img

07 October 2020 Current Affairs In Hindi
1. विश्व अंतरिक्ष सप्ताह कब से कब तक मनाया जायेगा - 4 से 10 अक्टूबर
  • हर साल विज्ञान और प्रौद्योगिकी का मानव स्थिति की बेहतरी में योगदान का जश्न मनाने के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जाता है।
  • 2020 की थीम "सैटलाइट्स इम्प्रूव लाइफ" है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 दिसंबर, 1999 को WSW को घोषित किया गया था।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 में किस राज्य को पहला स्थान प्राप्त हुआ है - गुजरात
  • स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 में गुजरात और उत्तर प्रदेश को पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • केंद्र सरकार ने स्वच्छ सुंदर, सामुदायिक शौचालय अभियान और गंदगी मुक्त भारत तीन मिशन शुरू किए थे।
  • सामुदायिक शौचालय श्रेणी के तहत गुजरात ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तमिलनाडु के तिरुनलवेल्ली को जिला स्तर पर स्वच्छता के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।
  • वहीं उज्जैन जिले के खाचरौद ब्लॉक को प्रथम पुरस्कार मिला तमिलनाडु के चिन्नानूर गांव को ग्राम पंचायत स्तर पर शीर्ष स्थान मिला।
  • स्वच्छ सुंदर समुदयिक शौचालय (SSSS) अभियान →
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य » गुजरात,
  • सर्वश्रेष्ठ जिला » तिरुनेलवेली, तमिलनाडु,
  • सर्वश्रेष्ठ  ब्लॉक» खाचरौद, उज्जैन, मध्य प्रदेश,
  • सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत » चिन्नौर, (सलेम),
  • सामुदायिक शौचालय अभियान (SSA) →
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य » उत्तर प्रदेश (GKRA) और गुजरात (गैर-गरीब कल्याण रोज़गार अभियान (GKRA)],
  • सर्वश्रेष्ठ जिला » प्रयागराज (GKRA) और बरेली (गैर-GKRA),
  • बेस्ट ग्राम पंचायत » बोरीगाँव, बोंगाईगाँव, असम,
  • गंदगी से मुक्त (GMB) अभियान →
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य » तेलंगाना और हरियाणा,
  • सर्वश्रेष्ठ जिला » मोगा, पंजाब,


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

3. फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार किसको - किसको दिया गया है - हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन)
  • फिजियोलॉजी या मेडिसिन 2020 में नोबेल पुरस्कार के लिए हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका), चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका) और माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) को संयुक्त रूप से उनकी हेपेटाइटिस C वायरस की खोज के लिए प्रदान किया गया।
  • हार्वे जे. अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम. राइस ने सेमिनल डिस्कवरी की हैं, जिसके कारण एक नावेल वायरस, हेपेटाइटिस C वायरस की पहचान हुई।
  • हेपेटाइटिस C वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं को संभव बनाया जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है।
  • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1,118,000 से अधिक) की पुरस्कार राशि के साथ दिया जाता  है, नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया।
  • यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

4. हाल ही चर्चित डले खुर्सीनी संबंधित है - यह मिर्च की प्रजाति है।
  • सिक्किम की लाल चेरी मिर्च, जिसे स्थानीय रूप से “Dalle Khursani” (डले खुर्सीनी) के नाम से जाना जाता है, GI tag दिया गया है।
  • इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक माना जाता है।
  • डले खुर्सीनी अभी स्थानीय बाजार में करीब 480 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेची जाती है।
  • सिक्किम के अन्य तथ्य  →
  • मुख्यमंत्री » पीएस गोले, राज्यपाल » गंगा प्रसाद, राजधानी » गंगटोक
  • कंचनजंगा जो कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है और इस पर्वत चोटी चको प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है।
  • 36 वें संविधान संसोधन 1975 के तहत इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. वर्ल्ड हैबिटेट डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है - अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाया जाता है।
  • साल 2020 में, यह दिन 5 अक्टूबर को मनाया गया।
  • 2020 विश्व पर्यावास दिवस की थीम है "Housing for All — A Better Urban Future" जो रहने के लिए उपयुक्त जगह के रूप में पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।
  • यह दिन दुनिया भर में हमारे कस्बों और शहरों की स्थिति पर प्रकाश डालने, और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय के बुनियादी अधिकार को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
  • यह दिन दुनिया को यह याद दिलाने के लिए भी मनाया जाता है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और जिम्मेदारी है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1985 में हर साल अक्टूबर के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
  • पहली बार वर्ल्ड हैबिटेट डे 1986 में “Shelter is My Right” थीम के साथ मनाया गया था।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

6. सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला हवाई अड्डा बना - पुडुचेरी हवाई अड्डा
  • पुडुचेरी हवाई अड्डा पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का पहला हवाई अड्डा बन गया है।
  • 500KWp भूमि पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र को 2 अक्टूबर 2020 को चालू किया गया था।
  • इस संयंत्र की अनुमानित लागत 2.8 करोड़ रुपये है।
  • पूरी तरह से बिजली-तटस्थ होने के साथ, पुडुचेरी हवाई अड्डा सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से अपनी पूरी बिजली की आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम होगा।
  • पुडुचेरी (यूटी) उपराज्यपाल: डॉ. किरण बेदी.
  • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री: वी. नारायणसामी


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

7. ‘न्यू कैलेडोनिया’ कहाँ अवस्थित है - यह दक्षिणी प्रशांत महासागर में फ्राँसीसी उपनिवेश है।
  • न्यू कैलेडोनिया दक्षिणी प्रशांत महासागर में अवस्थित फ्रांसीसी उपनिवेश है, जहाँ 4 अक्टूबर, 2020 को हुए जनमत संग्रह में कुल 85.6% लोगों ने मतदान किया, जिसमें  53.25% लोगों ने फ्राँस से अलग न होने का समर्थन किया है।
  • इस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रति व्यक्ति आय होने के साथ ही न्यू कैलेडोनिया खनिज संसाधनों में भी समृद्ध माना जाता है। एक अनुमान के अनुसार, विश्व में ज्ञात कुल निकल (Nickel) धातु भंडार का लगभग 10% न्यू कैलेडोनिया में मौजूद है।
  • वर्तमान में इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सक्रियता के बीच यह द्वीप सामरिक दृष्टि से फ्राँस के लिये बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।
  • न्यू कैलेडोनिया के निर्यात (अधिकांशतः निकल धातु) का एक बड़ा हिस्सा चीन को किया जाता है।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

