img

07.September.2020 Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में किस देश की एक शीर्ष अदालत ने हिंदू विधवा महिलाओं को कृषि और गैर-कृषि जमीन दोनों पर अधिकार देने की घोषणा की है - बांग्लादेश

  • बांग्लादेश की एक शीर्ष अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि विधवा हिंदू महिलाएं अपने दिवंगत पति की कृषि भूमि और गैर-कृषि भूमि की हकदार हैं।
  • अदालत के इस फैसले के साथ ही उनका अपने पति की संपत्ति पर अधिकार का रास्ता साफ हो गया है।
  • उन्हें अपने जीवनकाल में उस संपत्ति को बेचने का भी अधिकार होगा।
  • बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने यह फैसला एक बांग्लादेशी नागरिक ज्योतिंद्रनाथ मंडल की एक सिविल रिविजन पिटिशन पर दिया।

Click Here To Buy Our Paid Courses

2. ‘G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक’ की अध्यक्षता किस देश ने किया - सऊदी अरब

  • सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्चुअल बैठक में चर्चा का मुख्य विषय COVID-19 महामारी के दौरान सीमा-पार अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करने पर रहा ।
  • इस बैठक में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने तीन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ‘लोगों की समन्वित सीमा-पार आवाजाही पर G-20 सिद्धांत’ के स्वैच्छिक विकास का प्रस्ताव रखा।
  • इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्री ने विश्व के सभी देशों से विदेशी छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने और विदेशों में फंसे हुए समुद्री नाविकों को उनके देश पहुँचाने की सुविधा उपलब्ध करने का आग्रह किया।
  • G-20 समूह विश्व की प्रमुख उन्नत और उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले 20 देशों का समूह है। 
  • G-20 की स्थापना वर्ष 1997 के पूर्वी एशियाई वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में यूरोपीय संघ और विश्व की 19 अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के केंद्रीय बैंकों गवर्नरों तथा वित्त मंत्रियों के एक फोरम के रूप में की गई थी।
  • इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।
  • वर्तमान में G-20 की अध्यक्षता सऊदी अरब (1 दिसंबर, 2019 से 30 नवंबर, 2020 तक) के पास है।


3. किस देश ने पाकिस्तान के साथ No Arms Supply की पॉलिसी जारी की है - रूस

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के तीन दिवसीय मॉस्को दौरे के दौरान भारत और रूस ने अत्याधुनिक एके-203 राइफल भारत में बनाने हेतु एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है जिसमें अब इस राइफल को भारत में भी बड़े पैमाने पर तैयार किया जा सकेगा।
  • एके-203 राइफल, एके-47 राइफल का नवीनतम और सर्वाधिक उन्नत प्रारूप है।
  • यह 'इंडियन स्मॉल आर्म्स सिस्टम' (इनसास) 5.56 गुणा 45 मिमी राइफल की जगह लेगा।
  • इन रायफलों को भारत में संयुक्त उद्यम भारत-रूस राइफल प्राइवेट लिमिटेड (आइआरआरपीएल) के तहत बनाया जाएगा।
  • इसकी स्थापना आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) और कलाशनीकोव कंसर्न तथा रोसोबोरेनेक्सपोर्ट के बीच हुई है।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 02 सितम्बर 2020 को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे हैं।

पिछले 6 महीनें में  विभिन्न सूचकांको में भारत की स्थान यहाँ जाने -

4. सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में अनिवार्य अंग्रेजी माध्यम के लिए किस राज्य के फैसले के खिलाफ आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया - आंध्र प्रदेश

  • सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूल में अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
  • इससे पहले, वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि अंग्रेजी 2020-21 के शैक्षणिक वर्ष से कक्षा 1 से 6 तक के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए माध्यम होगी।

