img

1. हाल ही में RBI ने गैर-कृषि कार्यों के लिए स्वर्ण आभूषणों के बदले दिए जाने वाले कर्ज़ की सीमा 75% से बढाकर कितना कर दिया - 90%

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 06 अगस्त 2020 को गैर-कृषि कार्यों के लिए सोने के आभूषणों के बदले दिये जाने वाले कर्ज की सीमा को 75% से बढ़ाकर 90% कर दिया।
  • बढ़ी हुई यह सीमा 31 मार्च 2021 तक उपलब्ध होगी।
  • आरबीआई ने विकासात्मक तथा नियामकीय नीतियों पर अपने बयान में कहा कि घरों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायों पर कोविड-19 महामारी के आर्थिक प्रभाव को आगे और कम करने के मकसद से गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए सोने के आभूषणों और अन्य अलंकारों को गिरवी रखकर लिए जाने वाले कर्ज के संबंध में स्वीकार्य मूल्य पर आधारित ऋण अनुपात को 75% से बढ़कर 90% करने का निर्णय किया गया है।


2. Hurun Global Unicorn List 2020 में भारत कौन से स्थान पर है - 4th

  • दुनिया के सभी Unicorn का कुल मूल्य US $ 1.8 ट्रिलियन है, जो इटली की जीडीपी के बराबर है।
  • सिर्फ अमेरिका और चीन में मिलाकर पूरी तरह के 78% Unicorn है।
  • Rank                        Country               No of Unicorn
  • 1st                              USA                      233
  • 2nd                            CHINA                   227
  • 3rd                             UK                         24
  • 4th                             INDIA                     21


3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान कौन बने हैं - इयोन मोर्गेन

  • इंग्लैण्ड के इयोन मोर्गेन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं।
  • इयोन मोर्गेन के बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 213 छक्के हो गए हैं और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 211 छक्के का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोन्टिंग के 171 छक्कों को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।


4. फ्यूचरब्रांड इंडेक्स 2020 में दूसरे सबसे बड़े ब्रांड के तौर पर किस कंपनी को रैंकिंग मिली है - रिलायंस

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को फ्यूचरब्रांड इंडेक्स 2020 में दूसरे सबसे बड़े ब्रांड के तौर पर रैंकिंग मिली है।
  • इसमें पहले स्थान पर अमेरिकी की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल है।
  • रिलायंस पहली बार इस सूची में शामिल हुई और लंबी छलांग लगाते हुए सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है और कंपनी कर्ज मुक्त हो चुकी है।


5. RBI की रेपो दर में कितना बदलाव किया है - कोई बदलवा नहीं

  • हाल ही में हुई ‘मौद्रिक नीति समिति’ की बैठक में RBI ने मौद्रिक नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया है।
  • MPC (Monetary Policy Committee) ने रेपो दर को 4% पर, सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर को भी 4.25% पर यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया है। 
  • Facts-
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (31 जुलाई, 2020 तक) 56.8 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ वर्तमान में 536.6 बिलियन डॉलर है।
  • मौद्रिक नीति समिति (MPC):
  • MPC का गठन नीतिगत ब्याज दर निर्धारण को अधिक उपयोगी एवं पारदर्शी बनाने के लिये जून, 2016 को किया गया था। 
  • मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से तीन सदस्य RBI से होते हैं। 
  • RBI गवर्नर, समिति का पदेन अध्यक्ष होता है।


6.राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस कब मनाया जाता है - 7 अगस्त

  • भारत भर में हर साल 7 अगस्त को "राष्ट्रीय हथकरघा दिवस" अथवा राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन देश में हथकरघा बुनकरों के सम्मानित और हथकरघा उद्योग को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
  • भारत सरकार द्वारा हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया गया है।
  • ब्रिटिश सरकार 7 अगस्त को द्वारा बंगाल के विभाजन के विरोध में 1905 में कलकत्ता टाउन हॉल में शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन को चिन्हित करने के लिए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में चुना गया था।
  • इस आंदोलन का उद्देश्य घरेलू उत्पादों और उत्पादन प्रक्रियाओं को पुनर्जीवित करना था।
  • पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन 7 अगस्त 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चेन्नई के मद्रास विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में किया गया था।


7.देश के नये नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कौन होंगे - गिरीश चन्द्र मुर्मू

  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है, वह भारत के 14 वें CAG होंगे।
  • वह 8 अगस्त 2020 को पदभार ग्रहण करेंगे।
  • वह राजीव महर्षि का स्थान लेंगे।
  • मुर्मू, पिछले साल जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल थे जबकि वर्तमान में मनोज सिन्हा है ।  
  • तथ्य-
  • अनुच्छेद – 148 
  • CAG मुख्यालय: नई दिल्ली
  • कैग की स्थापना: 1858


8.हाल ही में पाकिस्तान ने भारत के किन हिस्सों को शामिल करते हुए एक नए राजनीतिक मानचित्र का अनावरण किया है - जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सर क्रीक और जूनागढ़

