img

1. हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिये किस परियोजना का उद्घाटन किया गया है - सबमरीन केबल कनेक्टिविटी परियोजना

  • प्रधान मंत्री के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अपने सामरिक महत्त्व के कारण, "समुद्री और स्टार्टअप हब" के रूप में विकसित होने जा रहा है और इसके लिये सरकार ने इस प्रकार की विकास पहलों पर प्रकाश डाला है।
  • यह पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगत से जोड़ेगी।
  • इस पहल से इन क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोज़गार सृजन में भी वृद्धि होगी।


2. “इंदिरा वन मितान योजना” किस राज्य में शुरू की गयी - छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वदेशी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर “इंदिरा वन मितान योजना” के शुभारंभ की घोषणा की।
  • यह छत्तीसगढ़ के वनवासियों का समर्थन करने और आत्मनिर्भरता हासिल करने की पहल है।
  • इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों के 19 लाख परिवारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
  • योजना के तहत, छत्तीसगढ़ के 10,000 गांवों में 10 से 15 युवाओं का एक समूह बनाया जायेगा। गांवों को राज्य के आदिवासी क्षेत्रों से चुना जायेगा। 
  • छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में आदिवासी समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई अन्य परियोजनाएं शुरू कर रही है।
  • ऐसी ही एक ताजा पहल बोधघाट सिंचाई परियोजना है।
  • बस्तर के आदिवासी इलाकों में सिंचाई बढ़ाने के लिए इंद्रावती नदी पर परियोजना शुरू की गई थी।
  • मई 2020 में, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करना और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देना है।


3. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में घोषणा की कि स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के कितने मीटर के दायरे के भीतर जंक फ़ूड और अस्वास्थ्यकर भोजन की बिक्री प्रतिबंधित होनी चाहिए - 50 मीटर

  • भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने हाल ही में घोषणा की कि स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के 50 मीटर के दायरे के भीतर जंक फ़ूड और अस्वास्थ्यकर भोजन की बिक्री प्रतिबंधित होनी चाहिए।
  • FSSAI ने स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ और संतुलित आहार देने की घोषणा की है।
  • HFSS (High in Fat, Salt and Sugar) के रूप में संदर्भित खाद्य पदार्थ मेस परिसर और स्कूल कैंटीन में नहीं बेचे जा सकते हैं।
  • एफएसएसएआई स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत काम करता है।
  • यह खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया था।
  • खाद्य कंपनियां स्कूल कैंपस के 50 मीटर के दायरे में मुफ्त खाद्य पदार्थों का विज्ञापन या प्रस्ताव नहीं दे सकती हैं।
  • स्कूल परिसर को “ईट राइट स्कूल” में परिवर्तित किया जाना चाहिए।
  • स्कूलों को समय-समय पर बच्चों के लिए मेनू तैयार करने के लिए आहार विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।
  • WHO के अनुसार मोटे बच्चों की संख्या में भारत विश्व में 195 देशों में दूसरे स्थान पर है।
  • इसलिए, अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के सेवन को कम करने वाले इन नियमों का स्वागत किया जाना चाहिए।


4. हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मानव हाथी संघर्ष पर राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया, इसका नाम है - सुरक्ष्य

  • 10 अगस्त, 2020 को, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मानव हाथी संघर्ष पर राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया, जिसे “सुरक्ष्य” नाम दिया गया।
  • इस पोर्टल का लक्ष्य वास्तविक समय की जानकारी एकत्र करना है और यह वास्तविक समय के आधार पर संघर्षों का प्रबंधन भी करेगा।
  • इस राष्ट्रीय पोर्टल को विश्व हाथी दिवस के उत्सव के दौरान लॉन्च किया गया। 
  • एशियाई हाथियों को IUCN रेड लिस्ट में “लुप्तप्राय” के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  • क्योंकि भारत को छोड़कर अधिकांश एशियाई देशों ने निवास और शिकार के नुकसान के कारण अपनी हाथी आबादी खो दी है।
  • वर्तमान में 50,000 से 60,000 एशियाई हाथी हैं।
  • इनमें से 60% भारत में हैं।
  • प्रोजेक्ट एलिफेंट को 1992 में पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस परियोजना का उद्देश्य वन्य जीवन प्रबंधन को  वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करना।
  • एलिफेंट कॉरिडोर एक क्षेत्र है जो हाथियों की आबादी के साथ आवास को जोड़ता है।
  • भारत में 88 चिन्हित हाथी गलियारे हैं।
  • इनमें से 22 उत्तर-पूर्वी भारत में, 14 उत्तरी पश्चिम बंगाल में, 20 दक्षिण भारत में, 12 उत्तर-पश्चिमी भारत में और 20 मध्य भारत में हैं।
  • हाथी गलियारों के लिए प्रमुख खतरे सड़क निर्माण, रेलवे आदि जैसे निर्माण कार्य हैं, साथ ही खनन, अवैध शिकार और मानव हाथी संघर्ष के कारण गलियारों को खतरा है।


5. किस पड़ोसी देश ने भारतीय सैनिकों के लिए युद्ध स्‍मारक बनाने का ऐलान किया है - बांग्‍लादेश

