img

1. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के तौर पर विकसित किए गए 151 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए किस ऐप का उद्घाटन किया - सखी ऐप

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आंगनवाड़ी के लिए सखी ऐप को जारी किया है  उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्र बनाने के लिए किया गया प्रयास सराहनीय है।
  • आगामी एक वर्ष में 500 और आंगनवाड़ी केंद्रों को उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए।
  •  सखी एप्लीकेशन के जरिए वह सभी उत्कर्ष आंगनवाड़ी केंद्रों को आवश्यक निर्देश देंगे।
  • इसके अलावा आंगनवाड़ी में रहने वाले बच्चों के ऑनलाइन शिक्षण का कार्य भी इसी एप्लीकेशन के जरिए होगा।


2. वह पहला पड़ोसी देश कौन सा है जिसके साथ भारत ने ‘एयर बबल’ समझौता किया है - मालदीव

  • मालदीव पहला पड़ोसी देश है जिसके साथ भारत ‘एयर बबल’ समझौते के तहत परिवहन सेवाएं संचालित कर रहा है।
  • हाल ही में, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के महानिदेशक ने घोषणा की कि किसी भी प्रकार का वैध वीजा रखने वाले भारतीय एयर बबल समझौते के तहत अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा की हवाई यात्रा कर सकते हैं।
  • क्या है Air Bubble?
  • एयर बबल एक द्विपक्षीय समझौता व्यवस्था है, जिसमें दो देशों की एयरलाइंस कुछ रेगुलेशंस और प्रतिबंधों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर सकती हैं।


3. यूनाइटेड किंगडम ने भारत में कितने मिलियन पाउंड का इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च किया - 3 मिलियन

  • 17 अगस्त, 2020 को यूनाइटेड किंगडम ने भारत में 3 मिलियन पाउंड का इनोवेशन चैलेंज फंड लॉन्च किया।
  • COVID-19 और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उद्योगों और शिक्षाविदों में भारतीय वैज्ञानिकों का समर्थन करने के लिए यह फंड लॉन्च किया गया।
  • इस फंड का उद्देश्य यू.के. की औद्योगिक रणनीति को उत्प्रेरित करना है, जिसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है।
  • इस अनुदान का उपयोग टेक क्लस्टर्स को विकसित करने के लिए किया जायेगा।
  • भारत अनुसंधान प्रक्रियाओं को स्वदेशी बनाने के लिए अधिक से अधिक धन देश में लाने का प्रयास कर रहा है।
  • इनोवेशन चैलेंज फंड एक ऐसा ही कदम है।
  • 13 अगस्त, 2020 को यूरोपीय संघ ने महिला सशक्तीकरण के लिए प्रोजेक्ट निर्माणश्री शुरू किया था।
  • इस परियोजना का उद्देश्य आवास क्षेत्र में महिलाओं को कौशल प्रदान करना है।
  • इसे ओडिशा और महाराष्ट्र के चार जिलों में लागू किया जायेगा।
  • इस परियोजना के तहत, महिलाओं को आवास क्षेत्र में विभिन्न कार्यों में प्रशिक्षित किया जायेगा।
  • इस परियोजना की कुल लागत 9,49,694 यूरो है।
  • 90% धन यूरोपीय संघ द्वारा प्रदान किया जायेगा और शेष 10% हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • यह परियोजना भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है।
  • लगभग 3,000 महिलाओं को उद्यमशीलता कौशल के तहत प्रशिक्षित किया जायेगा।


4. भारतीय रेलवे किस राज्य में दुनिया का सबसे लंबा पियर ब्रिज का निर्माण कर रहा है - मणिपुर

  • भारतीय रेलवे मणिपुर राज्य में दुनिया का सबसे लंबा पियर ब्रिज का निर्माण कर रहा है।
  • यह पुल 141 मीटर ऊंचा है। इसने मोंटेनेग्रो, यूरोप में 139 मीटर लंबे माला-रिजेका पुल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
  • यह पुल 111 किमी लंबी जिरीबाम-तुपुल-इंफाल रेलवे लाइन परियोजना का एक हिस्सा है
  • इस प्रोजेक्ट में 45 सुरंगें हैं। इस परियोजना में 12वीं सुरंग उत्तर पूर्व में सबसे लंबी सुरंग होगी।
  • 17 अगस्त, 2020 को केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में 13 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • यह परियोजनाएं 3,000 करोड़ रुपये की थीं।


5. हाल ही में किसे BSF का महानिदेशक बनाया गया - राकेश अस्थाना

  • भारत सरकार ने राकेश अस्थाना को सीमा सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।
  • वर्तमान में, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख एस एस देसवाल इस साल मार्च से बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • अस्थाना वर्तमान में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ-साथ ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की कमान संभाल हुए है, जो पाकिस्तान के साथ लगने वाली लगभग 2,280 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के पूर्णकालिक प्रमुख के रूप में प्रभार ग्रहण करेंगे।
  • इसके अतिरिक्त 1986 बैच के एक अन्य आईपीएस अधिकारी, जावेद अख्तर को फायर सर्विसेज, सिविल डिफेंस और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
  • बीएसएफ की स्थापना: 1 दिसंबर 1965
  • बीएसएफ मुख्यालय: नई दिल्ली


