img

1. शांति के लिए नोबल प्राइज विजेता और राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम का निधन 3 अगस्‍त 2020 को हो गया, वह किस देश से थे - आयरलैंड

  • उनका निधन 83 वर्ष की उम्र में 3 अगस्‍त को हुआ।
  • उन्‍हें 1998 में शांति का नोबेल प्राइज मिला था।
  • यह प्राइज उन्‍हें उत्तरी आयरलैंड में जातीय हिंसा खत्म कराने में काम करने के लिए मिला था।
  • तीन दशक से जारी हिंसा में वहां 3500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
  • आयरलैंड के प्रेसिडेंट – माइकल डी हिगिंस
  • मुद्रा – यूरो


2. HDFC बैंक का नया CEO और प्रबंध निदेशक (MD) कौन चुना गया - शशिधर जगदीशन

  • HDFC Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर ने उन्‍हें इन पदों के लिए चुना है।
  • RBI ने भी इसकी मंजूरी दे दी है।
  • वह इस पद को 27 अक्‍टुबर 2020 को संभालेंगे।
  • वह आदित्‍य पुरी का स्‍थान लेंगे और तीन साल के लिए पद पर बने रहेंगे।


3. केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनधन बैंक खातों की संख्या कितनी हो गयी है - 40 करोड़

  • केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 40.05 करोड़ लोगों के जनधन बैंक खाते खोले जा चुके है।
  • हालिया आंकड़ों के अनुसार, इन बैंक खातों में 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है।
  • जनधन खातों में यह सफलता योजना की छठी वर्षगांठ से कुछ दिन पहले ही हासिल हुई है।
  • इस योजना का मकसद देश के तमाम लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना है।


4. "RAW: A History of India's Covert Operations" पुस्तक के लेखक कौन है - यतीश यादव

  • "RAW: A History of India''s Covert Operations" शीर्षक पुस्तक पत्रकार और लेखक यतीश यादव द्वारा लिखी गई है।
  • इस नई किताब में भारत की जासूसी एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) द्वारा किए गए वीरतापूर्ण कार्य संचालन की एक झलक मिलेगी, जिसमे बताया गया है कि किस तरह जासूसी कम्युनिटी में ग्रे दीवारों के पीछे वास्तव में कैसे ऑपरेशंस को अंजाम दिया जाता है। 
  • Research and Analysis Wing (RAW):
  • RAW, जिसके संस्थापक महान स्पाईमास्टर रामेश्वर नाथ काओ थे, ने इसकी स्थापना 1968 में 1962 के चीन-भारतीय सीमा युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पहचानी गई इंटेलिजेंस की आवश्यकता को पूरा करने के लिए की गई थी।
  • RAW
  • प्रमुख: सामंत गोयल
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • स्थापना: 21 सितंबर 1968


5. सेबी के अध्यक्ष के रूप में अजय त्यागी के कार्यकाल को कितने महीने के लिए बढ़ा दिया गया है - 18 महीने

  • कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष के रूप में अजय त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने के लिए ओर आगे बढ़ा दिया गया त्यागी के कार्यकाल को 18 महीने यानि 1 सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
  • त्यागी को मार्च 2017 को सेबी के अध्यक्ष के रूप में तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था।
  • इससे पहले उनके कार्यकाल को मार्च में अगस्त तक छह महीने का विस्तार दिया गया था।
  • SEBI Full Form Securities and exchange Board Of India (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)
  • कार्य- शेयरों की खरीद और बिक्री को नियंत्रित करना।
  • इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1988 में हुई तथा सेबी अधिनियम 1992 के तहत वैधानिक मान्यता 30 जनवरी 1992 को प्राप्त हुई।
  • सेबी का मुख्यालय मुंबई में है।


6. बिहार की किस योजना को G-20 सम्मेलन में प्रस्तुतीकरण किया जायेगा - जल निश्चय योजना

  • बिहार की हर घर नल का जल निश्चय योजना को G-20 देशों के सम्मेलन में प्रस्तुतीकरण भारत सरकार की ओर किया जाएगा।
  • बिहार की ओर से इस योजना पर विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी गई है।
  • गौरतलब हो कि G-20 में शामिल सभी देशों का सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को सऊदी अरबिया की राजधानी रियाद में हो रहा है।
  • G - 20 की स्थापना 1997 - 1998 के एशियाई वित्तीय संकट के बाद 1999 में हुई।
  • G - 20 एक व्यापक समूह है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर केंद्रित है।


7. हाल ही में किसने स्वच्छ भारत क्रांति पुस्तक लॉन्च की - गजेन्द्र शेखावत, स्मृति ईरानी

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कपड़ा, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने स्वच्छ भारत क्रांति पुस्तक लॉन्च की।
  • श्री परमेस्वरन अय्यर, पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव “स्वच्छ भारत क्रांति” द्वारा संपादित पुस्तक “The Swachh Bharat Revolution” का हिंदी अनुवाद है।
  • पुस्तक को चार प्रमुख खंडों में व्यवस्थित किया गया है जो स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के चार प्रमुख स्तंभ हैं: सार्वजनिक वित्त पोषण, राजनीतिक नेतृत्व, भागीदारी और जन भागीदारी। 
  • इस अवसर की सराहना करते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत कैसे दुनिया में स्वच्छता लीडर्स में से एक बन गया है और दुनिया के कितने देश अब भारत के अनुभव से सीख रहे हैं कि कैसे केवल पांच वर्षों में 50 करोड़ से अधिक लोगों ने शौचालय का उपयोग करना शुरू किया और खुले में शौच करना बंद कर दिया।


8. हाल ही में किस राज्य के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन हो गया - अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन। 
  • राम प्रधान ने असम समझौते और मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उन्होंने राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया।
  • उन्हें 1987 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण भी दिया गया था।
  • राजधानी- ईटानगर
  • मुख्यमंत्री- पेमा खांडू
  • राज्यपाल- बी.डी मिश्रा
  • अन्य तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का भी निधन हो गया।


9. हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है - 6 अगस्त को

  • हर साल 6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम की सालगिरह का प्रतीक है।
  • 6 अगस्त, 1945 जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर "लिटिल बॉय" नामक एक परमाणु बम गिराया। 
  • द्वितीय विश्व युद्ध 1939- 1945 तक चला था।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के बीज, 1914 से 1918 तक चले प्रथम विश्व युद्ध के अंत में, 1919 में हुई वर्साई संधि में ही बो दिये गये थे।
  • इस परमाणु बम में 9000 पाउंड से अधिक यूरेनियम -235 लोड किया गया था और जिसे US B-29 bomber aircraft द्वारा 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा के जापानी शहर एनोला पर गिराया गया था।
  • यह विस्फोट इतना विशाल था कि इससे शहर की लगभग 90% आबादी खत्म कर दी थी, जिसमे 70,000 लोगों की तत्काल मृत्यु हो गई थी और बाद में विकिरण के प्रभाव के कारण लगभग 10,000 लोगों की मृत्यु हो गई।


10. हाल ही में किसे जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया - मनोज सिन्हा

  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति गिरीश चंद्र मुर्मू के स्थान पर की गई।
  • सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।
  • इसके अलावा सिन्हा रेल राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है।
  • जम्मू कश्मीर और लद्दाख 31 अक्टूबर 2019 से केन्द्रशासित प्रदेश बन चुके है।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book