  • हाल ही में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, सर क्रीक और जूनागढ़ को शामिल करते हुए एक नए राजनीतिक मानचित्र का अनावरण अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जे के समाप्ति की पहली वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी किया गया है।
  • मानचित्र में पूरे जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र के रूप में दर्शाता है।
  • साथ ही इसमें इस्लामाबाद में कश्मीर राजमार्ग का नाम बदलकर श्रीनगर राजमार्ग के रूप में दर्शाया गया है।
  • इसके अलावा इसका दावा है कि सियाचिन, सर क्रीक के क्षेत्र और गुजरात में जूनागढ़ की पूर्ववर्ती स्थिति पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में है।
  • इससे पहले वर्ष 2012 के पाकिस्तान के एटलस ने भी जूनागढ़ को पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में चित्रित किया था।
  • भारत – नेपाल मामला
  • नेपाल ने कालापानी क्षेत्र पर अपना दावा करते हुए अपने मानचित्र को प्रकाशित किया था।
  • इसके अलावा नेपाल और पाकिस्तान की चीन के साथ निकटता।
  • हाल ही में, चीन ने भी अपने पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ अपने पक्ष में यथास्थिति बदल दी।


9.अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, मंदिर वास्तुकला की किस शैली में किया जाएगा - नागर शैली

  • 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ, मंदिर का निर्माण, मंदिर वास्तुकला की नागर शैली में किया जाएगा जिसमें पाँच गुंबद होंगे।
  • सर्वप्रथम नगरों के निर्माण में इस शैली के प्रयोग होने के कारण इसे मंदिर वास्तुकला की नागर शैली कहते हैं।    
  • इसे 8वीं से 13वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के मौजूदा शासकों द्वारा पर्याप्त संरक्षण दिया गया।
  • नागर शैली की पहचान-विशेषताओं में समतल छत से उठती हुई शिखर की प्रधानता पाई जाती है। 
  • नागर शैली के मंदिर आधार से शिखर तक चतुष्कोणीय होते हैं।
  • ये मंदिर ऊँचाई में आठ भागों में बाँटे गए हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- मूल (आधार), गर्भगृह मसरक (नींव और दीवारों के बीच का भाग), जंघा (दीवार), कपोत (कार्निस), शिखर, गल (गर्दन), वर्तुलाकार आमलक और कुंभ (शूल सहित कलश)।
  • नागर शैली में मंदिर का निर्माण आम तौर पर एक उत्कीर्ण मंच पर किया जाता है जिसे ‘जगती’ कहा जाता है।
  • मंडप, गर्भगृह के ठीक सामने मौजूद होता है, ये शिखर से सुशोभित होते हैं जो गर्भगृह के ठीक ऊपर होते है।  
  • इस शैली में बने मंदिरों को ओडिशा में ‘कलिंग’, गुजरात में ‘लाट’ और हिमालयी क्षेत्र में पर्वतीय’ कहा गया है।


10.लेबनान की राजधानी बेरूत में 5 अगस्‍त 2020 को किस केमिकल में भीषण विस्‍फोट हुआ, जिसका नुकसान 10 किलोमीटर दूर तक हुआ - अमोनियम नाइट्रेट

  • बेरूत में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट में हुए भीषण व‍िस्‍फोट के बाद बेरूत बंदरगाह पूरी तरह से खंडहर में तब्‍दील हो गया।
  • विस्‍फोट ऐसा हुआ जैसे लगा कि परमाणु बम फटा हो।
  • लेबनान (वेस्‍टर्न एशियन कंट्री) की सीमा सीरिया और इजरायल से लगती है।
  • इसकी आबादी करीब 70 लाख है।
  • 54 प्रतिशत आबादी मुस्लिम और 40 प्रतिशत क्रिश्‍चन।
  • लेबनान की राजधानी है बेरूत, यही पर बेरूत बंदरगाह पर अमोनियम नाइट्रेट के बड़े स्‍टोर में भीषण विस्‍फोट हुआ है।
  • इसकी आवाज यहां से दो सौ किलोमीटर दूर साइप्रस में सुनाई दी।
  • अमोनियम नाइट्रेट -
  • यह गंधहीन केमिकल पदार्थ है।
  • इसका प्रयोग खेती के लिए उर्वरक (फर्टिलाइजर) के रूप में और निर्माण और खनन कार्य में विस्‍फोटक के तौर परकिया जाता है।
  • आग लगने पर इसमें धमाका होता है और खतरनाक गैस नाइट्रोजन ऑक्‍साइड और अमोनियम ऑक्‍साइड और भी गैस निकलने लगती है।
  • सितंबर 2013 में एक शिप जॉर्जिया से मोजांबिक जा रही थी, जो रिपेयरवर्क के लिए बेरूत में रुकी जांच में पता चला इसपे 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट है।
  • बेरूत ने कहा कि इस शिप को जाने नहीं देने का निर्णय लिया।
  • इसके बाद शिप के ऑर्नर ने कहा कि यह हमारी शिप नहीं है, तो 2015 में बंदरगाह के सामने स्‍टोरेज हाउस, को रख दिया कि बाद में देखेंगे कि क्‍या करना है।
  • धमाके में लेबनान का मुख्य अन्नागार भी बर्बाद हो गया है।
  • इस तबाही के बाद लेबनान के पास एक महीने से भी कम का सुरक्षित अनाज बचा है।
  • लेबनान के राष्ट्रपति : मिशेल सुलेमान
  • प्रधानमंत्री : साद हरीरी


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book