img

09 October 2020 Current Affairs In Hindi
1. केंद्र सरकार ने हाल ही में किसे RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है - एम. राजेश्वर राव
  • केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर 2020 को एम राजेश्वर राव को भारतीय रिज़र्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।
  • इससे पहले, एम राजेश्वर राव RBI में कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यत थे।
  • वह केंद्रीय बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में एनएस विश्वनाथन की जगह लेंगे।
  • एनएस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जून में अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले मार्च 2020 में पद से इस्तीफा दे दिया।
  • वर्तमान में रिज़र्व बैंक के चार डिप्टी गवर्नर हैं।
  • आरबीआई के अन्य तीन डिप्टी-गवर्नर:
  • 1. एम. डी. पात्रा
  • 2. बी. पी. कानूनगो
  • 3. एम. के. जैन
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास;
  • मुख्यालय: मुंबई
  • स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. साल 2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया - लुईस ग्लूक
  • साल 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लूक को "उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए दिया गया है जो कि खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है"। 
  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • अमेरिकी कवि लुईस ग्लुक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था और वह वर्तमान में कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहती हैं। 
  • लेखन के अलावा, वह येल विश्वविद्यालय, न्यू हेवन, कनेक्टिकट में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।
  • उन्होंने 1968 में फर्स्टबोर्न के साथ अपने लेखन शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध हो गई। 
  • इससे पहले उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, उनमें पुलित्जर पुरस्कार (1993) और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (2014) भी शामिल है।
  • 2 बार स्थगित हो चुका है साहित्य का नोबेल पुरस्कार - 
  • वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में दो बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित किया जा चुका है।
  • 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे पहली बार स्थगित किया गया था।
  • दूसरी बार इसे 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण स्थगित किया गया था।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

3. किस सरकार ने सर्दियों के मौसम से पहले प्रसिद्ध सांभर झील के पास प्रवासी पक्षियों के लिये अस्थायी आश्रयों का निर्माण करेगी - राजस्थान
  • इस वर्ष राजस्थान सरकार सर्दियों के मौसम से पहले प्रसिद्ध सांभर झील के पास प्रवासी पक्षियों के लिये अस्थायी आश्रयों का निर्माण करेगी।
  • वर्ष 2019 में झील में बॉटुलिज़्म के संक्रमण के कारण 20,000 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई थी।
  • बॉटुलिज़्म संक्रमण पोल्ट्री फार्म्स में होने वाली मौतों के सबसे आम कारणों में से एक है।
  • यह संक्रमण क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बैक्टीरिया द्वारा फैलता है।
  • इस संक्रमण के कारण पक्षी आमतौर पर खड़े होने, ज़मीन पर चलने में असमर्थ हो जाते हैं और यह बीमारी पक्षियों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है।
  • सांभर झील:
  • जयपुर के समीप स्थित सांभर झील देश में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है और नमक का बड़ा स्रोत है।
  • सांभर झील का निर्माण 551 ईस्वी में चौहान वंश के राजा वासुदेव द्वारा की गई।
  • सांभर झील एक विश्वविख्यात रामसर साइट है।
  • यहाँ नवंबर से फरवरी तक उत्तरी एशिया और साइबेरिया से हज़ारों की संख्या में फ्लेमिंगो एवं अन्य प्रवासी पक्षी आते हैं।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

4. किसे रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार 2020 दिया गया - इमैनुएल चार्पियर, जेनिफर ए. डोडना
  • इस साल का Chemistry का नोबेल पुरस्कार "जीनोम एडिटिंग नई पद्धति खोजने के लिए" इमैनुएल चार्पियर और जेनिफर ए. डोडना को दिया गया है। 
  • जेनेटिक सीज़र्स: जीवन चक्र के पुनर्लेखन का एक उपकरण।
  • इमैनुएल चार्पियर और जेनिफर ए. डोडना ने CRISPR-Cas9 DNA "कैंची" के रूप में पहचाना जाने जाना वाला जीनोन एडिटिंग तकनीक को विकसित किया है।
  • इमैनुएल चार्पियरियर का जन्म 1968 में जुवीसी-सुर-ओरगे, फ्रांस में हुआ था।
  • जेनिफर ए. डोडना का जन्म 1964 में वाशिंगटन, डी.सी., यूएसए में हुआ था।
  • Physics Noble Award –
  • ब्लैक होल की खोज के लिए रोजर पेनरोज, रेनहार्ड जेनजेल और इंड्रिया घेज को भौतिकी में 2020 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • रोजर पेनरोज को इस साल के पुरस्कार का आधा हिस्सा “इस खोज के लिए मिलेगा कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है”, और दूसरे आधे हिस्से को “हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट वस्तु की खोज” के लिए रेनहार्ड जेनजेल और इंड्रिया गेज द्वारा साझा किया जाएगा।
  • Medecine Noble Award –
  • हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए हार्वे जे ऑल्टर, चार्ल्स एम राइस और माइकल ह्यूटन को मेडिसिन या फिजियोलॉजी के लिए 2020 का नोबेल पुरस्कार दिया गया।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. दिनेश कुमार खरा को किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है - भारतीय स्टेट बैंक
  • केंद्र सरकार ने 7 अक्टूबर से तीन साल के लिए दिनेश कुमार खरा को भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है, जो अध्यक्ष रजनीश कुमार की जगह लेंगे, जिनका तीन साल का कार्यकाल 7 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।
  • खरा, अगस्त 2016 से एसबीआई के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवारत थे।
  • भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 2 जून 1806 को बैंक ऑफ कलकत्ता की स्थापना के साथ हुआ।
  • तीन साल बाद बैंक को अपना चार्टर प्राप्त हुआ और इसे 2 जनवरी 1809 को बैंक ऑफ बंगाल के रूप में पुनगर्ठित किया गया।
  • बैंक ऑफ बंगाल के बाद बैंक ऑफ बॉम्बे की स्थापना 15 अप्रैल 1840 को तथा बैंक ऑफ मद्रास की स्थापना 1 जुलाई 1843 को की गई।
  • ये तीनो बैंक 27 जनवरी 1921 को उनका इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया के रूप में समामेलन होने तक भारत में आधुनिक बैंकिंग के शिखर पर रहे।
  • 1 जुलाई 1955 को भारतीय स्टेट बैंक का गठन किया गया।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

6. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ ने किस लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है - प्रजातियों का डीएनए बारकोडिंग
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) और इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ के बीच एक समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया है।
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) और इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ (1BOL) प्रजातियों के डीएनए बारकोडिंग के लिए एक साथ आए।
  • डीएनए बारकोडिंग एक प्रजाति के डीएनए के एक छोटे खंड को अनुक्रमित करके और एक संदर्भ डेटाबेस के लिए व्यक्तिगत अनुक्रमों की तुलना करके एक प्रजाति पहचान विधि है।
  • एमओयू से जेडएसआई बायोसान और प्लैनेटरी बायोडायवर्सिटी मिशन जैसे वैश्विक स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने में सक्षम करेगा।
  • इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ (iBOL):
  • यह एक कनाडाई नॉट फॉर प्रॉफिट कॉर्पोरेशन है जिसे 2008 में स्थापित किया गया था।
  • यह राष्ट्रों का एक शोध गठबंधन है जिसका उद्देश्य डीएनए बारकोड संदर्भ पुस्तकालयों, अनुक्रमण सुविधाओं, सूचना विज्ञान प्लेटफार्मों आदि का निर्माण करके जैव विविधता विज्ञान को बदलना है।
  • इसके पहले कार्यक्रम, "BARCODE 500K," ने 5,00,000 प्रजातियां को बारकोड किया है।
  • जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया:
  • इसकी स्थापना 1 जुलाई 1916 को हुई थी।
  • यह भारत में प्रमुख वर्गीकरण संस्था है।
  • यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत काम करता है।
  • मुख्यालय: कोलकाता
  • निर्देशक: डॉ. कैलाश चंद्र



Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में अश्विनी कुमार का निधन हो गया, उनका संबंध किससे है - CBI के पूर्व निदेशक
  • नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार का निधन हो गया।
  • उनका जन्म सिरमौर जिले के नाहन में हुआ था और वे 1973 में भारतीय पुलिस बल में शामिल हुए थे।
  • अगस्त 2006 में, उन्हें हिमाचल का DGP नियुक्त किया गया और जुलाई 2008 में, वह CBI के निदेशक बनने वाले राज्य के पहले पुलिस अधिकारी बने थे।
  • वह 2010 में सेवानिवृत्त हुए, जिसके बाद उन्होंने एमबीए छात्रों को कई संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में पढ़ाना शुरू किया।
  • उन्होंने मार्च 2013 से जुलाई 2014 के दौरान नागालैंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया और कुछ समय के लिए मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।


8. नाबार्ड ने गुजरात में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऋण सहायता प्रदान के लिए किस बैंक के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं - भारतीय स्टेट बैंक
  • नाबार्ड ने गुजरात में विभिन्न परियोजनाओं के लिए क्रेडिट समर्थन का विस्तार करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • यह किसान उत्पादकों के संगठन और वाटरशेड विकास परियोजना के क्रेडिट सहायता प्रदान करेगा।
  • नाबार्ड (NABARD):-
  • यह एक सर्वोच्च विकास वित्त संस्थान है जो ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण प्रदान करता है।
  • मुख्यालयः मुम्बई, महाराष्ट्र


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

9. कपास उत्पादन में भारत की वैश्विक रैंक क्या है - 2
  • भारत कपास का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
  • भारत हर साल लगभग 6.00 मिलियन टन कपास का उत्पादन करता है जो विश्व कपास का लगभग 23 प्रतिशत है। 
  • भारत विश्व की कुल जैविक कपास ऊपज के लगभग 51 प्रतिशत का उत्पादन करता है जो वहनीयता की दिशा में भारत के प्रयासों को प्रदर्शित करता है।
  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये द्वितीय कपास दिवस पर भारतीय कपास के लिए अब तक का पहला ब्रांड एवं लोगो लॉन्च किया।
  • अब भारत के प्रीमियम कपास को विश्व कपास व्यापार में 'कस्तूरी कपास' के रूप में जाना जाएगा।
  • कस्तूरी कॉटन ब्रांड सफेदी, चमक, मृदुलता, शुद्धता, शुभ्रता, अनूठापन एवं भारतीयता का प्रतिनिधित्व करेगा।
  • कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना: 31 जुलाई 1970



Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

10. हाल ही में किस देश ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया है - रूस
  • रूस ने आर्कटिक में अपनी Tsirkon hypersonic cruise missile का सफल परीक्षण किया है।
  • मिसाइल ने 28 किमी. अपनई प्रक्षेपवक्र की अधिकतम ऊंचाई के साथ 450 किमी की दूरी तय की।
  • यह उड़ान परिक्षण 4.5 मिनट तक चला और मिसाइल Mach 8 पर एक हाइपरसोनिक गति तक पहुंच गई।
  • यह मिसाइल एक स्क्रैमजेट-पावर्ड एंटी-शिप हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।
  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
  • राजधानी: मास्को
  • मुद्रा: रूसी रूबल


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book