img

08.September.2020 Current Affairs In Hindi

1. किस राज्य स्थित एडनीर मठ के प्रमुख स्वामी केशवानंद भारती का निधन हो गया है - केरल

  • केरल स्थित एडनीर मठ के प्रमुख स्वामी केशवानंद भारती का 06 सितंबर को निधन हो गया ।
  • स्वामी जी ने 1972 के 29वें संविधान संशोधन अधिनियम को चुनौती देते हुए केरल सरकार द्वारा मठ की संपत्ति पर कब्जा करने के कदम पर सवाल उठाया था।
  • जिस पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि संसद संविधान के मूल ढांचे में बदलाव नहीं कर सकती है।

Click Here To Buy Our Paid Courses

2. कहां स्थित 2000 वर्ष पुराने अवशेस को राष्ट्रीय महत्व का घोषित किया गया है - बागपत, उत्तर प्रदेश

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सादिकपुर सिनौली में पुरातात्विक स्थल और अवशेषों को “ राष्ट्रीय महत्व” के रूप में घोषित किया गया है।
  • 2000 ईसा पूर्व के आसपास एक योद्धा वर्ग के अस्तित्व का प्रमाण यहां 2018 में खोजा गया था।
  • हाल ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने स्मारकों के प्रबंधन में सुधार के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India - ASI) के सात नए प्रशासनिक सर्कल की स्थापना की घोषणा की।
  • ये नए सर्कल जबलपुर (मध्य प्रदेश), त्रिची (तमिलनाडू), झांसी एवं मेरठ ( उत्तर प्रदेश), हम्पी (कर्नाटक), रायगंज(पश्चिमी बंगाल) और राजकोट (गुजरात) में बनाए गए हैं।


3. राष्ट्रीय जनजाति अनुसंधान सम्मेलन, 2020 कहां आयोजित किया गया - नई दिल्ली

  • 3-4 सितंबर, 2020 के मध्य ‘राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान सम्मेलन, 2020 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन, जनजातीय कार्य के लिए उत्कृष्टता केंद्र (COE), जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA), नई दिल्ली द्वारा किया गया था।
  • भारतीय लोक प्रशासन संस्थान केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के तहत एक शोध और प्रशिक्षण संगठन है।
  • उपराष्ट्रपति - वेंकैया नायडू IIPA के पदेन अध्यक्ष हैं।

पिछले 6 महीनें में  विभिन्न सूचकांको में भारत की स्थान यहाँ जाने -

4. किस भारतीय राज्य ने पैसे के लेनदेन से जुड़े ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी है - आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश गेमिंग अधिनियम, 1974 को संशोधित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें पैसे के लेनदेन को शामिल करने वाले ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाया गया है।
  • प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, रम्मी और पोकर जैसे गेम्स खेलने वालों पर छह महीने के कारावास की सजा दी जाएगी और खेलों के आयोजन के लिए एक साल की जेल की सजा होगी।
  • ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) उद्योग सालाना 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।


5. नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस' कब मनाया जाता है - 7 सितम्बर

  • इस साल 7 सितंबर, 2020 को विश्व स्तर पर International Day of Clean Air for blue skies अर्थात 'नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस' मनाया जा रहा है।
  • इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक, कॉर्पोरेट और सरकार सभी स्तरों पर लोगों में जागरूकता बढ़ाना है कि हमारे स्वच्छ हवा स्वास्थ्य, जीवन, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के लिए कितनी अधिक महत्वपूर्ण है।
  • इस वर्ष 7 सितंबर, 2020 को नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 74 वें सत्र के दौरान 19 दिसंबर, 2019 को नीले आसमान के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाने का प्रस्ताव अपनाया और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) को अन्य प्रासंगिक संगठनों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाए जाने का आवाह्न किया था। 
  • अन्य महत्वपूर्ण दिवस –
  • 1 -7 सितम्बर – राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (थीम – Eat Right, Bite By Bite)
  • 2 सितम्बर – विश्व नारियल दिवस
  • 5 सितम्बर – शिक्षक दिवस , अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस


6. किस संगठन ने “From Insights to Action: Gender Equality in the wake of COVID-19” नामक रिपोर्ट जारी की - यूनाइटेड नेशंस वीमेन

  • यूनाइटेड नेशंस वीमेन ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ “From Insights to Action Gender Equality in the wake of COVID-19″ के शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
  • इस रिपोर्ट में कहा गया है कि COVID-19 महामारी महिलाओं को अत्यधिक प्रभावित करेगी और वर्ष 2021 तक 47 मिलियन अधिक महिलाओं और लड़कियों को अत्यधिक गरीबी में धकेल देगी।

UPSI , Delhi Police , Bihar SI  के Study Material यहाँ प्राप्त करें-

7. वर्ष 2021 में होने जा रहे साइकिल समिट की मेजबानी पहली बार किस देश को मिली है -  भारत

  • भारतीय साइकिलिंग के लिए महासंघ (सीएफआई) पहली साइकिलिंग समिट की मेजबानी करने जा रहा है।
  • सीएफआई ने 1 सितंबर को कहा कि वह दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में पहली ‘साइकिलिंग समिट करेगा।
  • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: परमिंदर सिंह ढींडसा।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली


8. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख प्रमोद चंद्र मोदी का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया गया है - छह महीने

  • केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया है।
  • प्रमोद फरवरी 2015 में CBDT के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।
  • अब 28 फरवरी, 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • फरवरी, 2019 में जब सीबीडीटी के चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे, तो उनकी यह नियुक्ति अगस्त महीने तक के लिए थी।
  • क्योंकि 31 अगस्त 2019 को वह रिटायर हो रहे थे।
  • CBDT क्‍या है
  • आयकर विभाग की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है।
  • यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के तहत की गई है।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली


9. भारत और रूस सेना के बीच द्विवार्षिक समुद्री युद्ध अभ्‍यास “INDRA NAVY” (इन्द्र नेवी) बंगाल की खाड़ी में आरंभ किया, यह कौन सा  सस्‍करण है - 11वां

  • इस युद्ध अभ्यास का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2020 तक बंगाल की खाड़ी में हुआ।
  • इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत 2003 में हुई थी।
  • इसमें भारतीय नेवी की तरफ से डिस्‍ट्रॉयर शिप रणविजय, स्वदेशी फ्रिगेट सह्याद्री और फ्लीट टैंकर शक्ति हिस्‍सा ले रहा है।
  • रूस की राजधानी: मास्को
  • मुद्रा: रूसी रूबल
  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
  • अन्य तथ्य -
  • भारत और रूस की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से अलग यह फैसला लिया कि वह पाकिस्‍तान के साथ “नो आर्म्‍स सप्‍लाई” पॉलिसी को जारी रखेगा।


10. हाल ही में किसे रेलवे का पहला CEO बनाया गया है - विनोद कुमार यादव

  • वीके यादव इससे पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन थे।
  • दरअसल, दिसंबर 2019 को मंत्रिमंडल ने रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी, जिसमें तय किया गया कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अब सीईओ कहलाएंगे।
  • रेलवे बोर्ड में तीन पद समाप्‍त-
  • सदस्‍य (स्‍टाफ)
  • सदस्‍य (इंजीनियरिंग)
  • सदस्‍य (रोलिंग स्‍टॉक)
  • अन्य तथ्य-
  • रेल मंत्री – पीयूष गोयल,
  • रेलवे का जनक – लार्ड डलहौजी
  • 16 अप्रैल  1853

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book