img

19 November 2020 Current Affairs In Hindi


01. स्पेसएक्स ने नासा के लिए पहली पूर्ण व्यावसायिक उड़ान से कितने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेज दिया है - चार
  • नासा के इतिहास में पहली वाणिज्यिक मानव अंतरिक्षयान प्रणाली के हिस्से के रूप में स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट जिसे रेसिलिएंस कहा जाता है, के माध्यम से चार अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल ‘कैनेडी स्पेस सेंटर’ से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये रवाना हुआ।
  • इस चालक दल में तीन अमेरिकी नागरिक व एक जापानी नागरिक शामिल है।
  • क्रू-1 (Crew-1) ISS के लिये एक फाल्कन 9 रॉकेट पर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान की पहली परिचालन उड़ान है और वर्ष 2020-21 के दौरान निर्धारित तीन ऐसी उड़ानों में से पहली उड़ान है।
  • क्रू-1 मिशन (Crew-1 Mission):- 
  • यह 6 क्रू मिशनों में से पहला है जिसमें नासा और स्पेसएक्स वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कार्य करेंगे।


नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

02. 16 नवंबर, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने देश में कैनसी योजना शुरू की - गिद्ध कार्य योजना 2020-25
  • 16 नवंबर, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने देश में गिद्धों के संरक्षण के लिये एक ‘गिद्ध कार्य योजना 2020-25’ शुरू की।
  • भारत, 1990 के दशक के बाद से दुनिया में पक्षियों की आबादी में सबसे अधिक गिरावट वाले देशों में से एक है।
  • हालाँकि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय वर्ष 2006 से गिद्धों के लिये एक संरक्षण परियोजना चला रहा है, किंतु अब इस परियोजना को वर्ष 2025 तक बढ़ाकर न केवल उनकी संख्या में गिरावट को रोकना है, बल्कि भारत में गिद्धों की संख्या को सक्रिय रूप से बढ़ाना है।
  • वर्ष 1990 से वर्ष 2007 के बीच गंभीर रूप से संकटग्रस्त तीन प्रजातियों (ओरिएंटल व्हाइट-बैक, लॉन्ग-बिल्ड, स्लेंडर-बिल्ड) की संख्या में 99% तक गिरावट देखी गई है।
  • रेड-हेडेड गिद्ध भी गंभीर रूप से संकटग्रस्त श्रेणी के अंतर्गत आ गए हैं, इनकी संख्या में 91% की गिरावट आई है, जबकि इजिप्टियन गिद्धों की संख्या में 80% तक गिरावट आई है।
  • इजिप्टियन गिद्ध को 'संकटग्रस्त' श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि हिमालयन, बियर्ड और सिनेरियस गिद्धों को ‘निकट संकटग्रस्त’ श्रेणी में रखा गया है।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

03. हाल ही में किस मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड सातवीं बार बिहार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है - नीतीश कुमार
  • नीतीश कुमार ने 16 नवंबर 2020 को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
  • राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार समेत 15 मंत्रियों को राज्यपाल फागू चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • नीतीश कुमार ने 16 नवंबर 2020 को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
  • नीतीश कुमार सबसे पहले 03 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे।
  • हालांकि, बहुमत नहीं होने के कारण मात्र सात दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी।


Delhi Police Paid Course को Join करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आयोजित किया जाता है - 18 नवंबर
  • केंद्रित आयुष मंत्रालय द्वारा योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम करने के लिए 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया।
  • 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और 11 फरवरी को यूनानी चिकित्सा दिवस आयोजित किया जाता है।
  • अन्य तथ्य:-
  • असहिष्णुता के खतरों और सहिष्णुता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 16 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया जाता है।
  • यह समाज को शिक्षित करता है कि लोग स्वाभाविक रूप से विविध हैं और केवल सहिष्णुता मिश्रित समुदायों के अस्तित्व में मदद कर सकते हैं।
  • सहिष्णुता और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार 1995 में संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष और महात्मा गाँधी के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुरू किया गया था।
  • यह हर दो साल में अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर सम्मानित किया जाता है।


Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

05. मालाबार अभ्यास 2020 के दूसरे चरण की शुरुआत कब हुयी - 17 से 20 नवम्बर
  • मालाबार अभ्यास 2020 का दूसरा चरण उत्तरी अरब सागर में 17 से 20 नवंबर 2020 तक शुरू हो गया है।
  • मालाबार 2020 के चरण 2 के दौरान, भारतीय नौसेना का विक्रमादित्य कैरियर बैटल ग्रुप और यूएस नेवी का निमित्ज कैरियर स्ट्राइक समूह अन्य जहाजों, पनडुब्बियों और ऑस्ट्रेलिया और जापान के विमानों के साथ नौसेना के संचालन को अंजाम देगा।
  • अभ्यास मालाबार 2020 के चरण 1 को 3 से 3 नवंबर 2020 तक बंगाल की खाड़ी में किया गया था।