  • यह घोषणा बांग्लादेश युद्ध मुक्ति मंत्री मोजम्मल हक ने 8 अगस्‍त को की।
  • वैसे तो बांग्‍लादेश के राजधानी ढाका में पहले से वॉर मेमोरियल बांग्‍लादेशी स्‍वतंत्रता सेनानी और शहीद भारतीय सैनिकों का है।
  • लेकिन अब बांग्‍लादेश ने ऐलान किया है कि 1971 में शहिद हुए भारतीय सैनिको की याद में नया युद्ध स्‍मारक स्‍थापि किया जाएगा।
  • स्‍मारक के लिए त्रिपुरा की सीमा पर बांग्‍लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले के आशूगंज में 3.5 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।
  • दो साल में यह स्‍मारक बनकर तैयार हो जाएगा।
  • यहां पर भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान के साथ कई लड़ाईयां लड़ी थी।
  • बांग्लादेश के प्रधान मंत्री: शेख हसीना
  • राजधानी: ढाका
  • मुद्रा: टका


6. हाल ही में कौन सा देश कोरोना वैक्सीन रजिस्टर करने वाला पहला देश बन गया - रुस

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि देश में तैयार की गई "Sputnik V" नामक COVID-19 वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत कर लिया गया है।
  • इसके साथ ही रूस कोरोनोवायरस वैक्सीन पंजीकृत करने वाला पहला देश बन गया है।
  • COVID-19 वैक्सीन परीक्षण के दौरान सभी मानदंडों पर खरी उतरी और ये कोरोनोवायरस से पूरी तरह से सुरक्षा यानि इम्युनिटी को बनाए रखने का काम करती है।
  • हालँकि देश और विदेश के कई वैज्ञानिकों ने चरण 3 परीक्षणों से पहले वैक्सीन को पंजीकृत करने के विकल्प पर सवाल कई सवाल उठाए हैं जो आम तौर पर कई महीनों तक और हजारों व्यक्तियों पर किया जाता हैं।
  • राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
  • राजधानी: मास्को


7. WWE (World Wrestling Entertainment) के दिग्गज रेसलर जेम्स ‘कमाला’ हैरिस का 10 अगस्‍त को निधन हो गया, वो किस बीमारी से जूझ रहे थे - कोरोना

  • हैरिस ने हल्क होगन, द अंडरटेकर और आंद्रे द जाइंट सहित WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टारों के साथ फाइट की थी।
  • जेम्स हैरिस ने मिड-साउथ, वर्ल्ड क्लास चैम्पियनशिप रेसलिंग, WCW और WWE में रेसलिंग की।
  • हैरिस ने 1984 में रेसलिंग बोबो ब्राजील के संरक्षण में रेसलिंग में अपना करियर शुरू किया।
  • रिंग में कमला अपने चेहरे पर पेंट कर उतरते थे।


8. मॉरिटानिया के प्रधानमंत्री कौन है - मोहम्मद औल्ड बिलाल

  • पेरू के PM - वाल्टर रोजर मार्टोस रुइज
  • राजधानी: लीमा
  • श्रीलंका के PM – महिंदा राजपक्षे
  • बेलारूस के प्रेसिडेंट - अलेक्जेंडर लुकाशेंको 
  • राजधानी: मिन्स्क
  • मॉरिटानिया के PM - मोहम्मद औल्ड बिलाल


9. विश्‍व नागासाकी दिवस कब मनाया जाता है - 9 अगस्‍त

  • अमेरिका ने 9 अगस्त को दक्षिणी जापान के बन्दरगाह नगर नागासाकी पर 11 बजकर, 1 मिनट पर 6.4 किलो. का प्लूटोनियम-239 वाला ‘फैट मैन’ नाम का बम गिराया गया था।
  • इससे पहले 6 अगस्त को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ नाम का यूरेनियम बम गिराया जा चुका था।
  • धमाका इतना तेज़ था कि 8 किलोमीटर दूर बने घरों के शीशों के परखच्चे उड़ गए
  • इससे लगभग एक लाख चालीस हज़ार लोग मारे गए थे।
  • जब नागासाकी पर प्लूटोनियम परमाणु बम गिराया गया, तब 43 सेकण्ड के बाद ज़मीन से 1,540 फीट की ऊँचाई पर यह बम फटा।
  • 3,900 डिग्री सेल्सियस की ऊष्मा उत्पन्‍न हुई और हवा की गति 1005 कि.मी. प्रति घण्टे तक पहुँच गयी।


10.  हिंद महासागर में एक जहाज से तेल का रिसाव शुरू होने के बाद, किस देश ने ‘पर्यावरणीय आपातकाल’ की घोषणा कर दी है - मॉरीशस

  • मॉरीशस हिन्‍द महासागर में छोटा सा द्वीपीय देश है।
  • एमवी वाकाशिवो नामक तेल टैंकर 25 जुलाई से फंसा हुआ है, जहाज के निचले हिस्से में दरारें आ गई हैं और तेल का रिसाव हो रहा है।
  • इसको देखते हुए प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने पर्यावरणीय आपातकाल की स्थिति घोषणा कर दी।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले ग्रीनपीस का कहना है कि इससे मॉरीशस में भयावह पर्यावरणीय संकट पैदा हो जाएगा।
  • 7 अगस्‍त को जारी सैटेलाइट तस्वीर में नीले रंग के समुद्री पानी पर गहरे रंग का तेल फैलता नजर आ रहा है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उनका देश मॉरीशस की मदद के लिए विशेष दल और उपकरण भेज रहा है।
  • मॉरीशस के करीब फ्रांस का रीयूनियिन द्वीप है।
  • जहां से 9 अगस्‍त को प्रदूषण नियंत्रण करने वाले उपकरणों के साथ सैन्य विमान मौके पर भेजा।



क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book