img

10.September.2020 Current Affairs In Hindi

1. किस राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु नदियों में क्रूज चलने की शुरुआत की जाएगी - ओड़िशा

  • कोरोना संकट के दौरान ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार ने राज्यश पर्यटन विभाग को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चुनिंदा नदियों में क्रूज चलाने के निर्देश दिये हैं|
  • पर्यटन सचिव वी के देव ने कहा कि महानदी, चिल्का झील और डंगमाला आरक्षित वन के जलमार्ग में क्रूज सर्किट का निर्माण किया जा सकता है|


2. हाल ही में किसे इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया - डेविड एटनबरो

  • ब्रिटिश पत्रकार डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |
    07 सितम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने उन्हें एक वर्चुअल कार्यक्रम में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया | 
    डेविड एटनबरो रिचर्ड एटनबरो के भाई हैं | 
    रिचर्ड एटनबरो ने ही दुनिया में चर्चित बापू के संघर्षों पर आधारित फिल्म 'गांधी' बनाई थी |
    डेविड एटनबरो एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बाफ्टा के अंतर्गत साल 2019 में पुरस्कार जीता है |
  • ये पुरस्कार शांति, निरस्त्रीकरण, पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियों को दिया जाता है. इस पुरस्कार की स्थापना 1986 में की गई थी|
  •  इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है|

Click Here To Buy Our Paid Courses

3. किसके अनुसार भारत की वार्षिक जीडीपी वृद्धि के 10.5 प्रतिशत से अधिक संकुचित होने का अनुमान है - फिच रेटिंग्स

  • फिच रेटिंग्स के हालिया बयान के अनुसार, भारत की वार्षिक जीडीपी वृद्धि के 10.5 प्रतिशत से अधिक संकुचित होने का अनुमान है।
  • इससे पहले, यह अनुमान लगाया गया था जीडीपी वृद्धि दर में 5 फीसदी का संकुचन होगा।
  • अन्य तथ्य-
  • भारत की GDP में अप्रैल से जून तक जीडीपी ग्रोथ रेट में 23.9 प्रतिशत गिरावट आई है, जो आज तक की सबसे बड़ी गिरवट है।


4. ऑस्‍कर विजेता निर्देशक जिरी मेन्‍जेल का निधन 5 सितंबर 2020 को हो गया, उन्‍हें किस फिल्‍म के लिए यह अवार्ड मिला था -Closely Watched Trains

  • यह अवार्ड उन्‍हें 1968 में मिला था।
  • वह चेकोस्‍लोवाकिया के रहने वाले थे।
  • उनकी पहली फीचर फिल्म ‘Closely Watched Trains’ ने 1968 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) जीता था।
  • वह मेडल ऑफ मेरिट, फ्रेंच ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लिटरेचर के प्राप्तकर्ता और अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के स्कोर के प्राप्तकर्ता हैं।
  • उन्हें नवंबर 2013 में IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।


5. 4 सितम्बर को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार  $ 3.883 बिलियन बढ़ कर कितना हो गया - $ 541.431 बिलियन

  • हाल ही में RBI द्वारा 4 सितम्बर 2020 को जारी आँकड़ों के अनुसार, सप्ताह के अंत में भारत का विदेशी मुद्रा का भंडार $ 3.883 बिलियन बढ़ कर $ 541.431 बिलियन के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया।
  • 5 जून, 2020 को समाप्त सप्ताह में पहली बार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $ 500 बिलियन को पार कर गया।
  • किसी देश/अर्थव्यवस्था के पास उपलब्ध कुल विदेशी मुद्रा उसकी विदेशी मुद्रा संपत्ति/भंडार कहलाती है।
  • विदेशी मुद्रा भंडार में 4 तत्त्व शामिल होते हैं-
  • विदेशी परिसंपत्तियाँ (विदेशी कंपनियों के शेयर, डिबेंचर, बाण्ड इत्यादि विदेशी मुद्रा में)
  • स्वर्ण भंडार
  • IMF के पास रिज़र्व कोष (Reserve Trench)
  • विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights-SDR)

पिछले 6 महीनें में  विभिन्न सूचकांको में भारत का स्थान यहाँ जाने -

 6. हाल ही में हिमाचल प्रदेश ने किस संगठन के साथ राज्य सड़क रूपांतरण परियोजना के कार्यान्वयन के लिये 82 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं - विश्व बैंक

