img

08 December 2020 Current Affairs In Hindi


01. आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किसने किया - नरेन्‍द्र मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण काम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया है।
  • आगरा मेट्रो परियोजना में दो गलियारे शामिल हैं।
  • गलियारों की कुल लंबाई 29.4 किलोमीटर है।
  • ये दो गलियारे 14 किमी. लंबा सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक गलियारा और 15.40 किलोमीटर लंबा आगरा कैंट से कालिंदी विहार गलियारा।
  • 8,379 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत पर परियोजना को पूरा करने में 5 साल लगेंगे।
  • यह परियोजना भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त स्वामित्व वाली कंपनी “उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी)" द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
  • आगरा मेट्रो परियोजना को फरवरी 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया था और मार्च 2019 में पीएम मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था।
  • आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित है।
  • यह यूपी का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।
  • आगरा में तीन विश्व धरोहर स्थल स्थित हैं।
  • वे ताज महल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी हैं।
  • हाल ही में आगरा में कीठम झील (सुर सरोवर झील) को रामसर साइट सूची में जोड़ा गया था।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. एल्यूमीनियम मिश्र धातु से बना सबसे बड़ा 'क्रायोजेनिक प्रोपेलेंट टैंक C-32 LH-2' किसने विकसित किया है - हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
  • हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इसरो को सबसे बड़े क्रायोजेनिक प्रणोदक टैंक (सी32एलएच2) की आपूर्ति कर दी है।
  • इसे इसरो के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क III (GSLV Mk III) की पेलोड क्षमता को 4 टन से बढ़ाकर 6 टन करने के लिए डिज़ाइन किया गया।
  • इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में भारी संचार उपग्रहों को ले जाने के संबंध में आत्मनिर्भरता पैदा करना है।
  • इस टैंक में 5,755 किलो ग्राम प्रोपेलेंट ईंधन लोड हो सकता है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -  

03. किस राज्‍य की विधानसभा ने ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने का बिल पास किया - आंध्र प्रदेश
  • आंध्र प्रदेश विधानसभा ने 1 दिसंबर, 2020 को आंध्र प्रदेश गेमिंग (संशोधन) विधेयक 2020 को पारित कर दिया, जिसके बाद अब राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने यह कहा कि, राज्य में कुछ युवाओं द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने के बाद कर्ज में फंसने के बाद, उनके आत्महत्या करने की घटनाओं के कारण यह बिल पेश किया गया था।
  • आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री एम सुचरिता ने कहा कि कई इंटरनेट वेबसाइट्स जो जुआ सेवाएं देने का दावा करती हैं, जबकि वो प्रामाणिक नहीं हैं।
  • साथ ही इन साइट्स की वैधता (validity) की जांच करने के लिए कोई उपाय नहीं हैं, इसके कारण ही ऐसी साइट्स ग्राहकों से धोखाधड़ी करती हैं।
  • इसलिए सरकार ने अधिनियम में संशोधन करने का निर्णय लिया है।
  • गेमिंग के साधनों में कार्ड, पासा, गेमिंग, टेबल या क्लॉथ बोर्ड, या किसी अन्य लेख का उपयोग करने का इरादा शामिल है, तो इस अधिनियम के तहत प्रत्येक अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती है।
  • संशोधन बिल के तहत, सज़ा के तहत एक वर्ष तक कारावास और 5,000 रुपये का जुर्माना होगा।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

04. केरल- तमिलनाडु तट पर दिसंबर 2020 को आए चक्रवात का नाम बताएं - बरवी
  • यह चक्रवात 6 दिसंबर 2020 को आया।
  • हालांकि यह साइक्‍लोन तट से टकराने से पहले ही कमजोर पड़ गया था।
  • एक हफ्ते के भीतर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठने वाला ये तीसरा तूफान है।
  • 23 नवंबर को अरब सागर में गति तूफान उठा था।
  • ये सोमालिया के तटों से टकराया था।
  • 25 नवंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा निवार तूफान पुडुचेरी से टकराया था।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

05. किस राज्य की सरकार ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मुफ्त टैबलेट देने की घोषणा की है - हरियाणा
  • हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के समय छात्र-छात्राओं की बाधित हो रही पढाई को सुचारु रखने के लिए इस तरह की घोषणा की है।
  • इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिया जाएगा।
  • बाहरवीं पास करने पर विद्यार्थियों को यह टैबलेट स्कूल को लौटाना होगा।
  • इसमें प्री-लोडेड कंटेंट के तौर पर डिजिटल पुस्तकों के साथ टेस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री भी रहेगी।
  • हरियाणा के मुख्‍यमंत्री- मनोहर लाल खटटर
  • राजधानी- चंडीगढ़
  • राज्‍यपाल- सत्‍यदेव नारायण आर्या