Current Affairs का Daily test देने के लिये इस Link पर Click करें -

06. किस राज्य में 14 से 20 नवंबर, 2020 तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है - राजस्थान
  • राजस्थान में 14 से 20 नवंबर, 2020 तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है।
  • इस सप्ताह की शुरुआत करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनाथ और निराश्रित बच्चों के लिये दो नई योजनाएँ [वात्सल्य (Vaatsalya) और समर्थ (Samarth)] शुरू कीं।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में बच्चों के लिये कौशल विकास और परामर्श केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • यह परामर्श केंद्र ICICI बैंक के साथ मिलकर कार्य करेगा और बाल संरक्षण गृहों में रहने वाले बच्चों को प्रशिक्षण एवं परामर्श प्रदान करेगा।


Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. कोच्चि-मंगलौर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना को कब लांच किया गया था - 2009
  • कोच्चि-मंगलौर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना - 
  • कुल लम्बाई444 km ।
  • स्थान – उत्तरी केरल में चंद्रगिरी नदी।
  • समय – लांच – 2009, शुरू – अगस्त 2013 (पहले चरण), पूर्ण – 2020 नवम्बर।
  • लागत – 2915 करोड़ (सुरक्षा कारणों की वजह से 5750 करोड़ हो गयी)
  • पाइपलाइन के शुरू होने से राज्य में गैस की मांग वर्तमान के 60 मिलियन घनमीटर से बढ़कर 80-90 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रतिवर्ष हो जाएगी।
  • केरल से गुज़रने वाली पाइपलाइन सात ज़िलों (एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड) के साथ पहाड़ी वायनाड ज़िले में गैस की आपूर्ति करेगी।


Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. “ए प्रोमिस्ड लैंड” किसकी आत्मकथा है - बराक ओबामा
  • “ए प्रोमिसिंग लैंड” बराक ओबामा द्वारा लिखित नवीनतम पुस्तक है।
  • यह उनकी एक आत्मकथा है।
  • यह 17 नवंबर 2020 को प्रकाशित हुई है।
  • यह उनके बचपन के जीवन से शुरू होती है और 2011 में ओसामा बिन लादेन की हत्या के साथ समाप्त होती है।
  • उनकी पुस्तक में, व्यक्तिगत की तुलना में राजनीतिक मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • वह अपने साथी नेताओं, जैसे डेविड कैमरन, व्लादिमीर पुतिन के बारे में बात करते हैं।
  • बराक ओबामा:-
  • उन्होंने 2009-17 से संयुक्त राज्य अमेरिका के 44 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • वह संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
  • वह 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता थे।


Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. तिनसुकिया, जहां ऑयल इंडिया ने प्राकृतिक गैस की खोज की, किस राज्य में स्थित है - असम
  • भारत के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में असम के तिनसुकिया में एक कुएं में प्राकृतिक गैस की खोज की है।
  • संगठन द्वारा जारी बयान के अनुसार, ऊपरी असम बेसिन में तिनसुकिया में दीनजन-1 कुएं में 10 मीटर हाइड्रोकार्बन वाली वाली रेत पाई गई।
  • यह खोज उन्हें असम में आगे तेल और गैस की खोज के लिए नए क्षेत्रों का पता लगाने में मदद करेगी।


Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

10. सौर ऊर्जा से पूर्ण रूप से संचालित एशिया की प्रथम कपड़ा मिल स्थापित है - महाराष्ट्र
  • एशिया का पहला सौर ऊर्जा-सक्षम कपड़ा मिल महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थापित किया जाएगा।
  • जय भवानी महिलाओं की सहकारी कपड़ा मिल भारत में सौर ऊर्जा पर संचालित होने वाली पहली मिल होगी।
  • परभणी महाराष्ट्र का सर्वाधिक कपास उत्पादक जिला है।
  • सौर ऊर्जा:-
  • यह सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा है, जिसे फोटोवोल्टिक सेल की सहायता से विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
  • इसे सबसे स्वच्छ और सबसे प्रचुर नवीकरणीय ऊर्जा माना जाता है।
  • महाराष्ट्र:-
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
  • मुख्यमंत्री - उद्धव ठाकरे
  • राज्यपाल - भगत सिंह कोश्यारी


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book