img

09 November 2020 Current Affairs In Hindi


  • 01. कितने वर्ष की उम्र में किताब “हैप्पीनेस ऑल अराउंड” लिखने वाली अभिजीता गुप्ता सबसे कम उम्र की लेखिका बन गई है - 7 वर्ष
  • 7 साल की उम्र में किताब लिखने वाली अभिजीता गुप्ता बनी सबसे कम उम्र की लेखिका, अपने नाम दर्ज करवा चुकी हैं कई रिकॉर्ड्स सात साल की अभिजीता गुप्ता की एक किताब रिलीज हुई है।
  • इस किताब का नाम 'हैप्पीनेस आल अराउंड' है।
  • इस किताब को लिखने के बाद वे सबसे कम उम्र की लेखिका बन गई हैं।

Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -


02. “Pandemonium: (पैन्डमोनीअम) The Great Indian Banking Tragedy” नामक पुस्‍तक किसके द्वारा लिखी गई - तमाल बंदोपाध्याय

  • वह जर्नलिस्‍ट हैं।
  • इस बुक का विमोचन 09 नवंबर 2020 को किया गया।
  • आरबीआई के तीन पूर्व गवर्नरों ने इस पुस्‍तक में कहा है, कि बैंको का एनपीए भारत की इकॉनमी वृद्धि के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है।
  • आगे कहा कि अगर गवर्नमेंट ने जल्‍द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए तो देश की इकॉनमी पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • इस बुक में भारत की चुनौतियों और आर्थिक क्षमता के बारे में बताया गया है।

Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

03. किस सरकार ने प्राइवेट सेक्‍टर की नौकरियों में स्‍थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का विधेयक विधानसभा में पास करवाया - हरियाणा

  • विधेयक का नाम – ‘हरियाणा राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विधेयक-2020’
  • इस बिल में हरियाणा में 50 हजार रुपये प्रतिमाह से कम वेतन वाली नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है।
  • यह बिल राज्य में स्थित निजी कंपनियों, सोसाइटीज़, ट्रस्ट और पार्टनरशिप फर्मों पर लागू होगा।
  • इस बिल पर राज्यपाल की मंजूरी मिलनी बाकी है जिसके बाद यह कानून में तब्दील हो जाएगा।
  • हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया।
  • हरियाणा के सीएम – मनोहर लाल खट्टर
  • राज्‍यपाल – सत्‍यदेव नारायण आर्य


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. पाकिस्तान और रूस की सेना के बीच कौन सा संयुक्त अभ्यास किया जाता है  - ‘द्रज़बा युद्धाभ्यास’

  •  ‘द्रज़बा युद्धाभ्यास’ का आयोजन रूस और पाकिस्तान के मध्य आयोजित किया जाता है।
  • द्रज़बा-5 (Druzhba-5) नामक इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी डोमेन में दोनों सेनाओं के अनुभवों को साझा करना है।
  • ध्यातव्य है कि पाकिस्तान और रूस की सेना के बीच पहला संयुक्त अभ्यास वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था, जिसके बाद से यह अभ्यास अब तक कुल पाँच बार आयोजित किया जा चुका है।
  • भारत और रूस के बीच इंद्र (Indra) युद्धाभ्यास का आयोजन किया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी।
  • गरुड़ युद्धाभ्यास का आयोजन भारत और फ्रांँस की सेना के मध्य किया जाता है।
  • कॉर्पैट यह भारत और बांग्लादेश के मध्य होने वाला अभ्यास है।
  • कॉर्पैट का पहला संस्करण 2018 में शुरू हुआ था।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

05. हाल ही में भारत की तीनों सेनाओं के विशेष बलों ने Bull Strike अभ्यास का आयोजन कहाँ किया - अंडमान निकोबार

  • अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) ने निकोबार ग्रुप ऑफ आइलैंड्स के टेरेसा आइलैंड में तीन दिवसीय ट्राई-सर्विस कॉम्बैट एक्सरसाइज कोड-नाम "बुल स्ट्राइक" का आयोजन किया गया है।
  • यह अभ्यास तीनों सेवाओं- थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच अंतर कम करने और तालमेल पर ध्यान केंद्रित किया गया।
  • चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ: जनरल बिपिन रावत
  • भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ: राम नाथ कोविंद (भारत के राष्ट्रपति)


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. "प्लास्टिक लाओ मास्क ले जाओ" पहल किस राज्य में शुरू किया गया - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड के देहरादून नगर निगम (DMC) ने प्लास्टिक कचरे के खतरे से निपटने और कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए "प्लास्टिक लाओ मास्क ले जाओ" नामक से एक नई पहल की शुरूआत की है।
  • इस पहल के तहत प्लास्टिक कचरे के बदले पांच हजार फेस मास्क वितरित किए जाएंगे।
  • देहरादून के नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे अपने घर से प्लास्टिक कचरा लाकर और फेस मास्क प्राप्त कर और प्लास्टिक कचरे के खिलाफ जनता में जागरूकता पैदा करके और मास्क का महत्व बताने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
  • उत्तराखंड की राजधानियाँ: देहरादून (शीतकालीन), गैरसैण (ग्रीष्म)
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है - 7 नवंबर

  • राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष 7 नवंबर को भारत भर में आयोजित किया जाता है।
  • यह दिवस का प्रथम वर्ष 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्थापित और आयोजित किया गया।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता के प्रति लोगों को एकजुट और जागरूक करना है।
  • विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को आयोजित किया जाता है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. हाल ही में चर्चित शब्द ‘टारबाल’ संबंधित है - छोटे कार्बोनेसिअस कण

  • हाल ही में हिमालय-तिब्बत पठार के एक अनुसंधान स्टेशन द्वारा एकत्र किये गए हवा के नमूनों के अध्ययन में पाया गया है कि हवा में मौजूद कणों में लगभग 28% कण ‘टारबॉल’ हैं।
  • कुछ लोग हिमालय-तिब्बत पठार को ‘तीसरा ध्रुव’ मानते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में उत्तर एवं दक्षिण ध्रुवों के बाहर हिमनद एवं हिम का सबसे बड़ा भंडार मौजूद है।
  • उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन एवं मानव प्रभाव के प्रति बेहद संवेदनशील ये ग्लेशियर पिछले एक दशक में सिकुड़ते जा रहे हैं।
  • ‘टारबॉल’ प्रकाश-अवशोषित करने वाले छोटे कार्बोनेसिअस कण हैं जो बायोमास या जीवाश्म ईंधन के जलने के कारण निर्मित होते हैं और बर्फ की चादर पर जमा होते रहते हैं। 
  • टारबॉल का प्रतिशत प्रदूषण के उच्च स्तर के दिनों में बढ़ जाता है जिससे ग्लेशियर के पिघलने एवं वैश्विक तापन का अनुमान लगाया जा सकता है।
  • सिंधु-गंगा के मैदान में गेहूँ की फसल के अवशेषों को जलाने से वातावरण में कार्बन क्लस्टर का निर्माण होता है जिसे हिमालयी वातावरण तक पहुँचाने में वायु राशियाँ अहम भूमिका निभाती हैं।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. किस पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 200 देशों में 19 वर्षीय लड़कियों और लड़कों के ‘बॉडी मास इंडेक्स’ में भारत क्रमशः नीचे से तीसरे और पाँचवें स्थान पर है -  द लांसेट पत्रिका

  • बीएमआई या 'बॉडी मास इंडेक्स' की गणना किसी व्यक्ति की ऊँचाई और वज़न के आधार पर की जाती है।
  • इसके लिये व्यक्ति के वज़न को (किग्रा. में), ऊँचाई (मीटर में) के वर्ग से विभाजित किया जाता है।
  • द लांसेट पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 200 देशों में 19 वर्षीय लड़कियों और लड़कों के ‘बॉडी मास इंडेक्स’ में भारत क्रमशः नीचे से तीसरे और पाँचवें स्थान पर है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सामान्य बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच रहता है।
  • यदि बीएमआई 25 या अधिक हो तो उसे अधिक वज़न के रूप में और यह 30 या उससे अधिक हो तो मोटापे (Obesity) के रूप में जाना जाता है।
  • भारत में 19 वर्षीय लड़कों का बीएमआई 20.1 है।
  • भारतीय लड़कियों के लिये भी औसत बीएमआई लड़कों के समान 20.1 है।
  • भारत में 19 वर्षीय लड़कों की औसत ऊँचाई 166.5 सेमी. है, वहीं यह लड़कियों के लिये 155.2 सेमी. है।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

10. ‘पक्के टाइगर रिजर्व’ या पखुई टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है - अरुणाचल प्रदेश

  • अरुणाचल प्रदेश में पक्के टाइगर रिज़र्व  ‘ग्रीन सोल्जर्स’  को COVID-19 के खिलाफ बीमा कवर प्रदान करने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला टाइगर रिज़र्व बन गया है।
  • भारत के फ्रंटलाइन वन कर्मचारी अपर्याप्त स्वास्थ्य कवरेज के साथ सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, इसलिये इन्हें ‘ग्रीन सोल्जर’ कहा जाता है।
  • पक्के टाइगर रिज़र्व :-
  • पक्के टाइगर रिज़र्व, जिसे ‘पखुई टाइगर रिज़र्व’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस टाइगर रिज़र्व ने 'संकटापन्न प्रजातियों के संरक्षण' की श्रेणी में ‘हॉर्नबिल नेस्ट एडॉप्शन प्रोग्राम’ के लिये भारत जैव विविधता पुरस्कार जीता था।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book