लॉन्च किया गया था और अब इसे राज्य की पूरी आबादी को कवर करने के लिए विस्तारित किया गया है।
  • यह प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रूपए तक बुनियादी स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है।
  • इस योजना के तहत कार्ड परिवारों की महिला अभिभावकों को जारी किया जाता है।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

10. भारत ने गणतंत्र दिवस 2021 समारोह के चीफ गेस्‍ट के लिए किस देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया - यूनाइटेड किंगडम
  • बोरिस जॉनसन रिपब्लिक डे ईवेंट के चीफ गेस्‍ट होंगे।
  • इंडिया के लिए यूके क्‍यों महत्‍वपूर्ण?
  • आने वाले कुछ सालों में यूके इंडिया के रिलेशन मजबूत होने वाले हैं।
  • 1 जनवरी 2021 से ब्रैक्‍जिट (यूरोपीय संघ से यूके अलग) पूरी तरह से लागू हो जाएगा, अभी ट्रांजिशन टाइम चल रहा है।
  • यूके के नागरिकों के बेधड़क यूरोपीय देशों से आने-जाने और बिजनेस पर लगाम लगेगा।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book