UPSI , Delhi Police , Bihar SI  के Study Material यहाँ प्राप्त करें-

5. किस राष्ट्रीय उद्यान में 3,000 हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि शामिल करने को मंज़ूरी दी गयी है - काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • असम सरकार ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 3,000 हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि शामिल करने को मंज़ूरी दी है।
  • यह बेहतर वन्यजीव संरक्षण और भविष्य में मानव तथा वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति को कम करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
  • अतिरिक्त भूमि शामिल होने के साथ ही राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 914 वर्ग किमी हो जाएगा।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है।
  • काजीरंगा में संरक्षण प्रयासों का अधिकांश ध्यान 'बड़ी चार' प्रजातियों- राइनो (Rhino), हाथी (Elephant), रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger) और एशियाई जल भैंस (Asiatic Water Buffalo) पर केंद्रित है।
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान विश्व में लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडों का सबसे बड़ा निवास स्थान है।
  • उद्यान में लगभग 2,400 गैंडे और 121 बाघ हैं।


6. हाल ही में 14 सितम्बर से शुरू होने वाले मानसून सत्र में किन प्रावधानों पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया - प्रश्नकाल और शून्यकाल

  • हाल ही में 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक चलने वाले मानसून सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया।
  • विपक्षी सांसदों ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे वे सरकार से प्रश्न करने का अधिकार खो देंगे। 
  • संसद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य - 
  • प्रश्नकाल: संसदीय कार्यवाही का पहला एक घंटा प्रश्नकाल के लिये निर्धारित होता है।
  • इस अवधि के दौरान संसद सदस्यों द्वारा मंत्रियों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • मंत्री सामान्यत: इन प्रश्नों का उत्तर देते हैं।
  • ‘प्रश्नकाल’ में पूछे गए प्रश्न निम्नलिखित श्रेणी के होते हैं:
  • तारांकित प्रश्न: 
  • ऐसे प्रश्नों का उत्तर मंत्री द्वारा मौखिक रूप में दिया जाता है एवं इन प्रश्नों पर अनुपूरक प्रश्न पूछे जाने की अनुमति होती है। 
  • अतारांकित प्रश्न: 
  • ऐसे प्रश्नों का उत्तर मंत्री द्वारा लिखित रूप में दिया जाता है एवं इन प्रश्नों पर अनुपूरक प्रश्न पूछने का अवसर नहीं मिलता है।
  • अल्पसूचना प्रश्न: 
  • इस प्रकार के प्रश्नों को कम-से-कम 10 दिन का पूर्व नोटिस देकर पूछा जाता है, तथा प्रश्नों का उत्तर मंत्री द्वारा मौखिक रूप से दिया जाता है। 
  • शून्यकाल:
  • यह संसदीय कार्यप्रणाली का अनौपचारिक साधन है, संसद सदस्य बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी मामले को उठा सकते हैं। 
  • शून्यकाल का समय प्रश्नकाल के तुरंत बाद अर्थात दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होता होता है।
  • संसदीय प्रक्रिया में यह ‘नवाचार’ भारत की देन है।
  • सामन्यता संसद में 3 सत्र होते है -
  • बजट अधिवेशन (फरवरी-मई)
  • मानसून अधिवेशन (जुलाई-अगस्त)
  • शीतकालीन अधिवेशन (नवंबर-दिसंबर)


7. वर्चुअल रूप से आयोजित पाँचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया - प्रह्लाद सिंह पटेल

  • केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने 3 सितंबर, 2020 को वर्चुअल रूप से पाँचवीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।
  • बैठक के दौरान ब्रिक्स देशों में सांस्कृतिक क्षेत्र पर महामारी की स्थिति के प्रभाव पर चर्चा की गई और ब्रिक्स के भीतर संयुक्त सांस्कृतिक ऑनलाइन परियोजनाओं के संभावित कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। 
  • वर्ष 2021 के अंत तक ब्रिक्स अलायंस ऑफ म्यूज़ियम के तत्वावधान में साझी विषय वस्तुओं पर एक डिजिटल ऑनलाइन प्रदर्शनी की मेजबानी करने की संभावनाओं की खोज करना। 
  • ब्रिक्स अलायंस ऑफ लाईब्रेरीज के तत्वाधान में 2021 में भारत की ब्रिक्स प्रेजीडेंसी के दौरान ब्रिक्स कॉर्नर खोलना।
  • यह कॉर्नर ब्रिक्स देशों के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित सूचना प्रसारित करेगा। 
  •  ब्रिक्स BRICS:- 
  • स्थापना - 2009
  • प्रथम सम्मेलन - 2009 येक्तेरिनबर्ग (रूस)
  • अंतिम जुड़ने वाला सदस्य देश - दक्षिण अफ्रीका 2010 (ब्राजील सम्मेलन में)
  • BRIC शब्द के प्रतिपादक - जिम ओ नील (रूस) 2001
  • भारत में प्रथम बार ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन कब हुआ - 29 मार्च 2012 होटल ताज, (नई दिल्ली)


