img

1. किस दिन को विश्व जैव इंधन दिवस के रूप में मनाया जाता है - 10 अगस्त

  • 10 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व जैव इंधन दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य गैर-जीवाश्म इंधन के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • जैव इंधन नवीकरणीय, प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले (बायो-डिग्रेडेबल) तथा पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।
  • इस दिन वर्ष 1893 में सर रुडल्फ़ डीजल (डीजल इंजन के आविष्कारक) ने पहली बार मैकेनिकल इंजन का परीक्षण सफलतापूर्वक किया था।
  • भारत में विश्व जैव इंधन दिवस का आयोजन पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है। 
  • जैव इंधन के उपयोग से भारत की जीवाश्म इंधन पर निर्भरता कम होगी और इससे भारत के आयात में काफी कमी आएगी।
  • केंद्र सरकार ने जून 2018 में राष्ट्रीय जैव इंधन नीति को मंज़ूरी दी, इसका उद्देश्य एथेनॉल को बढ़ावा देना है।


2. CRPF के नए महानिदेशक का नाम बताएं - पी. एस. रानीपसे

  • वह ज्वाइन करने की तारीख से पांच साल की अवधि तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • वह 1995 बैच के ओडीशा कैडर के IPS अधिकारी हैं।
  • इससे पहले ओडिशा में अतिरिक्त महानिदेशक (सतर्कता) के रूप में कार्यरत थे।
  • CRPF- Central Reserve Police Force
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य: Service and Loyalty
  • स्थापना: 27 जुलाई 1939


3. ICC T20 पुरुष विश्‍व कप 2021 की मेजबानी की जिम्‍मेदारी किस देश को मिली है - भारत

  • यह टूर्नामेंट भारत में खेला जाएगा।
  • इसके अलावा, T20 विश्व कप 2020 को साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
  • इसे कोविड -19 के कारण स्थगित कर दिया गया था।
  • ICC ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 को स्थगित कर साल 2022 फरवरी-मार्च तक न्यूजीलैंड में आयोजित करने का फैसला किया है क्योंकि इस समय विश्व स्तर पर कोविड-19 महामारी से क्रिकेट पर बहुत प्रभाव पड़ा है।


4. भारत किस देश में होने वाले Kavkaz 2020 अभ्यास में शामिल होगा - रूस

  • भारत रूस के अस्त्राखान में आयोजित होने वाली बहुपक्षीय सेना "Russian Kavkaz 2020" रणनीतिक कमांड-पोस्ट अभ्यास में हिस्सा लेगा। 
  • Kavkaz 2020 जिसे Caucasus-2020 के नाम से भी जाना जाता है, में हिस्सा लेने का निमंत्रण, चीन, ईरान, पाकिस्तान और तुर्की सहित अन्य मध्य एशियाई गणराज्यों के SCO सदस्य देशों के अलावा 18 देशों को भेजा गया है।


5. किसने चौथी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है - महिन्द्रा राजपक्ष

  • महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के प्रधानमंत्री चौथी बार बने हैं, उनके भाई गोतबाया राजपक्षे पहले ही देश के राष्ट्रपति हैं।
  • महिंदा राजपक्षे की पार्टी को शुरुआत से ही चीन की करीबी माना जाता रहा है।
  • उसका सबसे बड़ा मकसद चीन के द्वारा बड़े स्तर पर किया जा रहा निवेश है।
  • श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने कुछ वक्त पहले भारत के साथ बंदरगाह को लेकर हुए समझौते की समीक्षा करने का आदेश दिया था, तब महिंदा अंतरिम प्रधानमंत्री थे और उन्होंने इसका खुले तौर पर साथ दिया था।
  • महिंद्रा राजपक्ष 2006 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
  • श्रीलंका की राजधानी - कोलम्बो, श्री जयवर्धनेपूरा कोट्टे
  • राष्ट्रपति - गोटबाया राजपक्षे
  • मुद्रा - श्रीलंका रूपया (1 INR - 2.3 LKR)


6. विश्व भर के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है - 9 अगस्त

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 09 अगस्त को विश्व भर के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस यानि International day of Worlds indigenous people मनाया जाता है।
  • यह दिन स्वदेशी लोगों की जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया गया है।
  • विश्व भर के स्वदेशी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस 2020 का विषय "COVID-19 and indigenous peoples’ resilience" है।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस


7. मोदी जी द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ (Rashtriya Swachhata Kendra-RSK) का उद्घाटन कब किया गया - 8 अगस्त

