img

                                     13 October 2020 Current Affairs In Hindi
1. किस देश के प्रधानमंत्री ने एक दिन के लिए अपना पद त्याग कर एक 16 साल की लड़की को “Girls fakeover” अभियान के तहत अपना पद दे दिया है - फिनलैंड
  • फिनलैंड में 16 साल की एक किशोरी को एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाया गया।
  • जलवायु एवं मानवाधिकारों के मसलों पर सक्रिय रूप से अभियान चलाने वाली 16 साल की एवा मुर्तो को यह अवसर फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन ने दिया।
  • रिपोर्टों के मुताबिक, देश से लिंगभेद मिटाने के एक अभियान के हिस्से के रूप में एवा मुर्तो को यह सम्मान दिया गया।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. वर्ल्ड आर्थराइटिस डे कब मनाया जाता है - 12 अक्टूबर
  • वर्ल्ड आर्थराइटिस डे 12 October
  • हर साल 12 अक्टूबर को विश्व स्तर पर विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन लोगों में गठिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, जो सूजन की ऐसी अवस्था है, जिसमे जोड़ों में दर्द और कठोरता का कारण बनती है, जो उम्र के साथ बढ़ सकती है।
  • अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस → 11 October
  • हर साल 11 अक्टूबर को लड़कियों के अधिकारों को मान्यता देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन दुनिया भर में लड़कियों द्वारा सामना की जा रही जरुरतों और चुनौतियों को उजागर करने और लड़कियों के सशक्तीकरण को बढ़ावा दने पर केंद्रित है।
  • 2011 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 अक्टूबर को बालिका के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में घोषित करने का संकल्प अपनाया।
  • थीम 2019 - “गर्ल फोर्स: अनस्क्रिप्टेड एंड अनस्टॉपेबल”
  • थीम 2020 - “मेरी आवाज़ हमारा समान भविष्य”
  • विश्व प्रवासी पक्षी दिवस - 10 October
  • विश्व भर में संकटग्रस्त श्रेणी के प्रवासी पक्षियों के संरक्षण हेतु जागरूकता अभियानों द्वारा विलुप्त होने से रोकने के लिए विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस साल में दो बार मनाया जाता है।
  • पहला मई के दूसरे शनिवार और दूसरा 10 अक्टूबर को।
  • प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कमी, वेटलैंड के नष्ट होने, प्राकृतिक जल स्त्रोतों के समाप्त होने, हेविटाट के नष्ट हो जाने के कारण प्रवासी पक्षियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।
  • राष्ट्रीय डाक दिवस09 October
  • भारत में हर साल 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय डाक दिवस मनाया जाता है, इसे विश्व डाक दिवस के विस्तार के रूप में मनाया जाता है, जिसे दुनिया भर में 9 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पिछले 150 वर्षों से भारतीय डाक विभाग द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करना है, जिसकी स्थापना 1854 में लॉर्ड डलहौजी द्वारा की गई थी।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

3. आरबीआई की हालिया घोषणा के अनुसार, दिसंबर 2020 से किस सेवा को चौबीसों घंटे उपलब्ध कराया जायेगा - आरटीजीएस
  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) भुगतान प्रणाली दिसंबर 2020 से चौबीस घंटे उपलब्ध होगी।
  • वर्तमान में, आरटीजीएस सेवा में, ग्राहक को लेन-देन के लिए कार्यदिवस में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक की अनुमति है।
  • आरटीजीएस के माध्यम से प्रेषित की जाने वाली न्यूनतम राशि 2 लाख रुपये है जिसमें कोई ऊपरी सीमा नहीं है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकों को फंड पर ऑन-टैप लक्षित दीर्घकालिक रेपो परिचालन (TLTRO) के तहत 1 ट्रिलियन रुपये की कुल धनराशि प्रदान करेगा।
  • रियल एस्टेट और माइक्रोफाइनेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों को ऋण प्रदान करके बैंकों द्वारा ऑन-टैप फंड का इस्तेमाल किया जायेगा।
  • धन के लिए ब्याज की दर पॉलिसी दर से जुड़ी एक फ्लोटिंग दर पर तय की जाएगी और 31 मार्च, 2021 तक उपलब्ध होगी।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

4. किसे आर्थिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है - पॉल आर मिलग्रोम व रॉबर्ट बी विल्सन
  • आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।
  • इस वर्ष के लॉरेट्स, पॉल मिलग्रोम और रॉबर्ट विल्सन ने अध्ययन किया है कि नीलामी कैसे काम करती है।
  • 2020 में यह पुरस्कार पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के लिए दिया गया है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना 1969 में की गई थी।
  • पॉल आर. मिलग्रोम का जन्म 1948 में अमेरिका के डेट्रायट में हुआ था।
  • रॉबर्ट बी. विल्सन का जन्म 1937 में अमेरिका के जिनेवा में हुआ था।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.के.उषा का निधन हो गया, इनका संबंध किस राज्य से है - केरल
  • केरल उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केके उषा का निधन हो गया।
  • 2000 से 2001 तक केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, तो न्यायमूर्ति उषा बार से उच्च न्यायालय न्यायपालिका में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं और मुख्य न्यायाधीश बनीं थी।
  • उन्होंने 1961 में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली न्यायमूर्ति उषा का एक न्यायाधीश के रूप में बहुत अच्छा कैरियर रहा और बाद में मुख्य न्यायाधीश के रूप में चुनी गई।
  • वह एक विश्वविद्यालय महिला संघ की सदस्य और अध्यक्ष भी रही थीं।
  • वह निराश्रित महिलाओं के अनाथालय और घर 'श्री नारायण सेविका समाजम' में भी सेवाए दिया करती थीं।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

6. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना किस राज्य के सरकार द्वारा शुरू की गयी - उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना की शुरुआत की।
  • यह योजना युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही हरित ऊर्जा के उत्पादन को भी बढ़ावा देगी।
  • योजना के प्रत्येक लाभार्थी को 25 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र भी आवंटित किया जाना है।
  • अनुमान है कि ये सौर ऊर्जा संयंत्र प्रति वर्ष 38,000 यूनिट विद्युत उत्पन्न करेंगे।
  • उत्पन्न विद्युत को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन द्वारा 25 वर्षों के लिये खरीदा जाना है।
  • स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र एक ही भूमि पर फल सब्जियों और जड़ी बूटियों की एकीकृत खेती में मदद करेंगे।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

7. जयप्रकाश नारायण व नानाजी देशमुख की जयंती कब मनायी जाती है - 11 अक्टूबर
  • जयप्रकाश नारायण को भारत छोड़ो आंदोलन के नायक के रुप में भी जाना जाता था।
  • उन्हें लोकप्रिय रुप से जेपी या लोक नायक कहा जाता था।
  • उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन, सर्वोदय आंदोलन और इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ जेपी आंदोलनों में एक प्रमुख भूमिका निभाई।
  • 1965 में, उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला।
  • उन्हें 1999 में (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • रामबृक्ष बेनीपुुरी ने जयप्रकाश नारायण की जीवनी लिखी शीर्षक था जयप्रकाश।
  • नानाजी देशमुख एक समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे।
  • उनका मूल नाम चंडिकादास अमृतराव देशमुख था।
  • उन्होंने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष के रुप में कार्य किया।
  • उन्हें 1999 में पद्म विभूषण और 2019 में भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

8. साल 2020 का फ्रेंच ओपन खिताब किसने जीता - राफेल नडाल
  • राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है।
  • यह उनका 13 वां फ्रेंच ओपन पुरुष एकल खिताब और 20 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • विमेंस सिंगल में पोलैंड की इगा स्वोटेक ने इस चैम्पियनशिप के इतिहास में खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।
  • उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका की सोफिया केनिन को हराकर एकल ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली पोलिश टेनिस खिलाड़ी बन गईं है।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

9. ‘कैच द रेन’ अभियान किस मिशन के अंतर्गत शुरू किया गया - राष्ट्रीय जल मिशन
  • हाल ही में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में अमृत (AMRUT) मिशन  के तहत किये गए कार्यों की सराहना की।
  • अमृत (AMRUT) मिशन  के तहत हिमाचल प्रदेश में 32 परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं और 41 परियोजनाएँ कार्यान्वित की जा रही हैं। 
  • इस मिशन के तहत उत्तराखंड में 593 करोड़ रुपए की कुल 151 परियोजनाएँ शामिल हैं। इनमें से 47 परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं और 100 परियोजनाएँ कार्यान्वित की जा रही हैं।
  • हिमाचल प्रदेश को अमृत मिशन के तहत की गई राष्ट्रीय रैंकिंग में 15वाँ और उत्तराखंड को 24वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ‘कैच द रेन’ (Catch the Rain) अभियान →
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिये केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है।
  • राष्ट्रीय जल मिशन के तहत शुरू किया गया। इस अभियान के तहत वर्षा जल की प्रत्येक बूँद का संरक्षण करना है। 
  • इस अभियान का लक्ष्य शहरों की सभी इमारतों में वर्षा जल संचयन प्रणाली को लागू करना है।
  • अमृत (AMRUT) मिशन →
  • ‪‎अमृत (AMRUT) मिशन का पूरा नाम ‘अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन’ है। 
  • इसे भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा जून 2015 में लॉन्च किया गया था।
  • इसके अंतर्गत उन परियोजनाओं को भी शामिल किया जाता है जो जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (JNNURM) के अंतर्गत अधूरी रह गई हैं। 
  • इसका नोडल मंत्रालय केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय है।
  • अमृत परियोजना के अंतर्गत जिन कस्बों या क्षेत्रों को चुना जा रहा है वहाँ बुनियादी सुविधाएँ जैसे » बिजली, पानी की सप्लाई, सीवर, कूड़ा प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, ट्रांसपोर्ट, बच्चों के लिये पार्क, अच्छी सड़क और चारों तरफ हरियाली आदि विकसित की जा रही हैं।


10. स्वामित्व योजना किस दिन लॉन्च किया गया - 24 अप्रैल 2020
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण शुरू किया है।
  • इससे ग्रामीणों को वित्तीय संस्थानों से ऋण लेने के लिए वित्तीय संपत्ति के रूप में अपनी संपत्ति का उपयोग करने में मदद मिलेगी।
  • स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) →
  • यह पंचायती राज मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे 24 अप्रैल 2020, यानि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर, लॉन्च किया गया था।
  • उद्देश्य » ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रिकॉर्ड ऑफ राइट्स देने के लिए संपत्ति कार्ड जारी करना।
  • योजना को चरणबद्ध तरीके से 2020 से 2024 तक लागू किया जाएगा।
  • पायलट चरण (2020-21) में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक के गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण और योजना के कार्यान्वयन के लिए, इन राज्यों ने सर्वे ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • विभिन्न राज्यों में संपत्ति कार्ड के लिए नामकरण इस प्रकार है →
  • टाइटल डीड » हरियाणा, रूरल प्रॉपर्टी ओनरशिप रिकॉर्ड » कर्नाटक, अधिकार अभिलेख » मध्य प्रदेश, सनद » महाराष्ट्र, स्वामित्व अभिलेख » उत्तराखंड, घरौनी » उत्तर प्रदेश


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book