8. 5 सितम्बर को कौन सा दिवस मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस, शिक्षक दिवस

  • शिक्षक दिवस – 5 सितम्बर
  • भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 05 सितंबर को होती है।
  • डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 05 सितंबर 1888 को हुआ था।
  • डॉ. राधाकृष्णन को साल 1954 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों के साथ-साथ साल 1931 में नाइटहुड और साल 1963 में ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट की मानद सदस्यता से सम्मानित किया गया था।
  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नोबेल पुरस्कार के लिए 27 बार, साहित्य में नोबेल पुरस्कार के लिए 16 बार और नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 11 बार नामांकित किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस – 5 सितम्बर
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 05 सितंबर को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को स्वयंसेवी और लोक-हितैषी कार्यक्रमों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के लिए दुनिया भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों और हितधारकों को संवेदनशील बनाने और जुटाने के लिए मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र ने 05 सितंबर को कलकत्ता में हुए मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • मदर टेरेसा को 1979 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।


9. हाल ही चर्चित प्रसिद्ध मरुस्थल दश्त-ए लुट स्थित है - ईरान

  • हाल ही में पृथ्वी पर सबसे गर्म स्थान के रूप में प्रसिद्ध मरुस्थल दश्त-ए लुट (Dasht-e Lut) से मीठे पानी के क्रस्टेशिया की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • ध्यान रहे अलग-अलग शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में क्रस्टेशिया की पहले से ही चार प्रजातियाँ ज्ञात हैं। 
  • ईरानी संरक्षण जीवविज्ञानी ‘हादी फहीमी’ के सम्मान में क्रस्टेशिया की इस नई प्रजाति को फालोक्रिप्टिस फहीमी ) नाम दिया गया है, जिनकी वर्ष 2018 में एक हवाई जहाज़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
  • दश्त-ए लुट  दुनिया का 25वाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है और ईरान का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। 
  • दश्त-ए-काविर जिसे काविर-ए-नमक एवं ग्रेट साल्ट डेज़र्ट के रूप में भी जाना जाता है, ईरान का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
  • इसे 17 जुलाई, 2016 को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।


10 “Let Us Dream” के लेखक कौन है - पोप फ्रांसिस

  • पोप फ्रांसिस दिसंबर 2020 में अपनी बुक “Let Us Dream” पुस्तक को रिलीज करेंगे|
  • इसमें, पोप फ्रांसिस बताते हैं कि कैसे संकट किसी व्यक्ति को उसके जीवन में आने वाली समस्याओं से निपटने की कला सिखाता है। 
  • किताब पोप फ्रांसिस और उन के जीवन के बारे में लिखने वाले लेखक ऑस्टेन इवरेघ के बीच दुनिया भर में कोरोनावायरस प्रकोप के बाद के हफ्तों में कई आदान-प्रदान का एक परिणाम है।
  • ऑस्टेन इवरेघ एक रोमन कैथोलिक पत्रकार, समीक्षक, ब्रिटेन से बाहर आधारित लेखक हैं।
  • पुस्तक Simon & Schuster द्वारा प्रकाशित की जा रही है और इसे अंग्रेजी और स्पेनिश संस्करणों में एक साथ जारी किया जाएगा।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book