img

 1. किस राज्‍य ने हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र स्‍थापित करने का फैसला किया है - उत्‍तराखंड

  • हिम तेंदुओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उत्तराखंड में भारत का पहला हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र खोला जाएगा।
  • हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र का उद्देश्य स्थानीय समुदाय की मदद से हिम तेंदुओं की रक्षा करना है, साथ ही पर्यटन के माध्यम से आसपास के गाँवों के स्थानीय लोगों को रोज़गार देना है।
  • इस संरक्षण केंद्र की स्थापना उत्तराखंड वन विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ मिलकर की जाएगी।
  • इस केंद्र का निर्माण एक छह वर्षीय प्रोजेक्ट सिक्योर हिमालयाज़ (SECURE Himalayas) के तहत किया जाएगा।
  • विभिन्न शोधों के अनुसार, उत्तराखंड में लगभग 86 हिम तेंदुए हैं।
  • कुल मिलाकर, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हुई है।


2. देश का पहला राज्‍य, जहां तीन राजधानी स्‍थापित करने के विधेयक को वहां के राज्‍यपाल ने मंजूरी दे दी - आंध्र प्रदेश

  • राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों के समग्र विकास विधेयक 2020 और आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकार (संशोधित) विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी है।
  • इस कानून के तहत आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होंगी, इसके साथ ही ऐसा करने वाला ये देश का पहला राज्य बन गया है।
  • आंध्र प्रदेश कार्यपालिका यानि सरकार विशाखापत्तनम, कुरनूल को ज्यूडिशियल कैपिटल, जबकि अमरावती लेजिस्लेटिव कैपिटल होगी, राज्य विधानसभा यहां पर होगी।


3. विश्‍व स्‍तनपान सप्‍ताह कब से कब तक आयोजित किया जाता है - 1 से 7 अगस्‍त

  • विश्व स्तनपान सप्ताह 2020 का विषय “स्वस्थ ग्रह के लिए स्तनपान का समर्थन” (“Support breastfeeding for a healthier planet”) है।
  • इस थीम के अनुरूप, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ सरकारों से महिलाओं को कुशल स्तनपान परामर्श के लिए बुला रहे हैं।
  • विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) एक वार्षिक उत्सव है जो हर साल 120 से अधिक देशों में आयोजित किया जाता है।
  • ये पहली बार 1992 में वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (डब्ल्यूएबीए) द्वारा मनाया गया था।
  • अब इसे यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और सरकार संगठन मिलकर मनाते हैं।
  • 14 फरवरी 1991 को World Alliance for Breastfeeding Action (WABA) का गठन एक वैश्विक स्तनपान संस्कृति को स्थापित करने और हर जगह स्तनपान कराने के लिए प्रदान करने के लक्ष्य के साथ किया गया है।


4. हरियाणा पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए कितने % सीटें अब आरक्षित होगी - 50%

  • हरियाणा में भी पंचायती चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा।
  • पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलने से ग्रामीण विकास तेजी से हो सकेगा और महिला सशक्तिकरण भी बढ़ेगा।
  • देश के 20 राज्य पहले ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण दे चुके हैं।
  • इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा, राजस्थान, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।


5. हाल ही में अति पिछड़ा वर्ग को राजस्थान न्यायिक सेवा में कितने % आरक्षण देने को मंजूरी दे दी है - 5%

  • राजस्थान सरकार ने गुर्जर समाज सहित अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) में शामिल पांच जातियों के युवाओं को राजस्थान न्यायिक सेवा में 1% के स्थान पर 5% आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
  • इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने राजस्थान न्यायिक सेवा नियम 2010 में संशोधन को मंजूरी दी है।
  • इसके बाद प्रदेश में गुर्जर समेत बंजारा, गडरिया आदि कई अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकेंगे।
  • राज्य न्यायिक सेवा में महिलाओं को 50% आरक्षण मिल रहा है।
  • इस तरह प्रदेश में अब न्यायिक सेवा में कुल 55 % आरक्षण हो गया।


6. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की पहली वर्षगाँठ कब हुई - 5 अगस्त, 2020

  • आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। 
  • सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय
  • सर्वोच्च न्यायालय ने 5 एकड़ की विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
  • न्यायालय ने केंद्र सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए किसी अन्य स्थान पर पांच एकड़ भूमि प्रदान करने का आदेश दिया है।
  • यह निर्णय भारत के मुख्य न्यायधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच न्यायाधीशों वाली पीठ ने सुनाया।
  • इस पीठ में जस्टिस अशोक भूषण, एस.ए. बोबड़े, डी. वाई. चंद्रचूड़ तथा एस. अब्दुल नजीर शामिल है।
  • इस फैसले का समर्थन पाँचों न्यायधीशों ने किया है।
  • अयोध्या भूमि विवाद -
  • 1885 : महंत रघुबर दास ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रथम मुकद्दमा दायर किया।
  • 1949 : बाबरी मस्जिद के अन्दर भगवान् श्री राम की मूर्तियाँ पायी गयीं।
  • 1950 से 1950 के बीच हिन्दू तथा मुस्लिम संगठनों ने 5 अन्य मुकद्दमे दायर किये।
  • 1992 : दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने बाबरी मस्जिद को नष्ट किया।
  • 2010 : इलाहबाद उच्च न्यायालय ने विवादित भूमि को तीन पार्टियों – निर्मोही अखाड़ा, सुन्नी वक्फ बोर्ड तथा राम लल्ला में विभाजित किया था।
  • 5 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की पहली वर्षगाँठ है।
  • 5 अगस्त, 2020 को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की घोषणा की थी।
  • इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का पुनर्गठन किया गया।
  • लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु इसकी कोई विधानसभा नहीं है।
  • दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर को भी केंद्र शासित प्रदेश बनाया।


7. परमाणु ऊर्जा संयंत्र शुरू करने वाला बना पहला अरब देश कौन है - संयुक्‍त अरब अमीरात

  • UAE की राजधानी आबू धाबी में बराक एटोमिक रिएक्‍टर की इकाई एक को 31 जुलाई 2020 को चालू किया गया है।
  • यह 5.6 गीगावाट बिजली का उत्पादन करेगा, जिससे यूएई की लगभग की 25% बिजली की जरूरत की आपूर्ति पूरी होगी।
  • राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान
  • राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: दिरहम


8. किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का निधन 5 अगस्त को हो गया - महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का निधन हो गया।
  • वे मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित कई सह-रुग्णताओं से पीड़ित थे,और पुणे में नावेल कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गये थे, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • लातूर जिले के निलंगा शहर के रहने वाले श्री पाटिल निलंगेकर मराठवाड़ा क्षेत्र के एक शक्तिशाली सहकारी नेता थे।
  • श्री पाटिल निलंगेकर ने 1962 से 1980 तक महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में निलंगा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और फिर उन्होंने 1990, 1999 और 2004 के विधानसभा चुनावों में फिर से अपने क्षेत्र को ‘पॉकेट बॉरो’ के रूप में नियंत्रित किया।


9. गुयाना के नए राष्ट्रपति कौन हैं - मोहम्मद इरफान अली

  • गुयाना -
  • यह दक्षिण अमेरिकी देश है।
  • इसकी सीमा ब्राजील, सूरीनाम, वेनेजुएला से लगती है।
  • राजधानी: जॉर्जटाउन
  • मुद्रा: गुयानिज डॉलर (GYD)


10. पुस्तक “सियासत में सदस्यता” के लेखक कौन हैं, जिसका विमोचन नीतीश कुमार ने किया - विजय कुमार चौधरी

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी द्वारा लिखी गई पुस्तक "सियासत में सदस्यता" का विमोचन किया है।
  • यह पुस्तक लेखक के विचारों, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीन दर्जन लेखों और उनकी जीवन यात्रा का संकलन है।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book