8. ISRO अपने शुक्र मिशन को किस एजेंसी के भागीदारी के साथ 2025 में लांच करेगा - CNES (द स्पेस सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज़)
  • ISRO अपने शुक्र मिशन को फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी CNES (द स्पेस सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज़) की भागीदारी के साथ वर्ष 2025 में शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • फ्रांस उन तीन राष्ट्रों में से एक है, जिनके साथ भारत अंतरिक्ष, परमाणु और रक्षा के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग कर रहा है।
  • अन्य दो देश संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस हैं।
  • मार्च, 2018 में दोनों देशों ने ‘अंतरिक्ष सहयोग के लिए एक संयुक्त विजन’ जारी किया था।
  • इसरो के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान परियोजना’ पर भी भारत और फ्रांस एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
  • इसका लक्ष्य वर्ष 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजना है।
  • भारत – फ्रांस अन्य तथ्य →
  • 27 जुलाई, 2020 को राफेल जेट के पहले बैच ने फ्रांस से उड़ान भरी थी और 29 जुलाई, 2020 को भारत पंहुचा।
  • यह विमान अम्बाला एयरफ़ोर्स स्टेशन में उतरा।
  • 2016 में भारत सरकार ने फ्रेंच कंपनी दसॉल्ट एविएशन को 36 राफेल जेट का ऑर्डर दिया था।
  • यह सौदा 59,000 करोड़ रुपये में हुआ था।
  • पहले सेट के आने के साथ, बाकी 31 जेट्स को 2021 तक पहुंचाया जाना है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि हाथरस दुष्कर्म मामले की जाँच किसके तहत किये जाएंगे - पॉलीग्राफ और नार्को परीक्षण
  • उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने हाल ही में स्पष्ट तौर पर कहा है कि हाथरस दुष्कर्म मामले की जाँच के तहत पॉलीग्राफ और नार्को परीक्षण किये जाएंगे।
  • पॉलीग्राफ परीक्षण →
  • इसका पहला परीक्षण 19वीं सदी में इतालवी क्रिमिनोलॉजिस्ट सेसारे लोंब्रोसो द्वारा किया गया था, जिन्होंने पूछताछ के दौरान आपराधिक संदिग्धों के रक्तचाप में बदलाव को मापने के लिये एक मशीन का इस्तेमाल किया था।
  • पॉलीग्राफ परीक्षण इस धारणा पर आधारित है कि जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो उस स्थिति में उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाएँ किसी सामान्य स्थिति में उत्पन्न होने वाली शारीरिक प्रतिक्रियाओं से अलग होती हैं।
  • इस प्रक्रिया के दौरान कार्डियो-कफ या सेंसिटिव इलेक्ट्रोड जैसे अत्याधुनिक उपकरण व्यक्ति के शरीर से जोड़े जाते हैं और इनके माध्यम से रक्तचाप, स्पंदन, श्वसन, पसीने की ग्रंथि में परिवर्तन और रक्त प्रवाह आदि को मापा जाता है।
  • साथ ही इस दौरान उनसे प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
  • इस प्रक्रिया के दौरान व्यक्ति की प्रत्येक शारीरिक प्रतिक्रिया को कुछ संख्यात्मक मूल्य दिया जाता है, ताकि आकलन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि वह व्यक्ति सच कह रहा है अथवा झूठ बोल रहा है।
  • नार्को परीक्षण → पॉलीग्राफ परीक्षण के विपरीत नार्को परीक्षण में व्यक्ति को सोडियम पेंटोथल (Sodium Pentothal) जैसी दवाओं का इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे वह व्यक्ति कृत्रिम निद्रावस्था या बेहोश अवस्था में पहुँच जाता है।
  • इस दौरान जिस व्यक्ति पर यह परीक्षण किया जाता है उसकी कल्पनाशक्ति तटस्थ अथवा बेअसर हो जाती है और उससे सही सूचना प्राप्त करने या जानकारी के सही होने की उम्मीद की जाती है।
  • नोट → हालाँकि इन दोनों ही विधियों में वैज्ञानिक रूप से 100 प्रतिशत सफलता दर प्राप्त नहीं हुई है और चिकित्सा क्षेत्र में भी ये विधियाँ विवादास्पद बनी हुई हैं।


10. ‘कॉपैट’ क्या है - यह भारत और बांग्लादेश के मध्य होने वाला अभ्यास है।
  • 3 अक्टूबर, 2020 को भारत और बांग्लादेश बंगाल की खाड़ी में एक मेगा सैन्य अभ्यास किया इस अभ्यास के बाद दो दिन के गश्ती अभ्यास ‘कॉर्पैट’ का आयोजन किया गया।
  • बंगाल की खाड़ी में होने वाला “बोंगोसागर” नामक वार्षिक समुद्री अभ्यास 2019 में शुरू हुआ था।
  • भारतीय नौसेना ने इस अभ्यास में निर्देशित मिसाइल कोरवेट खुखरी और पनडुब्बी रोधी युद्धक कोरवेट किल्टन को तैनात करेगी तथा बांग्लादेशी नौसेना निर्देशित मिसाइल कोरवेट प्रेतोय और निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट अबू बक्र को तैनात करेगी।
  • कॉपैट का पहला संस्करण 2018 में शुरू हुआ था।
  • भारत और बांग्लादेश के बीच अन्य सैन्य अभ्यास सम्प्रीती होता है।
  • भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे आतंकी अभियानों का मुकाबला करने के लिए इस तरह के अभ्यास लगातार करें। 
  • बांग्लादेश के अन्य तथ्य → 1. राजधानी - ढाका, 2. प्रधानमंत्री - शेख हसीना

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book