6. हाल ही में पंडित जसराज का निधन हो गया, वह किससे संबंधित थे - शास्त्रीय संगीत से

  • भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज का निधन हो गया।
  • उनका जन्म 1930 में हरियाणा में हुआ था।
  • उन्होंने अपने करियर के दौरान कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए।
  • पंडित जसराज को साल 1975 में भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के साथ -साथ 1987 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1999 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2000 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने 11 नवंबर, 2006 को खोजे गए हीन ग्रह 2006 VP32 (संख्या -300128) को पण्डित जसराज के सम्मान में 'पण्डितजसराज' नाम दिया है।
  • जसराज मेवाती घराने से ताल्लुक रखते हैं, जो संगीत का एक स्कूल है और 'ख़याल' के पारंपरिक प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है।
  • महत्चपूर्ण आवार्ड्स- पद्म विभूषण (2000)
  • संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1987)
  • पद्म श्री (1975)
  • संगीत कला रत्न
  • मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
  • लता मंगेशकर पुरस्कार
  • महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार


7. हाल ही चर्चित शब्द सलाइवाडायरेक्ट संबंधित है - COVID-19 परीक्षण को सलाइवाडायरेक्ट के नाम से जाना जा रहा है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने COVID-19 के लिये एक नए लार-आधारित प्रयोगशाला परीक्षण के आपातकालीन उपयोग को अधिकृत कर दिया है।
  • अमेरिका में इस COVID-19 परीक्षण को सलाइवाडायरेक्ट के नाम से जाना जा रहा है।
  • यह कोरोना वायरस संक्रमण के लिये एक नया रैपिड डायग्नोस्टिक परीक्षण है, जो मुख्य तौर पर लार के नमूनों का उपयोग करता है।
  • यह नया परीक्षण COVID-19 संक्रमण का पता लगाने के लिये उपयोग की जाने वाले पारंपरिक विधियों की अपेक्षा अधिक सरल और अधिक मितव्ययी है।
  • इस परीक्षण की संवेदनशीलता लगभग 93 प्रतिशत है, जब लार के नमूने में वायरस की प्रतियाँ 6-12 प्रति माइक्रोलीटर तक भी है, तो भी यह परीक्षण व्यक्ति में संक्रमण का पता लगा सकता है।


8. प्रधानमंत्री द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में किन दो जानवरों के संरक्षण के लिए एक नई परियोजना का उल्लेख किया गया था - शेर और डॉल्फिन

  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 15 अगस्त, 2020 को अपना स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया है।
  • इस भाषण में, उन्होंने दो नई परियोजनाओं के लॉन्च के बारे में उल्लेख किया: प्रोजेक्ट लायन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन।
  • प्रोजेक्ट लायन का उद्देश्य एशियाई शेरों और उसके परिदृश्य का समग्र रूप से संरक्षण करना है।
  • यह मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने और आजीविका के अवसर प्रदान करने में भी मदद करेगा।
  • प्रोजेक्ट डॉल्फिन का उद्देश्य नदियों और महासागरों में डॉल्फ़िन का संरक्षण और सुरक्षा करना है।


9. इंटरनेशनल सोलर अलायंस कब पहली बार विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा - 8 सितम्बर, 2020

  • इंटरनेशनल सोलर अलायंस 8 सितंबर, 2020 को पहली बार विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा।
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य ऊर्जा को सस्ती बनाने के लिए चुनौतियों का समाधान करने के लिए दुनिया के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एक साथ लाना है।
    यह शिखर सम्मेलन अगली पीढ़ी की सौर प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेगा।
  • केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार, जुलाई 2020 तक भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन 35 GW था।
  • भारत ने 2022 तक 100 GW सौर ऊर्जा प्राप्त करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
  • अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन (International Solar Alliance) गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में COP 21 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी।
  • इसका स्थापना दिवस 11 मार्च, 2018 को मनाया गया था।
  • इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) में स्थित है।
  • यह ऐसी पहली अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संधि है जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है।
  • ISA के उद्देश्य-
  • संयुक्त प्रयासों से सौर उर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक उपकरण व तकनीक की लागत कम करना।
  • 2030 तक वृहत स्तर पर सौर उर्जा उत्पादन के लिए 1000 अरब डॉलर का निवेश करना।
  • कर्क रेखा व मकर रेखा के बीच 121 अधिक सूर्य ताप प्राप्त करने वाले देशों को सौर उर्जा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना।


10. भारत के राष्ट्रपति द्वारा मरणोपरांत किसे कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - अब्दुल रशीद कालस

  • भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंने रक्षा कर्मियों के लिए 84 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
  • जम्मू और कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद कालस को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है।
  • शांति काल में तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, शौर्य चक्र को लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे और आईएएफ विंग कमांडर विशाख नायर सहित नौ सेना कर्मियों को प्रदान किया गया है।
  • राष्ट्रपति ने सेना के 60 जवानों को सेना मैडल, चार नौसेना पदक और पांच वायु सेना पदक प्रदान किये।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book