img

11 November 2020 Current Affairs In Hindi


01. फेक न्यूज़ पर अंकुश लगाने हेतु किस देश द्वारा ‘असोल चीनी’ अभियान की शुरुआत की गई है - बांग्लादेश
  • 10 सितंबर 2020 को बांग्लादेश द्वारा सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ एवं अफवाहों पर रोक लगाने हेतु ‘असोल चीन’ (असली चीनी) अभियान की शुरुआत की गई।
  • अभियान की शुरुआत के दौरान राज्य मंत्री द्वारा बताया गया कि देश में सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं में से 90 प्रतिशत युवा हैं।
  • अभियान के अंतर्गत दरबार नामक डिजिटल मंच का भी जिक्र किया गया।
  • इसके तहत प्रत्येक संघ, जिला तथा वार्ड से दो एम्बेसडर चुने जाएंगे जो लोगों के बीच साइबर क्राइम से जुड़ी गतिविधियों तथा खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

02. किस देश ने एक ही रॉकेट से 13 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया है - चीन
  • चीन ने ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्ग मार्च-6 कैरिएर रॉकेट से 13 उपग्रहों को सफलतापूर्वक भेजा है।
  • इसमें अर्जेंटीना के दस उपग्रह शामिल हैं और इस प्रक्षेपण को चीन द्वारा विदेशी उपग्रहों का सबसे बड़ा प्रक्षेपण कहा जा रहा है।
  • यह लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला द्वारा 351वां लांच था।
  • चीन ने 90 पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों को लॉन्च करने की भी योजना बनाई है।
  • इसी तीन में से एक 6जी एक्‍सपेरिमेंटल सैटेलाइट थी।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

03. देश में अपनी तरह के प्रथम “फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम” को विकसित किया गया - डीआरडीओ
  • 9 नवंबर 2020 को डीआरडीओ ने यात्री बसों के लिए अग्नि पहचान और दमन प्रणाली विकसित की है।
  • तकनीक 30 सेकंड से भी कम समय में बसों में आग का पता लगा सकती है।
  • साथ ही, यह 60 सेकंड में आग को बुझा सकता है। इस तकनीक को दिल्ली स्थित सेंटर फॉर फायर विस्फोटक और पर्यावरण सुरक्षा - DRDO द्वारा विकसित किया गया था।
  • यह सिस्टम एयरोसोल फायर सप्रेशन अवधारणा पर काम करता है।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. वह देश, जिसे हाल ही में आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची से हटा दिया गया - सूडान

  • 9 नवंबर 2020 कोउत्तरी पूर्वी अफ्रीकी देश सूडान को आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची से हटा दिया गया।
  • इस सूची में वे देश शामिल हैं जो अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को बार-बार समर्थन प्रदान कर रहे हैं।
  • उदाहरण के लिए, 2019 में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था।
  • इसका मतलब यह है कि आतंकवादी की मदद करने वाले देश को आतंकवाद के राज्य के प्रायोजकों की सूची में डाल दिया जाएगा।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

05. देश में चार पहिया वाहनों के लिए फास्‍टटैग कब से अनिवार्य कर दिया गया है - 1 जनवरी, 2021
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना 9 नवंबर 2020 को जारी कर दी है।
  • इसमें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचे गए ‘एम’ और ‘एन’ श्रेणी के मोटर वाहन (चार पहिया) के लिए फास्टैग जरूरी किया गया है।
  • इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1989 में संशोधन किया गया है।
  • यह 1 अप्रैल, 2021 से लागू होगा।
  • पहले एक दिसंबर 2017 के बाद पंजीकृत होने वाले सभी नए चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य कर दिया था।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

06. हाल ही किस राज्य में प्रसिद्द तेजपुर लीची को GI tag प्रदान किया गया है  - असम
  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agriculture and Processed Food Products Export Development Authority) ने असम की तेजपुर लीची को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिए जाने की घोषणा की है।
  • हालांकि जीआई टैग सूची में लीची का नाम 2015 से शामिल था।
  • असम के तेजपुर लीची को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिलने इस वस्तु को राज्य में उसकी उत्पत्ति का एक विशिष्ट उत्पाद बनाता है, जो इसे इससे मिलते-जुलते उत्पाद से बचाता है।
  • तेजपुर की लीची को उत्कृष्ट गुणवत्ता, सुखद स्वाद, आकर्षक लाल रंग के साथ रसदार गूदे के लिए जाना जाता है।
  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
  • राज्यपाल: प्रो. जगदीश मुखी


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है - 10 नवंबर
  • हर साल 10 नवंबर को शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम ‘साइंस फॉर एंड विथ सोसाइटी इन डीलिंग विथ कोविड-19’ रखी गई है।
  • यह दिवस समाज में विज्ञान की महत्त्वपूर्ण भूमिका और वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में आम जनता को संलग्न करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। 
  • शांति और विकास के लिये विश्व विज्ञान दिवस सर्वप्रथम 10 नवंबर, 2002 को यूनेस्को (UNESCO) के तत्त्वावधान में दुनिया भर में मनाया गया था।
  • शांति और विकास के लिये विश्व विज्ञान दिवस, आम जनता को उनके जीवन में विज्ञान की प्रासंगिकता दर्शाने और इसे वार्ता में शामिल करने का अवसर प्रदान करता है।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. देश के सबसे लंबे मोटरेबल सिंगल-लेन पुल का उद्घाटन किस राज्य में हुआ - उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले में भारत के सबसे लंबे सिंगल-लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया गया है।
  • राज्य के 20वें स्थापना दिवस 9 नवंबर 2020 को चिह्नित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा डोबरा-चांटी झूला (सस्पेंशन) पुल का उद्घाटन किया गया था।
  • यह पुल 725 मीटर लंबा है और इसे 14 सालों में टिहरी झील के ऊपर 2.95 करोड़ रु. की लागत से बनाया गया है।
  • यह टिहरी और प्रतापनगर के बीच यात्रा के समय को 5 घंटे से घटाकर 1.5 घंटे कर देगा।
  • मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. हाल ही में किसे JCB साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - एस हरेश
  • मलयालम लेखक एस हरेश ने अपने उपन्यास "Moustache" के लिए जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 जीता है।
  • इसका अनुवाद अंग्रेजी में जयश्री कलाथिल द्वारा किया गया और इसे हार्पर कॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया।
  • साहित्य में दिया जाने वाले जेसीबी पुरस्कार को भारत में सबसे महंगा साहित्यिक पुरस्कार माना जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत मलयालम लेखक को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और अनुवादक को 10 लाख रुपये अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

10. किस देश में, 120 वर्षों में पहली बार 500 मीटर ऊंचा कोरल रीफ खोजा गया है - ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलिया के खोजकर्त्ताओं ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति की खोज की है।
  • इस प्रवाल भित्ति की संरचना एक ब्लेड जैसी है, जिसका निचला हिस्सा तकरीबन 1.5 किलोमीटर चौड़ा है।
  • हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, विगत 30 वर्षों में ग्रेट बैरियर रीफ ने अपनी प्रवाल भित्तियों का 50 प्रतिशत हिस्सा खो दिया है।
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ में विश्व की सबसे अधिक प्रवाल भित्तियाँ पाई जाती हैं।
  • प्रवाल (Coral) एक सूक्ष्म जीव होता है।
  • चूना पत्थर (कैल्शियम कार्बोनेट) से निर्मित इसका निचला हिस्सा काफी कठोर होता है, जो कि प्रवाल भित्तियों की संरचना का निर्माण करता है।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book