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. चांद पर झंडा स्‍थापित करने वाला दुनिया का दूसरा देश कौन सा है - चीन
  • अमेरिका के बाद चीन चंद्रमा पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
  • अमेरिका ने लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर अपना पहला झंडा गाड़ा था।
  • चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने चंद्रमा पर फहराए गए अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांगई-5 स्पेसक्रॉफ्ट से लिया गया है।
  • चांगई-5 क्‍या है-
  • चांद से मिट्टी और पत्थर के नमूने पृथ्वी पर भेजने के लिए तैयार किए गया मिशन है।
  • इस मिशन को 24 नवंबर 2020 को लॉन्च किया गया था।
  • इस मिशन ने 1 दिसंबर 2020 को सफलतापूर्वक चांद के सतह पर लैंडिग की थी।
  • अमेरिका ने शुरू की झंडा फहराने की परंपरा:-
  • अमेरिका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था।
  • उस वक्‍त एस्‍ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन ने गाड़ा था।
  • 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान पांच और अमेरिकी झंडे सतह पर लगाए गए।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है - एशियन ऑफ द ईयर
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला को कोविड - 19 से लड़ने में अहम भूमिका निभाने के लिए सिंगापुर के समाचार पत्र स्ट्रेटस टाइम्स द्वारा “इंशियन ऑफ द ईयर” अवार्ड से सम्मानित किया है।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडन कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड-19 टीके ‘कोविशिल्ड’ को विकसित करने का कार्य कर रहे है।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. सर्वप्रथम लक्जरी क्रूज सेवा ‘रामायण क्रूज टूर’ किस राज्य के अयोध्या में सरयू नदी पर शुरू होगी - उत्तर प्रदेश
  • सर्वप्रथम लक्जरी क्रूज सेवा ‘रामायण क्रूज टूर’ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी (घाघरा / राष्ट्रीय जलमार्ग-40) पर शुरू होगी।
  • इसकी घोषणा केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री ने की थी।
  • इसका उद्देश्य पवित्र नदी के प्रसिद्ध घाटों के माध्यम से भक्तों को एक तरह की आध्यात्मिक यात्रा के साथ एक शानदार अनुभव प्रदान करना है।
  • क्रूज के अंदरूनी हिस्से और बोर्डिग प्वाइंट रामचरितमानस की थीम पर आधारित होंगे।
  • यह पूरी तरह से वातानुकूलित 80-सीटर क्रूज में घाटों की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए कांच की बड़ी खिड़कियां होंगी।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

09. 'एवियन इन्फ्लूएंजा रोग' किस देश के युगा शहर में एक पोल्ट्री फार्म में पाया गया है - जापान
  • हाल ही में एवियन इन्फ्लूएंजा रोग जापान के ह्युगा शहर में एक पोल्ट्री फार्म में पाया गया है।
  • सितंबर 2020 में प्रकोप शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 1.8 मिलियन मुर्गों को मारा जा चुका है।
  • जापान ने 2018 में बर्ड फ्लू के प्रकोप का सामना किया और 91,000 मुर्गियों को तब निकाला गया।
  • एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian influenza-AI) एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है।
  • एवियन इन्फ्लूएंजा (एआई) को आमतौर पर बर्ड फ्लू (पक्षियों का वायरल रोग) के रूप में जाना जाता है।
  • यह संक्रामण (इन्फ़ैकशन) इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है।



10. हर साल 'भारतीय सशस्त्र सेना झंडा' दिवस कब मनाया जाता है - 7 दिसम्बर
  • भारत में 1949 से सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) हर साल 7 दिसंबर को मनाया जा रहा है।
  • यह दिन उन सैनिकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है,  जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा के लिए सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ी है।
  • इसके अलावा सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces flag Day) भारतीय सशस्त्र सेना के कर्मियों के कल्याण के उद्देश्य से भी मनाया जाता है।
  • इस दिन भारत की जनता से सशस्त्र सेना (Armed Forces) के कर्मियों के लिए धन संग्रह किया जाता है और इस धन का प्रयोग सैनिकों के परिवारों की भलाई के लिए खर्च किया जाता है।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book