  • 8 अगस्त, 2020 को मोदी जी ने ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का उद्घाटन किया  |
  • गाँधीजी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के अवसर पर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र (RSK) की घोषणा पहली बार 10 अप्रैल, 2017 को की गई थी। 
  • ‘स्वच्छ भारत मिशन’ ने भारत में ग्रामीण स्वच्छता के परिदृश्‍य को व्‍यापक तौर पर बदल दिया है।
  • 55 करोड़ से भी अधिक लोगों के व्यवहार में बदलाव लाकर उन्‍हें खुले में शौच के बजाय शौचालय का उपयोग करने के लिये सफलतापूर्वक प्रेरित किया है।
  • चंपारण सत्याग्रह से संबंधित प्रमुख तथ्य:
  • यह सत्याग्रह ‘तिनकठिया पद्धति’ से संबंधित था।
  • राजकुमार शुक्ल  के आग्रह पर गाँधीजी ने चंपारण आने और कृषकों की समस्याओं की जाँच की थी।
  • एन. जी. रंगा ने गाँधीजी के चंपारण सत्याग्रह का विरोध किया था जबकि रवींद्रनाथ टैगोर ने चंपारण सत्याग्रह के दौरान इन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी थी।


8. भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ कब मनायी गयी - 8 अगस्त

  • यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का आखिरी सबसे बड़ा आंदोलन था, जिसमें सभी भारतवासियों ने एक साथ बड़े स्तर पर भाग लिया था।
  • कई जगह समानांतर सरकारें भी बनाई गईं, स्वतंत्रता सेनानी भूमिगत होकर भी लड़े।
  • यह आंदोलन ऐसे समय में प्रारंभ किया गया जब द्वितीय विश्वयुद्ध जारी था। 
  • 14 जुलाई, 1942 को वर्धा में कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति ने ‘अंग्रेज़ों भारत छोड़ो आंदोलन’ का प्रस्ताव पारित किया एवं इसकी सार्वजनिक घोषणा से पहले 1 अगस्त को इलाहाबाद (प्रयागराज) में तिलक दिवस मनाया गया।
  • 8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस की बैठक बंबई (मुंबई) के ग्वालिया टैंक मैदान में हुई और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिली।
  • भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस आंदोलन का लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्‍य को समाप्त करना था।
  • यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी कांड के ठीक सत्रह साल बाद 9 अगस्त, 1942 को गांधीजी के आह्वान पर पूरे देश में एक साथ आरंभ हुआ।
  • भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ‘अंग्रेज़ों भारत छोड़ो’ एवं ‘करो या मरो’ भारतीयों का नारा बन गया।
  • ब्रिटिश सरकार द्वारा रात को 12 बजे ऑपरेशन ज़ीरो ऑवर (Operation Zero Hour) के तहत सभी बड़े नेता गिरफ्तार कर लिये गए और उन्हें देश के अलग-अलग भागों में जेल में डाल दिया गया।
  • गांधीजी को पुणे के आगा खां पैलेस में रखा गया तो अन्य सदस्यों को अहमदनगर दुर्ग में रखा गया।


9. किस भारतीय राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति लॉन्च की है - दिल्ली

  • दिल्ली सरकार ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति लॉन्च की है जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और प्रदूषण स्तर को कम करना है।
  • सरकार लोगों को दोपहिया और ऑटो-रिक्शा के लिए 30000 रुपये और कारों के लिए 150,000 रुपये की रेंज में ई-वाहन खरीदने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन भी देगी।
  • पॉलिसी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सब्सिडी और  रोड टैक्स शुल्क और पंजीकरण शुल्क की माफ़ी भी शामिल है।


10. 'Amazing Ayodhya' पुस्तक के लेखक के कौन है - नीना राय

  • नीना राय द्वारा 'Amazing Ayodhya' नामक पुस्तक का लेखन किया गया है जो इस साल नवंबर में रिलीज की जाएगी।
  • यह पुस्तक अयोध्या शहर के बारे में "प्रामाणिक जानकारी" प्रदान करेगी, जो न केवल प्राचीन हिंदुओं के जीवन और समय को समझने में मददगार होगी, बल्कि राम और सीता के बारे में जानकारी देगी। 
  • लेखक अन्य प्राचीन सभ्यताओं की संस्कृतियों के साथ अयोध्या की तुलना करता है ताकि पाठक खुद को अतीत से जुड़ा हुआ महसूस करे और पुस्तक की सामग्री समकालीन दिखाई दे। 
  • 5.अगस्त.2020 – भूमि पूजन


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book