  • भारत सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार और विश्व बैंक ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क रूपांतरण परियोजना के कार्यान्वयन के लिये 82 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, जो कि राज्य में सड़क नेटवर्क की स्थिति, सुरक्षा और इंजीनियरिंग मानकों में सुधार लाने के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा संस्थानों को सुदृढ़ बनाएगा।
  • इस परियोजना की मुख्य बात यह है कि इसके तहत एक-तिहाई रखरखाव अनुबंध महिला केंद्रित स्वयं सहायता समूहों  को दिये जाएंगे।
  • एक पर्वतीय राज्य होने के नाते हिमाचल प्रदेश को प्रायः भूस्खलनों तथा अचानक आने वाली बाढ़ों का सामना करना पड़ता है जो यहाँ के सड़क संपर्क को प्रभावित करते हैं। 


7. भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक कौन है - प्रो गोविंद स्वरूप


  • हाल ही में भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक प्रो गोविंद स्वरूप का निधन हो गया ,उनका जन्म 23 मार्च, 1929 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के राष्ट्रीय केंद्र के संस्थापक निदेशक थे।
    ऊटी रेडियो टेलीस्कोप (भारत) और जायंट मेट्रूवे रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) की अवधारणा, डिजाइन और स्थापना  में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है| 
    उन्हें पद्म श्री (1973) से सम्मानित किया गया था।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएसबी) (1972) के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार;
  • भौतिकी में TWAS पुरस्कार (1988);
  • एच. के. फिरोदिया पुरस्कार (2001) और ग्रोट रेबर मेडल (2007) सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वह प्राकृतिक ज्ञान में सुधार के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो होने के अलावा अन्य कई संस्थानों के सदस्य भी थे ।

UPSI , Delhi Police , Bihar SI  के Study Material यहाँ प्राप्त करें-

8. शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है - 9 सितम्बर

  • इस साल 9 सितंबर को विश्व स्तर पर International Day to Protect Education from Attack यानि शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा।
  • वर्ष 2020 में पहली बार शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय मनाया जा रहा है।
  • यह दिन 35 संकटग्रस्त देशों में रहने वाले 75 मिलियन 3 से 18 साल के बच्चों की दुर्दशा और उनकी शैक्षिक सहायता की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है।
  • यह इन बच्चों पर निरंतर हिंसा के प्रभावों और शिक्षा तक पहुंचने की उनकी क्षमता पर चिंता व्यक्त करता है, जिसके चलते उन शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिनके प्रतिष्ठान COVID-19 महामारी के कारण अस्थायी रूप से बंद पड़े है।
  • अन्य महत्वपूर्ण दिवस –
  • 1 -7 सितम्बर – राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (थीम – Eat Right, Bite By Bite)
  • 2 सितम्बर – विश्व नारियल दिवस
  • 5 सितम्बर – शिक्षक दिवस , अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस
  • 7 सितम्बर - नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस
  • 8 सितम्बर - अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस


9. भूपेन हजारिका की जयंती कब मनायी गयी- 8 सितम्बर |

  • 08 सितंबर, 2020 को गृहमंत्री अमित शाह ने असम के संगीत सम्राट भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
  • भूपेन हजारिका को एक महान गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्मकार के रूप में जाना जाता है। 
  • भूपेन हजारिका को वर्ष 1976 में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि उन्हें वर्ष 1977 में पद्मश्री और वर्ष 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने वर्ष 1999-2004 तक संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष के तौर पर भी कार्य किया।
  • भूपेन हजारिका को वर्ष 2019 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
  • 2019 में प्रणब मुखर्जी (31 अगस्त 2020 - निधन),
  • नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था |


10. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किस सरकारी योजना का नया लोगो लॉन्च किया है-  राष्ट्रीय बॉस मिशन

  • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में 9 राज्यों में 22 बांस समूहों का उद्घाटन किया है।
  • यह राज्य गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड और कर्नाटक हैं।
  • उन्होंने राष्ट्रीय बांस मिशन के लिए एक लोगो का भी अनावरण किया, जिसे एक प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया।
  • राष्ट्रीय बाँस मिशन (एनबीएम) को प्रारंभ में 2006-07 में केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में शुरू किया गया था।
  • 2014-15 में इसे एकीकृत बागवानी विकास मिशन (Mission for Integrated Development of Horticulture - MIDH) के अंतर्गत शामिल कर लिया गया। 
  • 14वें वित्त आयोग (2018-19 तथा 2019-20) की शेष अवधि के दौरान सतत् कृषि के लिये राष्ट्रीय मिशन (National Mission for Sustainable Agriculture - NMSA) के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित राष्ट्रीय बाँस मिशन (National Bamboo Mission - NBM) को स्वीकृति दी गई है। 
  • 14वें वित्त आयोग (2018-19 तथा 2019-20) की शेष अवधि के दौरान मिशन लागू करने के लिये 1290 करोड़ रुपए का (केंद्रीय हिस्से के रूप में 950 करोड़ रुपए के साथ) प्रावधान किया गया है।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book